Home इतिहास के झरोखे में नरेन्द्र मोदी इतिहास के झरोखे में नरेन्द्र मोदीः 11 जून

इतिहास के झरोखे में नरेन्द्र मोदीः 11 जून

SHARE

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हर दिन देश की सेवा और विकास को समर्पित रहा है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ने हर तारीख को किसी न किसी बड़े बदलाव, ऐतिहासिक निर्णय या अभूतपूर्व उपलब्धि का साक्षी बनते देखा है। आइए देखते हैं आज का यह दिन उनके कार्यकाल और भारत के गौरवशाली इतिहास में क्यों इतना महत्वपूर्ण है और कैसे यह हमारी निरंतर प्रगति की कहानी को बयां करता है-

11 जून 2026 
प्रधानमंत्री मोदी ने सुभाषितम् साझा करते हुए लिखा कि कृषि केवल जीविका का साधन नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र के पोषण का मूल आधार है। हमारे किसान भाई-बहनों का पसीना जब मिट्टी में मिलता है तो अन्न बनकर देशवासियों के जीवन को संबल देता है।

इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने कृषि और किसानों को लेकर एक के बाद एक कई ट्वीट करते हुए कहा कि किसानों का कल्याण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है।

11 जून 2025 
प्रधानमंत्री ने संत कबीर दास जी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

प्रधानमंत्री ने भारत के बुनियादी ढांचे में हुई क्रांति के 11 वर्षों को रेखांकित किया। श्री मोदी ने रेलवे, राजमार्ग, बंदरगाह और हवाई अड्डे जैसे बुनियादी ढांचे में भारत की शानदार प्रगति पर प्रकाश डाला जिससे बेहतर कनेक्टिविटी, आर्थिक विस्तार और जीवन सुगमता में सुधार व समृद्धि बढ़ी है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कल्याणकारी विकास के प्रति सरकार की अटूट प्रतिबद्धता की पुष्टि की, जिससे यह सुनिश्चित होता है कि विभिन्न जन-हितैषी योजनाएं अधिकतम नागरिकों तक पहुंच रही है। उन्होंने इन पहलों की प्रभावशीलता और पहुंच में सराहनीय तेजी की सराहना की। केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया की एक्स पोस्ट पर श्री मोदी ने कहा, “यह एक सराहनीय वृद्धि है, जो कल्याणकारी विकास के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाती है और यह सुनिश्चित करती है कि हमारी विभिन्न जन-हितैषी योजनाएं अधिकतम लोगों तक पहुंचें।”

प्रधानमंत्री ने दिल्ली के बीजेपी नेताओं से मुलाकात की।

11 जून 2024 
प्रधानमंत्री मोदी ने सभी देशवासियों से योग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाने का आग्रह किया है। उन्होंने यह भी कहा कि योग से हमें असीम शांति प्राप्‍त होती है, जिससे हम जीवन की चुनौतियों का सामना शांति और धैर्य के साथ कर सकते हैं।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने समर्थकों से अपने सोशल मीडिया हैंडल पर “मोदी का परिवार” टैगलाइन हटाने का अनुरोध किया। श्री मोदी ने भारत की जनता के निरंतर सहयोग के लिए उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान कई लोगों ने उनके लिए स्नेह दिखाते हुए अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल में “मोदी का परिवार” लिखा था। प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि सोशल मीडिया पर दिखने वाला नाम बदल जाए, लेकिन भारत की प्रगति के लिए प्रयासरत एक परिवार के रूप में हमारा बंधन मजबूत और अटूट बना रहेगा।

11 जून 2023 
प्रधानमंत्री ने महिला हॉकी जूनियर एशिया कप- 2023 जीतने पर हॉकी टीम को बधाई दी।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने नई दिल्ली के प्रगति मैदान स्थित अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी एवं सम्मेलन केन्द्र में प्रथम राष्ट्रीय प्रशिक्षण सम्मेलन का उद्घाटन किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में लेख, ग्राफिक्स, वीडियो और जानकारी साझा की है, जो नागरिकों के दृढ़ संकल्प को रेखांकित करती है।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भारत में जापान के राजदूत श्री हिरोशी सुजुकी का एक वीडियो साझा किया है। इसमें वे अपनी पत्नी के साथ भारतीय व्यंजनों का लुत्फ उठाते हुए देखे जा सकते हैं।

11 जून 2022 
प्रधानमंत्री मोदी ने पिछले 8 वर्षों के दौरान ‘व्यापार को आसान बनाने’ के क्षेत्र में और व्यापक समृद्धि के विस्तार एवं उद्यमिता को प्रोत्साहित करने के लिए किए गए सुधारों का विवरण साझा किया। उन्होंने अपनी वेबसाइट और नमो ऐप से एक माईगाव ट्वीट श्रंखला और लेख साझा किए हैं।

प्रधानमंत्री ने भारतीय निशानेबाज अवनि लेखारा को फ्रांस के चेटौरौक्स 2022 में एक और स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई दी।

11 जून 2021 
नई दिल्ली में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ मुलाकात और बातचीत।

11 जून 2020
वीडियो कॉफ्रेंसिंग के जरिए इंडियन चैम्बर ऑफ कॉमर्स (आईसीसी) के सालाना कार्यक्रम में हिस्सा लिया और प्रतिनिधियों को संबोधित किया।

11 जून 2019
उड़ीसा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक और सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग से मुलाकात, भारत सरकार के सचिवों के साथ कामकाज पर मंत्रणा।

11 जून 2018
चीन के क़िंगदाओ में आयोजित शंघाई सहयोग संगठन शिखर में भाग लेकर स्वदेश लौटे।

Leave a Reply