Home इतिहास के झरोखे में नरेन्द्र मोदी इतिहास के झरोखे में नरेन्द्र मोदीः 05 जून

इतिहास के झरोखे में नरेन्द्र मोदीः 05 जून

SHARE

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हर दिन देश की सेवा और विकास को समर्पित रहा है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ने हर तारीख को किसी न किसी बड़े बदलाव, ऐतिहासिक निर्णय या अभूतपूर्व उपलब्धि का साक्षी बनते देखा है। आइए देखते हैं आज का यह दिन उनके कार्यकाल और भारत के गौरवशाली इतिहास में क्यों इतना महत्वपूर्ण है और कैसे यह हमारी निरंतर प्रगति की कहानी को बयां करता है-

05 जून 2026
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ‘सुभाषितम’ संदेश में प्रकृति संरक्षण को भारतीय संस्कृति और संस्कारों का अभिन्न हिस्सा बताया। उन्होंने कहा कि प्रकृति का संरक्षण केवल हमारा दायित्व नहीं है, बल्कि यह हमारी जीवनशैली, परंपराओं और मूल्यों से भी गहराई से जुड़ा हुआ है।

सूरत में लगभग 18,800 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं की आधारशिला और उद्घाटन।

दमन को लगभग 2,970 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।

05 जून 2025
प्रधानमंत्री मोदी ने नागरिकों से पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को सुदृढ़ बनाने का आह्वान करते हुए पर्यावरण को हरित और बेहतर बनाने की दिशा में जमीनी स्तर पर कार्यरत लोगों के बहुमूल्य योगदान की सराहना की है।

प्रधानमंत्री ने गरीब कल्याण के प्रति एनडीए सरकार की अटूट प्रतिबद्धता को दोहराया, क्योंकि देश परिवर्तनकारी और समावेशी शासन के 11 वर्ष पूर्ण कर रहा है। उन्होंने कहा कि सशक्तिकरण, बुनियादी ढांचे और समावेश पर केंद्रित एक सहानुभूतिपूर्ण सरकार ने 25 करोड़ से अधिक लोगों को गरीबी से ऊपर उठाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

प्रधानमंत्री मोदी ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नई दिल्ली स्थित अपने आवास पर सिंदूर का पौधा लगाया। यह पौधा उन्हें गुजरात के कच्छ की उन वीरांगना माताओं और बहनों ने उपहार स्वरूप भेंट किया था, जिन्होंने 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान अदम्य साहस और देशभक्ति का परिचय दिया था।

प्रधानमंत्री ने दिल्ली में हरित और स्वच्छ शहरी परिवहन को प्रोत्साहन देने के लिए इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाई।

प्रधानमंत्री ने दिल्ली में भगवान महावीर वनस्थली उद्यान में एक पौधा लगाया; ‘एक पेड़ मां के नाम’ पहल को आगे बढ़ाते हुए अरावली ग्रीन वॉल परियोजना के अंतर्गत अरावली पर्वत श्रृंखला को फिर से संपूर्ण वन क्षेत्र बनाने का संकल्प लिया।

प्रधानमंत्री ने अयोध्या में दिव्य राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा पर सभी को बधाई दी।

05 जून 2024
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान का शुभारंभ किया। श्री मोदी ने दिल्ली के बुद्ध जयंती पार्क में एक पीपल का पेड़ लगाया।

प्रधानमंत्री को 18वीं लोकसभा के चुनाव में जीत हासिल करने पर विश्व के नेताओं से बधाई संदेश मिले। विश्व के नेताओं को उनके बधाई संदेशों के लिए धन्यवाद दिया।

05 जून 2023
प्रधानमंत्री ने वीडियो संदेश के माध्यम से विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित बैठक को संबोधित किया।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।

05 जून 2022
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।

प्रधानमंत्री ने ईशा फाउंडेशन द्वारा आयोजित ‘मिट्टी बचाओ’ कार्यक्रम को संबोधित किया।

प्रधानमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से एक वैश्विक पहल ‘लाइफस्टाइल फॉर द एनवायरनमेंट- लाइफ मूवमेंट’ की शुरुआत की। यह लॉन्च दुनिया भर के लोगों, समुदायों और संगठनों को पर्यावरण के प्रति जागरूक जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित करने के मकसद से किया गया है। शिक्षाविदों, विश्वविद्यालयों और अनुसंधान संस्थानों आदि से विचारों और सुझावों को आमंत्रित करने के लिए ‘लाइफ ग्लोबल कॉल फॉर पेपर्स’ की शुरुआत भी की गई है।

प्रधानमंत्री ने रोटरी इंटरनेशनल विश्व सम्मेलन को संबोधित किया।

05 जून 2021
प्रधानमंत्री ने विश्व पर्यावरण दिवस समारोह को संबोधित किया।

05 जून 2020
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को उनके जन्मदिन की बधाई दी, पर्यावरण दिवस पर देशवासियों को प्रकृति संरक्षण के संदेश दिए।

05 जून 2019
विश्व पर्यावरण पर स्वच्छ पृथ्वी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई, ईद पर देशवासियों को बधाई दी।

05 जून 2018
विश्व पर्यावरण दिवस 2018 के अवसर पर विज्ञान भवन में संबोधन, वीडियो ब्रिज के जरिए देशभर के प्रधानमंत्री आवास योजना लाभार्थियों से संवाद।  

05 जून 2017
स्पिक मैके के 5वें अंतर्राष्‍ट्रीय सम्‍मेलन के लिए वीडियो कॉन्‍फ्रेंसिंग के जरिए संबोधन, भारत सरकार के सभी सचिवों, मंत्रालयों के वरिष्‍ठ अधिकारियों के साथ अनौपचारिक बैठक, एक जुलाई से लागू होने वाली जीएसटी को लेकर हुई प्रगति की समीक्षा। 

05 जून 2015
विश्व‍ पर्यावरण दिवस के अवसर पर कदम्‍ब का पौधा लगाया, नीदरलैंड्स के प्रधानमंत्री मार्क रूट से सोशल मीडिया पर डच और हिंदी में बात की, नीदरलैंड के प्रधानमंत्री मार्क रुट के साथ हैदराबाद हाउस में मुलाकात व संयुक्‍त प्रेस वार्ता। 

05 जून 2014
विश्व पर्यावरण दिवस पर स्वच्छ पृथ्वी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई,मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से मुलाकात, केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर से मुलाकात।

 

Leave a Reply