प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हर दिन देश की सेवा और विकास को समर्पित रहा है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ने हर तारीख को किसी न किसी बड़े बदलाव, ऐतिहासिक निर्णय या अभूतपूर्व उपलब्धि का साक्षी बनते देखा है। आइए देखते हैं आज का यह दिन उनके कार्यकाल और भारत के गौरवशाली इतिहास में क्यों इतना महत्वपूर्ण है और कैसे यह हमारी निरंतर प्रगति की कहानी को बयां करता है-
15 जून 2026
प्रधानमंत्री ने संस्कृत सुभाषितम् के माध्यम से नवाचार और उद्यमशीलता में विविधता के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार जल के प्रत्येक स्रोत का स्वाद अलग होता है, उसी प्रकार प्रत्येक प्रतिभा की अपनी विशिष्ट पहचान और योगदान होता है। प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि विविध विचारों और क्षमताओं के मिलन से ही नवाचार और प्रगति संभव हो पाती है।
पिण्डे पिण्डे मतिर्भिन्ना कुण्डे कुण्डे नवं पयः।
जातौ जातौ नवाचाराः नवा वाणी मुखे मुखे॥ pic.twitter.com/KZHjUsEMzb
— Narendra Modi (@narendramodi) June 15, 2026
15 जून 2025
प्रधानमंत्री साइप्रस गणराज्य, कनाडा और क्रोएशिया की तीन देशों की यात्रा पर रवाना हुए।
Over the next few days, will be visiting Cyprus, Canada and Croatia to attend various programmes, including bilateral meetings and multilateral engagements.https://t.co/CLhd5fMHH4
— Narendra Modi (@narendramodi) June 15, 2025
प्रधानमंत्री का साइप्रस में जोरदार स्वागत किया गया।
India looks forward to deepening friendship with Cyprus!
Here are highlights from the welcome today… pic.twitter.com/JOU7lzF9EJ
— Narendra Modi (@narendramodi) June 15, 2025
I thank the Indian community for the affection. India will keep working to deepen ties with Cyprus in the times to come. pic.twitter.com/crtVH7ScOo
— Narendra Modi (@narendramodi) June 15, 2025
15 जून 2024
प्रधानमंत्री ने अर्ध चक्रासन पर एक वीडियो क्लिप साझा की, जिसमें लोगों से स्वस्थ हृदय और बेहतर रक्त संचार के लिए अर्थ चक्रासन का अभ्यास करने के लिए प्रेरित किया। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के 10वें संस्करण से पूर्व साझा की गई इस वीडियो क्लिप में स्थिर मुद्रा में योग करने के चरणों के बारे में अंग्रेजी और हिंदी दोनों भाषाओं में विस्तृत रूप से बताया गया है।
चक्रासन का नियमित अभ्यास शरीर को स्वस्थ रखने में बहुत मददगार है। यह हृदय को सेहतमंद रखता है और रक्त संचार को बेहतर बनाता है। pic.twitter.com/lcuLJhBALb
— Narendra Modi (@narendramodi) June 15, 2024
प्रधानमंत्री ने प्रिक्स वर्सेल्स म्यूजियम, 2024 के लिए विश्व चयन में कच्छ स्थित स्मृतिवन को शामिल किए जाने की सराहना की। कच्छ स्थित स्मृतिवन 2001 में कच्छ में आए विनाशकारी भूकंप में अपनी जान गंवाने वाले लोगों की याद में बनाया गया था।
Smritivan in Kutch is a tribute to those we lost in the tragic Earthquake of 2001. It is a reminder of human resilience and courage as well. Glad that this Museum has found a place on the World Selection for the Prix Versailles Museums 2024. https://t.co/yVLLaiMaJx
— Narendra Modi (@narendramodi) June 15, 2024
प्रधानमंत्री ने उत्तराखंड बस दुर्घटना में हुई लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया, पीड़ितों के लिए अनुग्रह राशि की घोषणा की।
उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में हुआ सड़क हादसा हृदयविदारक है। इसमें अपने प्रियजनों को खोने वाले शोकाकुल परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। इसके साथ ही मैं सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। राज्य सरकार की देखरेख में स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की हरसंभव मदद में जुटा…
— PMO India (@PMOIndia) June 15, 2024
15 जून 2023
प्रधानमंत्री ने राजा पर्ब पर ओडिशा के लोगों को बधाई दी।
