प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हर दिन देश की सेवा और विकास को समर्पित रहा है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ने हर तारीख को किसी न किसी बड़े बदलाव, ऐतिहासिक निर्णय या अभूतपूर्व उपलब्धि का साक्षी बनते देखा है। आइए देखते हैं आज का यह दिन उनके कार्यकाल और भारत के गौरवशाली इतिहास में क्यों इतना महत्वपूर्ण है और कैसे यह हमारी निरंतर प्रगति की कहानी को बयां करता है-
09 जून 2026
प्रधानमंत्री ने समाजहित के लिए समर्पित सच्चे विवेकी व्यक्ति के गुणों को उजागर करने वाला एक संस्कृत सुभाषित साझा किया। उन्होंने लिखा कि राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पण और सेवाभाव हमारी अमूल्य पूंजी रही है। बीते 12 वर्षों में ‘सबका साथ, सबका विकास’ की भावना से प्रेरित निरंतर प्रयासों से ही आज हम एक सशक्त और आत्मनिर्भर भारत की ओर अग्रसर हैं।
राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पण और सेवाभाव हमारी अमूल्य पूंजी रही है। बीते 12 वर्षों में ‘सबका साथ, सबका विकास’ की भावना से प्रेरित निरंतर प्रयासों से ही आज हम एक सशक्त और आत्मनिर्भर भारत की ओर अग्रसर हैं। #12YearsOfSeva
आर्यकर्मणि रज्यन्ते भूतिकर्माणि कुर्वते।
हितं च… pic.twitter.com/wDM9MC4n2Y
— Narendra Modi (@narendramodi) June 9, 2026
प्रधानमंत्री मोदी ने आज कहा कि सरकार के पिछले 12 वर्ष विश्वास, विकास और जनकल्याण को समर्पित रहे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि 140 करोड़ देशवासियों के आशीर्वाद और ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना के साथ युवाओं, महिलाओं तथा किसान भाई-बहनों को सशक्त बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी गई है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उन्होंने लिखा कि हमारी सरकार के बीते 12 वर्ष विश्वास, विकास और जनकल्याण को समर्पित रहे हैं। 140 करोड़ देशवासियों के आशीर्वाद और राष्ट्र प्रथम की भावना से हमने युवाओं, महिलाओं और अपने किसान भाई-बहनों को सशक्त बनाने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी है। यह हमारे अथक प्रयासों का ही परिणाम है कि इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर डिजिटल क्रांति तक आज देश को दुनियाभर में एक नई पहचान मिली है। विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए हम सेवा, सुशासन और समृद्धि के इसी पथ पर निरंतर आगे बढ़ते रहेंगे।
हमारी सरकार के बीते 12 वर्ष विश्वास, विकास और जनकल्याण को समर्पित रहे हैं। 140 करोड़ देशवासियों के आशीर्वाद और राष्ट्र प्रथम की भावना से हमने युवाओं, महिलाओं और अपने किसान भाई-बहनों को सशक्त बनाने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी है। यह हमारे अथक प्रयासों का ही परिणाम है कि… pic.twitter.com/URtsOWF4BT
— Narendra Modi (@narendramodi) June 9, 2026
09 जून 2025
प्रधानमंत्री मोदी ने स्वतंत्रता संग्राम के महान नायक भगवान बिरसा मुंडा को उनके शहीद दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित की।
स्वतंत्रता संग्राम के महानायक भगवान बिरसा मुंडा जी को उनके बलिदान दिवस पर आदरपूर्ण श्रद्धांजलि। आदिवासी भाई-बहनों के कल्याण और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए उन्होंने अपना जीवन समर्पित कर दिया। उनका त्याग और समर्पण देशवासियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा। pic.twitter.com/IU2wiFhhqO
— Narendra Modi (@narendramodi) June 9, 2025
प्रधानमंत्री ने सभी लोगों से भारत की विकास यात्रा पर नमो ऐप पर सर्वेक्षण में भाग लेने का आग्रह किया।
Your views matter the most! Take part in this survey on the NaMo App and let us know how you view India’s growth journey over the last 11 years. #11YearsOfSeva https://t.co/HSPUQwa4g1
— Narendra Modi (@narendramodi) June 9, 2025
प्रधानमंत्री ने एनडीए सरकार के पिछले 11 वर्षों के कार्यकाल में भारत में आए उल्लेखनीय परिवर्तन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि 140 करोड़ भारतीयों की सामूहिक भागीदारी से सुशासन और परिवर्तन पर स्पष्ट ध्यान दिए जाने से विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से प्रगति हुई है। प्रधानमंत्री ने कहा कि ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास’ के सिद्धांत से प्रेरित होकर एनडीए सरकार ने तेजी से और संवेदनशीलता के साथ युगांतकारी परिवर्तन किए हैं।
बीते 11 वर्षों में हमारी सरकार की हर योजना के केंद्र में गरीब भाई-बहनों के साथ ही जन-जन का कल्याण सुनिश्चित करना रहा है। उज्ज्वला हो या पीएम आवास, आयुष्मान भारत हो या भारतीय जनऔषधि या फिर पीएम किसान सम्मान निधि, इन सभी योजनाओं ने देशवासियों की उम्मीदों को नए पंख दिए हैं। हमने इस… pic.twitter.com/I4NFsPYBUP
— Narendra Modi (@narendramodi) June 9, 2025
A clear focus on good governance and transformation!
Powered by the blessings and collective participation of 140 crore Indians, India has witnessed rapid transformations across diverse sectors.
