Home इतिहास के झरोखे में नरेन्द्र मोदी इतिहास के झरोखे में नरेन्द्र मोदीः 03 जून

इतिहास के झरोखे में नरेन्द्र मोदीः 03 जून

SHARE

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हर दिन देश की सेवा और विकास को समर्पित रहा है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ने हर तारीख को किसी न किसी बड़े बदलाव, ऐतिहासिक निर्णय या अभूतपूर्व उपलब्धि का साक्षी बनते देखा है। आइए देखते हैं आज का यह दिन उनके कार्यकाल और भारत के गौरवशाली इतिहास में क्यों इतना महत्वपूर्ण है और कैसे यह हमारी निरंतर प्रगति की कहानी को बयां करता है-

03 जून 2026
प्रधानमंत्री मोदी ने सुभाषितम् साझा करते हुए लिखा कि जब नागरिक एकजुटता और आपसी सहयोग के सूत्र में बंधते हैं, तो राष्ट्र की शक्ति कई गुना बढ़ जाती है। भारतवासियों के इसी सामूहिक संकल्प से आज देश उन्नति की नित-नई ऊंचाइयों को छू रहा है।

03 जून 2025
प्रधानमंत्री ने चित्तूर, आंध्र प्रदेश के निकट आयोजित योगांध्र 2025 कार्यक्रम में योग प्रेमियों की जीवंत भागीदारी की सराहना की। यह कार्यक्रम पुलिगुंडु ट्विन हिल्स के बीच आयोजित किया गया, जहां 2,000 से अधिक योग प्रेमी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (आईडीवाई) 2025 के लिए आंध्र प्रदेश में महीने भर चलने वाले कार्यक्रम की शुरुआत करने के लिए एकत्र हुए।

03 जून 2024
प्रधानमंत्री मोदी ने करुणानिधि की 100वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की

प्रधानमंत्री ने एक ब्लॉग शेयर करते हुए लिखा कि ‘संगमों के संगम की धरती कन्याकुमारी में भारत माता के सान्निध्य में मुझे साधना का जो सौभाग्य मिला, वह मेरे जीवन की एक अमूल्य पूंजी है। यहां चिंतन-मनन से हृदय में जो भाव उत्पन्न हुए, उसे शब्दों में पिरोने का प्रयास किया है…’

03 जून 2023
प्रधानमंत्री मोदी ने ओडिशा में रेल दुर्घटना की स्थिति के आकलन के लिए उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की

प्रधानमंत्री ने ओडिशा का दौरा किया और बालासोर में दुखद ट्रेन दुर्घटना के बाद चल रहे बचाव और राहत कार्यों की समीक्षा की। प्रधानमंत्री ने दुर्घटना स्थल और अस्पताल का दौरा किया जहां घायलों का उपचार चल रहा है।

03 जून 2022
उत्तर प्रदेश के दौरे पर लखनऊ पहुंचे, यूपी इन्वेस्टर्स समिट के ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी @3.0 समेत कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया।

03 जून 2021
ओलंपिक की तैयारियों की समीक्षा के लिए बैठक की अध्यक्षता की, CBSE 12वीं के छात्रों और अभिभावकों के साथ वर्चुअली बैठक में अचानक शामिल होकर बातचीत की।

03 जून 2020 
केंद्रीय कैबिनेट की बैठक की अध्यक्षता,किसानों के कल्याण के लिए कई फैसले लिए गए, मौजैम्बिक के राष्ट्रपति फिलिप न्यूजसी ने कोविड-10 संकट के मद्देनजर टेलीफोन पर बातचीत। 

फाइल फोटो
फाइल फोटो

03 जून 2019
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने नई दिल्ली में सरकारी आवास पर मुलाकात की। 

03 जून 2017
चार देशों के दौरे के अंतिम चरण में फ्रांस पहुंचे, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मुलाकात, भारत-फ्रांस के रणनीतिक संबंधों और आपसी हित के मुद्दों पर चर्चा।

03 जून 2015
एनडीए सरकार की पहली वर्षगांठ पर हिन्दुस्थान समाचार को साक्षात्कार दिया और कई मुद्दोें पर बातचीत की। 

03 जून 2014
नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी मुख्यालय में मंत्रिमंडलीय सहयोगी गोपीनाथ मुंडे के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित की।

Leave a Reply