Home समाचार इतिहास के झरोखे में नरेन्द्र मोदीः 13 जून

इतिहास के झरोखे में नरेन्द्र मोदीः 13 जून

SHARE

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हर दिन देश की सेवा और विकास को समर्पित रहा है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ने हर तारीख को किसी न किसी बड़े बदलाव, ऐतिहासिक निर्णय या अभूतपूर्व उपलब्धि का साक्षी बनते देखा है। आइए देखते हैं आज का यह दिन उनके कार्यकाल और भारत के गौरवशाली इतिहास में क्यों इतना महत्वपूर्ण है और कैसे यह हमारी निरंतर प्रगति की कहानी को बयां करता है-

13 जून 2026
प्रधानमंत्री मोदी फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा पर रवाना हुए।

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि एनडीए सरकार युवाओं के नेतृत्व वाले विकास को मजबूती से आगे बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि यह देखकर प्रसन्नता होती है कि युवा भारतीय उन क्षेत्रों में योगदान दे रहे हैं जो भारत और दुनिया के भविष्य को आकार देंगे। अपनी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर उन्होंने देश के युवाओं के लिए सरकार की विभिन्न योजनाओं, प्रयासों और उपलब्धियों का उल्लेख किया। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर कहा कि पिछले 12 वर्षों की एक विशेष उपलब्धि यह रही है कि भारत के युवाओं ने पूरे आत्मविश्वास के साथ अपनी आकांक्षाओं को साकार करने की दिशा में आगे बढ़कर काम किया है।

13 जून 2025
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद में हुए विमान हादसे के बाद यहां का दौरा किया। इस विमान दुर्घटना में कई लोगों की मृत्‍यु हो गई है। प्रभावित परिवारों के प्रति अपनी पूर्ण संवेदना व्यक्त करते हुए, श्री मोदी ने इस हादसे में घायल हुए लोगों से भेंट की, जिसमें एकमात्र जीवित बचे एक सज्‍जन भी शामिल हैं। प्रधानमंत्री ने इस कठिन समय में पूरे देश के संपूर्ण भाव से उनके साथ होने का भी आश्वासन दिया।

प्रधानमंत्री ने विमान दुर्घटना में अनेक लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया। प्रधानमंत्री ने शोक-संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि हम उनके इस असहनीय दुःख और क्षति को भली-भांति समझते हैं। प्रधानमंत्री ने दुर्घटनास्थल का दौरा कर घटनास्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने राहत और आपातकालीन सेवाओं में जुटे अधिकारियों एवं कर्मियों से भी भेंट कर स्थिति की जानकारी प्राप्त की।

प्रधानमंत्री ने गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री श्री विजय रूपाणी के निधन पर शोक व्यक्त किया।

इजराइल के प्रधानमंत्री श्री बेंजामिन नेतन्याहू ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से फोन पर बात की।

सिक्किम के राज्यपाल ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की।

13 जून 2024
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ताड़ासन या ताड़ के पेड़ की मुद्रा पर एक वीडियो क्लिप साझा की। 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के 10वें संस्करण से पहले साझा की गई इस क्लिप में ताड़ासन करने के स्वास्थ्य लाभों और चरणों का वर्णन किया गया है।

प्रधानमंत्री ने पेमा खांडू को अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करने पर शुभकामनाएं दी।

इटली की यात्रा के लिए रवाना हुए।

13 जून 2023
प्रधानमंत्री ने ‘मन की बात’ के लिए सुझाव आमंत्रित किए।

अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की।

प्रधानमंत्री ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से राष्ट्रीय रोजगार मेले को संबोधित किया तथा विभिन्न सरकारी विभागों और संगठनों में नवनियुक्त युवाओं को लगभग 70,000 नियुक्ति पत्र वितरित किए।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तर-पूर्व क्षेत्र में कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए बुनियादी विकास सहित विभिन्न विकास पहलों के बारे में लेख, ग्राफिक्स, वीडियो और जानकारी साझा की।

13 जून 2022
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि योग को दुनियाभर में अद्भुत लोकप्रियता मिली है। उन्होंने यह भी कहा कि नेता, सीईओ, खिलाड़ी और कलाकार सहित कई क्षेत्रों के लोग योग का नियमित अभ्यास किया करते हैं। श्री मोदी ने योग पर एक वीडियो शेयर किया है।

प्रधानमंत्री ने पिछले 8 वर्षों के दौरान पूर्वोत्तर के सर्वांगीण विकास के लिए परिवर्तनकारी पहलों के बारे में अपनी वेबसाइट, नमो ऐप और माईगॉव से लेख और ट्वीट थ्रेड साझा किए हैं।

13 जून 2021
प्रधानमंत्री ने डॉ. इंदिरा हृदयेश के निधन पर शोक व्यक्त किया।

जी-7 शिखिर वार्ता के दूसरे दिन प्रधानमंत्री ने दो सत्रों में हिस्सा लिया।

13 जून 2020
प्रधानमंत्री ने कोविड-19 के खिलाफ भारत की लड़ाई की समीक्षा की।

13 जून 2019
वज्रासन का वीडियो जारी किया।
SCO सम्‍मेलन में भाग लेने बिश्‍केक रवाना।

13 जून 2018
अपना फिटनेस वीडियो साझा किया।
कैबिनेट बैठक।

13 जून 2015
आंध्र प्रदेश के पूर्व गोदावरी जिले में हुई बस दुर्घटना पर शोक।

13 जून 2014
कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर समीक्षा बैठक।

Leave a Reply