प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज, 28 अप्रैल को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में आयोजित ‘महिला सम्मेलन’ के दौरान विपक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि देश की माताएं और बहनें अब उन ‘परिवारवादी’ और ‘तुष्टिकरण’ की राजनीति करने वाले दलों की असलियत समझ चुकी हैं, जिन्होंने दशकों तक महिला आरक्षण के रास्ते में रोड़े अटकाए। प्रधानमंत्री मोदी ने साफ तौर पर कहा कि असम, बंगाल और केरल जैसे राज्यों में महिलाओं का रिकॉर्ड मतदान इन्हीं ताकतों को सजा देने के लिए है।
#WATCH वाराणसी, उत्तर प्रदेश: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “असम, केरलम, पुडुचेरी, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल में बहनों ने रिकॉर्ड मतदान किया है। महिला आरक्षण विरोधी दलों को अंदाजा नहीं है कि बहनों का यह वोट महिला विरोधी इन दलों को सजा देने के लिए हुआ है। भाजपा-NDA सरकार का एक ही… pic.twitter.com/qcx8J6D1RL
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 28, 2026
प्रधानमंत्री ने कहा कि संसद में ‘नारीशक्ति वंदन अधिनियम’ पारित कर उनकी सरकार ने 40 साल से लटके हक को पूरा किया है। उन्होंने सपा और कांग्रेस का नाम लेते हुए आरोप लगाया कि ये दल जमीनी स्तर पर नेतृत्व करने वाली बेटियों से डरे हुए हैं। उन्हें डर है कि अगर सामान्य परिवारों की बेटियां विधानसभा और संसद पहुंच गईं, तो परिवारवादियों की सत्ता का कंट्रोल खत्म हो जाएगा।
#WATCH वाराणसी, उत्तर प्रदेश: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “नई संसद बनी तो पहला काम हमने बहनों को 33 प्रतिशत आरक्षण देने का ही किया। 40 वर्षों से बहनों का यह अधिकार अटका और लटका हुआ था, इसलिए 2023 में संसद में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित करवाया। कानून बनने के बाद उसे लागू… pic.twitter.com/NCW41HW83C
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 28, 2026
प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी सरकार की उपलब्धियों को ‘पढ़ाई, कमाई और दवाई’ के मंत्र में पिरोकर पेश किया। उन्होंने बताया कि कैसे सुकन्या समृद्धि योजना से बेटियों की शिक्षा, मुद्रा योजना से उनकी कमाई और आयुष्मान भारत से उनकी दवाई का इंतजाम पक्का हुआ है। उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि आज काशी की माई-बहिन सही मायने में अपने घर की ‘मालकिन’ बन रही हैं, क्योंकि पीएम आवास योजना के ज्यादातर घर महिलाओं के नाम पर ही रजिस्टर हो रहे हैं।
#WATCH वाराणसी, उत्तर प्रदेश: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “हमारी सरकार की नीतियों में निरंतर महिला कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है। 2014 में आपने हमें सेवा का अवसर दिया तो देश में 12 करोड़ से ज्यादा शौचालय बने। 30 करोड़ से ज्यादा बहनों के बैंक खाते खुले। 2.5 करोड़ से… pic.twitter.com/3uM9ZGie9g
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 28, 2026
यूपी की पिछली सरकारों पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि एक समय था जब बेटियों का घर से बाहर निकलना मुश्किल था, लेकिन आज अपराधी अंजाम जानते हैं। उन्होंने भारतीय न्याय संहिता का जिक्र करते हुए कहा कि अब महिलाओं के विरुद्ध अपराधों पर त्वरित फैसले हो रहे हैं। साथ ही, उन्होंने 3 करोड़ ‘लखपति दीदी’ बनाने के लक्ष्य को साझा किया और बनास डेयरी से जुड़ी महिलाओं को 106 करोड़ रुपये के बोनस का तोहफा भी दिया।
#WATCH वाराणसी, उत्तर प्रदेश: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “…सुविधा और सुरक्षा का विश्वास देने के साथ-साथ हमने बहनों की आर्थिक भागीदारी बढ़ाने पर बल दिया है। बीते 11 वर्षों में देश की करीब 10 करोड़ बहनें स्वयं सहायता समूह से जुड़ी हैं, इन समूहों को लाखों रुपये की मदद मिल… pic.twitter.com/6xftcNcKTN
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 28, 2026
पीएम मोदी ने आधुनिक भारत की बदलती तस्वीर पेश करते हुए कहा कि आज बेटियां सिर्फ चूल्हा-चौका तक सीमित नहीं हैं। नमो ड्रोन दीदी खेती में क्रांति ला रही हैं, तो वहीं थल, नभ और जल सेना के दरवाजे भी उनके लिए खोल दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी-एनडीए का मतलब ही ‘नारी का उत्थान और जीवन आसान’ करना है, और महिला विरोधी दलों को इस बार की चुनावी प्रक्रिया में महिलाएं कड़ा सबक सिखाएंगी।