Greetings on the ongoing Raja Parba festivities being held across Odisha. May this auspicious period bring with it an abundance of good health and prosperity. May there be happiness all around.
— Narendra Modi (@narendramodi) June 15, 2023
प्रधानमंत्री ने संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा शहीद हुए शांति सैनिकों के सम्मान में एक नई स्मारक दीवार स्थापित करने संबंधी भारत के प्रस्ताव को स्वीकार किए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की है।
Delighted that the Resolution to establish a new Memorial Wall for fallen Peacekeepers, piloted by India, has been adopted in the UN General Assembly. The Resolution received a record 190 co-sponsorships. Grateful for everyone’s support.
— Narendra Modi (@narendramodi) June 15, 2023
प्रधानमंत्री मोदी ने भारत के अद्वितीय अवसंरचना परिदृश्य के निर्माण में प्रगति और विकास से जुड़ी विभिन्न पहलों के बारे में लेख, ग्राफिक्स, वीडियो और जानकारी साझा की है। प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया: “#9YearsOfGatiAndPragati में, हमने भारत में प्रगति और विकास की जड़ों को पोषित किया है, जिससे एक ऐसे अवसंरचना परिदृश्य का निर्माण हुआ है, जो अद्वितीय है। प्रत्येक क्षेत्र में तेजी से उन्नति हुई है, जिसने विकसित भारत के लिए मजबूत आधार तैयार किया है।”
In #9YearsOfGatiAndPragati, we nurtured the roots of growth and development in India, shaping an infrastructure landscape that is unparalleled. Every sector has witnessed swift advancement, setting the stage for a developed India. https://t.co/xhiIDxQ8OK
— Narendra Modi (@narendramodi) June 15, 2023
15 जून 2022
प्रधानमंत्री ने कहा है कि योग की सहजता ही इसकी विशेषता है। उन्होंने कहा कि योग घर पर, कामकाज के बीच ब्रेक के समय या फिर कुछ लोगों के साथ मिलकर किया जा सकता है। उन्होंने आगे कहा कि योग के लिए बस एक योग मैट और थोड़ी सी जगह की जरूरत होती है।
योग की सहजता ही इसकी विशेषता है। आपको बस एक योग मैट और थोड़ी सी जगह की जरूरत होती है।
योग को घर के अलावा आप कामकाज में ब्रेक के समय या फिर कुछ लोगों के साथ मिलकर भी कर सकते हैं।
मुझे आशा है कि आप इसका नियमित अभ्यास करेंगे… https://t.co/UESTuNQl1u
— Narendra Modi (@narendramodi) June 15, 2022
15 जून 2019
राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक भवन में नीति आयोग की प्रशासनिक परिषद की 5वीं बैठक के उद्घाटन सत्र में उद्बोधन, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, गुजरात के सीएम विजय रूपाणी, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस, झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास, हरियाण के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री प्रेमा खांडू, त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब, मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह समेत कई मुख्यमंत्रियों से मुलाकात।










15 जून 2018
वीडियो ब्रिज के माध्यम से विभिन्न डिजिटल इंडिया कार्यक्रमों के लाभार्थियों से संवाद किया।



15 जून 2017
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उषा स्कूल के सिंथेटिक ट्रैक के उद्घाटन अवसर पर संबोधन दिया।



15 जून 2016
केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक की अध्यक्षता की,कैबिनेट से नागर विमानन नीति को स्वीकृति।



15 जून 2015
जन जातीय कल्याण कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की, चीन की नेशनल पीपुल्स कांग्रेस की स्टैंडिंग कमेटी के अध्यक्ष झांग देजियांग से भेंट, ‘एजुकेशन ऑफ मुस्लिम्स’ पुस्तक विमोचन के अवसर पर उद्बोधन।





15 जून 2014
सरकारी दौरे पर भूटान पहुंचे, महामहिम नरेश जिग्मे खैसर नामग्येल वांगचुक और भूटान के प्रधानमंत्री तोबगे से मुलाकात और द्विपक्षीय मुद्दों पर बातचीत, भूटान के सर्वोच्च न्यायालय की पट्टिका का अनावरण किया।
















