Home समाचार पाव भर के एटम बम से युद्ध की गीदड़भभकी देने वाले इमरान...

पाव भर के एटम बम से युद्ध की गीदड़भभकी देने वाले इमरान के करीबी शेख राशिद को पुलिस ने किया गिरफ्तार

575
SHARE

पाव भर के एटम बम से युद्ध की गीदड़भभकी देने वाले पाकिस्तान के पूर्व मंत्री शेख राशिद अहमद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के करीबी और अवामी मुस्लिम लीग के मुखिया शेख रशीद अहमद को गुरुवार, 2 फरवरी को तड़के पुलिस ने गिरफ्तार किया। पूर्व मंत्री शेख रशीद अहमद ने गीदड़भभकी देते हुए कहा था कि भारत को यह मालूम होना चाहिए कि पाकिस्तान के पास आधा पाव या पाव भर के भी एटम बम हैं जो किसी खास लक्षित जगह पर मार कर सकते हैं। उन्होंने कहा था कि पाकिस्तान परमाणु युद्ध नहीं चाहता लेकिन अगर यह थोपा गया तो पाकिस्तान इसका जवाब देगा। भारत सुन ले कि पाकिस्तान के पास पाव और आधा पाव के एटम बम भी हैं जो किसी खास इलाके को निशाना बना सकते हैं। इतना ही नहीं उन्होंने ये भी कहा था कि पाकिस्तानी बम किसी मुसलमान को नुकसान नहीं होगा।

देखिए वीडियो 1

देखिए वीडियो 2

 

 

 

पुलिस ने कहा कि शेख राशिद अहमद को मुरी मोटरवे से गिरफ्तार किया गया है। जबकि अहमद ने दावा किया कि पुलिस ने उन्हें उनके आवास से गिरफ्तार किया है ना कि एक्सप्रेस वे से। अहमद के प्रवक्ता ने कहा कि उन्हें रात 12.30 बजे के करीब पंजाब प्रांत के उनके निवास से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने शेख राशिद से पहले इमरान खान की कैबिनेट में रहे फवाद चौधरी को भी गिरफ्तार किया था। राजद्रोह के मामले में पुलिस ने उन्हें एक अपराधी की तरह हथकड़ी तक लगा दी थी। शेख रशीद और फवाद चौधरी की गिरफ्तारी के बाद अब इमरान खान पर भी गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है। क्योंकि शेख राशिद की तरह इमरान खान भी आसिफ अली जरदारी पर हत्या की साजिश रचने के आरोप लगा चुके हैं।

पाकिस्तान में जारी सियासी हलचल के बीच पूर्व मंत्री शेख राशिद अहमद की गिरफ्तारी की चर्चा सोशल मीडिया पर छाई हुई है। यूजर्स पाव और आधा पाव के एटम बम का जिक्र कर तंज कस रहे हैं।

Leave a Reply