Home इतिहास के झरोखे में नरेन्द्र मोदी इतिहास के झरोखे में नरेन्द्र मोदीः 06 जून

इतिहास के झरोखे में नरेन्द्र मोदीः 06 जून

SHARE

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हर दिन देश की सेवा और विकास को समर्पित रहा है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ने हर तारीख को किसी न किसी बड़े बदलाव, ऐतिहासिक निर्णय या अभूतपूर्व उपलब्धि का साक्षी बनते देखा है। आइए देखते हैं आज का यह दिन उनके कार्यकाल और भारत के गौरवशाली इतिहास में क्यों इतना महत्वपूर्ण है और कैसे यह हमारी निरंतर प्रगति की कहानी को बयां करता है-

06 जून 2025
प्रधानमंत्री मोदी ने देश के युवाओं की विश्व स्तरीय उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि देश के युवाओं ने दुनिया भर में अपनी पहचान बनाई है। युवाओं को गतिशीलता, नवाचार और दृढ़ संकल्प का प्रतीक बताते हुए उन्होंने कहा कि पिछले 11 वर्षों में देश का विकास युवा शक्ति की बेजोड़ ऊर्जा और दृढ़ विश्वास से प्रेरित है।

प्रधानमंत्री ने जम्मू-कश्मीर के कटरा में 46,000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन और राष्ट्र को समर्पित किया। वीर जोरावर सिंह की भूमि को नमन करते हुए उन्होंने कहा कि आज का कार्यक्रम भारत की एकता और दृढ़ संकल्प का भव्य उत्सव है।

प्रधानमंत्री मोदी ने प्रतिष्ठित चिनाब रेल पुल पर तिरंगा झंडा फहराने का उत्सव मनाते हुए इसे अपार राष्ट्रीय गर्व का क्षण बताते हुए इसे सबसे चुनौतीपूर्ण स्थानों पर अत्याधुनिक बुनियादी ढ़ांचे के निर्माण में भारत की बढ़ती क्षमता का साक्षी करार दिया।

प्रधानमंत्री ने चिनाब रेल पुल के निर्माण से जुड़े कुछ लोगों के साथ परस्पर बातचीत की। श्री मोदी ने राष्ट्र के लिए आधुनिक अवसंरचना के निर्माण के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता की प्रशंसा की।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी का फोन आया। परस्पर बातचीत के दौरान, श्री मोदी ने कनाडा के प्रधानमंत्री श्री मार्क कार्नी को हाल ही में हुए चुनाव में मिली जीत के लिए बधाई दी तथा इस महीने के अंत में कनानसकीस में होने वाले जी-7 शिखर सम्मेलन में आमंत्रित करने के लिए उन्हें धन्यवाद दिया।

कज़ाकिस्तान, किर्गिज़ गणराज्य, ताजिकिस्तान, तुर्कमेनिस्तान और उज़्बेकिस्तान के विदेश मंत्रियों ने प्रधानमंत्री मोदी से भेंट की।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की।

06 जून 2024
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के फिर से चुनाव जीतने पर दुनिया भर के तमाम बड़े नेताओं ने बधाई दी।

06 जून 2023
प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति जी को सूरीनाम के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार – ग्रैंड ऑर्डर ऑफ द चेन ऑफ द येलो स्टार से सम्मानित किए जाने पर बधाई दी।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पिछले 9 वर्षों में महिला सशक्तिकरण के लिए किए गए उपायों के विषय में लेख, ग्राफिक्स, वीडियो और सूचनाएं साझा करते हुए कहा कि एनडीए सरकार की हर पहल नारी शक्ति की असीम क्षमता में हमारा विश्वास दर्शाती है।

06 जून 2022
वित्त और कॉर्पोरेट कार्य मंत्रालयों के आइकोनिक वीक समारोह का उद्घाटन किया और राष्ट्रीय पोर्टल – जन समर्थ का शुभारंभ किया।

06 जून 2020
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिल्ली के पूर्व पुलिस आयुक्त और मणिपुर, मिजोरम तथा झारखंड के पूर्व राज्यपाल वेद मारवाह के निधन पर शोक व्यक्त किया।

06 जून 2018
वीडियो ब्रिज के माध्यम से देश भर के नवाचारियों एवं स्टॉर्ट अप उद्यमियों से संवाद किया, नदियों को इंटरलिंक करने के लिए गठित विशेष समिति की स्थिति-सह-प्रगति रिपोर्ट प्राप्त की, कैबिनेट की बैठक की अध्यक्षता।

06 जून 2017
श्रीलंका के विदेश मंत्री रवि करूणानायके ने मुलाकात और कई मुद्दों पर विस्तृत बातचीत।

06 जून 2016
जेनेवा में स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति जोहान श्नाइडर आमन से मुलाकात, जेनेवा में स्विस मुख्‍य कार्यकारी अधिकारियों से मुलाकात।

06 जून 2015
दो दिवसीय यात्रा पर ढाका पहुंचने पर बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने हवाईअड्डे पर स्वयं पहुंचकर स्वागत किया,राष्ट्रीय शहीद स्मारक और बंगबंधु शेख मुजीबुर रहमान स्मारक पर श्रद्धासुमन अर्पित किए, बांग्लादेश की प्रधानमंत्री के साथ व्यापक चर्चा, बांग्लादेश की प्रधानमंत्री के साथ कोलकाता-ढाका-अगरतला बस सेवा को हरी झंडी दिखाई, भारत और बांग्लादेश के बीच भूमि सीमा समझौते का आदान-प्रदान किया, बांग्लादेश की प्रधानमंत्री को उपहार भेंट किया।

06 जून 2014
मध्य प्रदेश के इंदौर से सांसद सुमि‍त्रा महाजन के लोकसभा अध्‍यक्ष पर के लिए चयनित होने पर संसद में अभि‍नंदन भाषण।

Leave a Reply