Guided by the principle of ‘Sabka Saath, Sabka Vikas, Sabka Vishwas, Sabka… pic.twitter.com/bCC4MJP3Ii
— Narendra Modi (@narendramodi) June 9, 2025
09 जून 2024
श्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में लगातार तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने प्रधानमंत्री और उनके मंत्रिमंडलीय सहयोगियों को शपथ दिलाई।
राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में आज शाम हुए समारोह में मैंने प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। मैं और मंत्रिपरिषद के मेरे सहयोगी, 140 करोड़ देशवासियों की सेवा करने और देश को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। pic.twitter.com/TKNNomHf0r
— Narendra Modi (@narendramodi) June 9, 2024
एनडीए सरकार में मंत्री के रूप में शपथ लेने वाले सभी साथियों को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं। मंत्रियों की इस टीम में युवा जोश और अनुभव का अद्भुत संगम है। हम सभी देशवासियों का जीवन बेहतर बनाने में कोई कोर-कसर बाकी नहीं रखेंगे। pic.twitter.com/vLcufkcOf1
— Narendra Modi (@narendramodi) June 9, 2024
मैं शपथ ग्रहण समारोह का हिस्सा बने दुनियाभर के गणमान्य अतिथियों का भी हृदय से आभारी हूं। विश्व बंधु के रूप में भारत सदैव अपने निकट साझेदारों के साथ मिलकर मानवता के हित में काम करता रहेगा। pic.twitter.com/aAmDSiz4LA
— Narendra Modi (@narendramodi) June 9, 2024
राजघाट जाकर बापू को श्रद्धांजलि अर्पित की।
Paid tributes to Bapu at Rajghat. We are greatly inspired by his unwavering commitment to service and social welfare. His thoughts continue to guide us in building a better society. pic.twitter.com/FtPleJCfrw
— Narendra Modi (@narendramodi) June 9, 2024
09 जून 2023
प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
भगवान बिरसा मुंडा जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। उन्होंने विदेशी हुकूमत के खिलाफ संघर्ष में अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। आदिवासी समुदाय के उत्थान के लिए उनके समर्पण और सेवाभाव को कृतज्ञ राष्ट्र सदैव याद रखेगा।
— Narendra Modi (@narendramodi) June 9, 2023
प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को अर्पित श्रद्धांजलियों का एक संकलन साझा किया।
महत्वपूर्ण संकलन! जनजातीय गौरव के प्रतीक भगवान बिरसा मुंडा जी का त्याग और समर्पण देशवासियों के लिए हमेशा पथ-प्रदर्शक बना रहेगा। https://t.co/H8DPlt3sZE
— Narendra Modi (@narendramodi) June 9, 2023
प्रधानमंत्री से ओपनएआई के सीईओ सैम अल्टमैन ने मुलाकात की।
Thank you for the insightful conversation @sama. The potential of AI in enhancing India’s tech ecosystem is indeed vast and that too among the youth in particular. We welcome all collaborations that can accelerate our digital transformation for empowering our citizens. https://t.co/OGXNEJcA0i
— Narendra Modi (@narendramodi) June 9, 2023
प्रधानमंत्री मोदी ने ‘विकास के लिए प्रौद्योगिकी के 9 वर्ष’ पर लेख, वीडियो, ग्राफिक्स और जानकारी को आज साझा किया।
India embraced technology to revolutionise governance and uplift service delivery. Technology has brought efficiency and convenience to the lives of people. It also enhanced efforts to build a digitally empowered India. #9YearsOfTechForGrowth https://t.co/4tKtxKJ5dx
— Narendra Modi (@narendramodi) June 9, 2023
प्रधानमंत्री ने 20वीं एशियाई अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में प्रदर्शन के लिए एथलीटों की सराहना की।
Proud of our athletes! They performed exceptionally well at the 20th Asian U20 Athletics Championships! With 19 medals, including 6 golds, India soared to 3rd place among 45 nations. We celebrate the triumph of our athletes and wish them the very best for their future endeavours. pic.twitter.com/S5cX1wUqpY
— Narendra Modi (@narendramodi) June 9, 2023
प्रधानमंत्री ने जल जीवन मिशन को मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराते हुए केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के ट्वीट थ्रेड का जवाब देते हुए सार्वजनिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में स्वच्छ जल तक पहुंच की भूमिका को रेखांकित किया।
Jal Jeevan Mission was envisioned to ensure that every Indian has access to clean and safe water, which is a crucial foundation for public health. We will continue to strengthen this Mission and boosting our healthcare system. https://t.co/lAwx6DSyfK
— Narendra Modi (@narendramodi) June 9, 2023
09 जून 2022
नई दिल्ली के प्रगति मैदान में बॉयोटेक स्टार्टअप प्रदर्शनी-2022 का उद्घाटन और जनसभा में संबोधन, नगालैंड से आई महिलाओं के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ मुलाकात और बातचीत की।



