Home समाचार पंजाब कांग्रेस में आंतरिक लड़ाई चरम पर, AAP की तारीफ कर सिद्धू...

पंजाब कांग्रेस में आंतरिक लड़ाई चरम पर, AAP की तारीफ कर सिद्धू ने किया कैप्टन पर वार

SHARE

पंजाब में कांग्रेस की आंतरिक लड़ाई चरम पर पहुंच गई है। कांग्रेस आलाकमान कलह पर काबू पाने में नाकाम रहे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उनके बेटे राहुल गांधी भी पार्टी में जारी जंग को शांत नहीं कर पाए हैं। अब मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ अपनी लड़ाई में नवजोत सिंह सिद्धू ने एक नया मोड़ दे दिया है। कैप्टन के साथ चल रहे मतभेदों के बीच नया दांव खेलते हुए सिद्धू ने ट्विटर पर आम आदमी पार्टी के भगवंत मान का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में भगवंत मान सिद्धू की तारीफ करते दिख रहे हैं। सिद्धू ने वीडियो को शेयर करते हुए लिख है कि हमारी विपक्षी आम आदमी पार्टी ने हमेशा पंजाब के लिए मेरे विजन और काम को पहचाना है। चाहे 2017 से पहले पंजाब के लोगों के लिए मैंने बेअदबी, ड्रग्स, किसानों के मुद्दे, भ्रष्टाचार और बिजली संकट का मामला उठाया हो या आज जब मैं पंजाब मॉडल पेश कर रहा हूं। यह साफ है कि वे जानते हैं कि वास्तव में पंजाब के लिए कौन लड़ रहा है।

सिद्धू के ट्वीट करते ही सोशल मीडिया पर यूजर्स मजे लेने लगे। आप भी देखिए

Leave a Reply