09 जून 2021
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए केंद्रीय कैबिनेट की बैठक की अध्यक्षता, पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता एवं भाजपा विधायक शुवेंदु अधिकारी से मुलाकात।



09 जून 2020
फिलीपींस के राष्ट्रपति रॉड्रिगो दुतेर्ते के साथ टेलीफोन पर बातचीत की और कोविड-19 महामारी के कारण पैदा चुनौतियों पर चर्चा की।

09 जून 2019
मालदीव से श्रीलंका के लिए रवाना हुए, कोलंबो पहुंचने पर भव्य स्वागत, श्रीलंका के कोलम्बो स्थित सेंट एंथनी चर्च गए, श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति और विपक्ष के नेता महिंद्रा राजपक्षे से मुलाकात, श्री आर सम्पंतन के नेतृत्व में तमिल राष्ट्रीय गठबंधन प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात, कोलंबो में भारतीय समुदाय के लोगों के बीच संबोधन, श्रीलंका से आंध्र प्रदेश के तिरुपति पहुंचे, मुख्यमंत्री वाई एस जगनमोहन रेड्डी ने स्वागत किया।









09 जून 2018
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए चीन के किंगदाओ पहुंचे, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात और बैठक, सम्मेलन के इतर कई देशों के प्रमुखों से मुलाकात।





09 जून 2017
कजाकिस्तान के अस्ताना में शंघाई सहयोग संगठन शिखर वार्ता के दौरान द्विपक्षीय बैठक, अस्ताना में एससीओ शिखर सम्मेलन में संबोधन।





09 जून 2016
सरकारी दौरे पर मेक्सिको पहुंचे, मेक्सिको सिटी में मेक्सिको के राष्ट्रपति महामहिम एनरिक पेना नितो के साथ संयुक्त प्रेस वार्ता।


09 जून 2015
स्वास्थ्य सुविधा पहल कार्यक्रमों की समीक्षा, स्वच्छ विद्यालय कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा, राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा।


09 जून 2014
नागालैंड के मुख्यमंत्री टी.आर.ज़ेलिआंग, सिक्किम के मुख्यमंत्री पवन चामलिंग और मिज़ोरम के मुख्यमंत्री ललथनहवला से मुलाकात।












