तमाम घोटालों में घिर चुके दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अब चेहरा चमकाने के लिए दिल्ली के पुराने स्कूलों एवं संस्थानों का उद्घाटन कर रहे हैं और मीडिया में खबर छपवाकर अपने भ्रष्टाचार को छिपाने की कोशिश कर रहे हैं। अब ताजा मामले में केजरीवाल के करीबी एवं दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष और AAP विधायक सौरभ भारद्वाज ने दक्षिणी दिल्ली के सादिक नगर में मिनरल वाटर बॉटलिंग प्लांट का उद्घाटन कर दिया जबकि यह प्लांट 2002 से चालू है। टाइम्स आफ इंडिया ने तत्कालीन मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के हवाले से 2002 में इस संबंध में खबर भी प्रकाशित की थी। हालांकि कोविड काल में यह प्लांट बंद हो गया था और लोगों का कहना है कि यह अभी भी बंद पड़ा है। लेकिन AAP विधायक सौरभ भारद्वाज ने इसका फीता काट कर उद्घाटन कर दिया और अखबारों व समाचार वेबसाइटों में प्रमुखता से यह खबर छाप भी दिया गया। आश्चर्य की बात यह है कि किसी भी मीडिया संस्थान ने इस समाचार का फैक्ट चेक करने की जरूरत नहीं समझी।
आप सरकार ने शुरू किया बॉटलिंग प्लांट. @Saurabh_MLAgk ने दक्षिणी दिल्ली के सादिक नगर में इस प्लांट का उद्घाटन किया #Delhi #Water (@PankajJainClick)https://t.co/0rorTW4zF2
— AajTak (@aajtak) September 10, 2022
AAP विधायक सौरभ भारद्वाज ने कहा कि इस बोटलिंग प्लांट से गंगा का निर्मल और मिनरल युक्त पानी सप्लाई किया जाएगा। इस प्लांट के उद्घाटन के बाद सौरभ भारद्वाज ने कहा कि कि इस प्लांट की हर दिन 9 हजार बोतल भरने की क्षमता है। भारद्वाज ने बताया कि यह प्लांट 3 शिफ्ट में काम करेगा। हर शिफ्ट में 3 हजार बोतल पैक करने का काम किया जाएगा। बोतलें भरने के लिए प्लांट को जो पानी सप्लाई किया जा रहा है, उसमें वेस्ट होने वाले पानी को भी दोबारा रिसाइकिल कर इस्तेमाल में लाया जाएगा। तमाम मीडिया चैनल के जरिये इसका खूब प्रचार- प्रसार भी किया गया, जिसमें लिखा है कि केजरीवाल सरकार ने बॉटलिंग प्लांट का उद्घाटन कर दिया। आजतक ने लिखा है कि दिल्ली में हर घर पहुंचेगा ‘गंगाजल’, आप सरकार ने शुरू किया बॉटलिंग प्लांट, जानें कैसे करेगा काम।
20साल पहले ही चालू हो चुका @DelhiJalBoard के water bottle Plant को जल बोर्ड के अध्यक्ष श्री सौरभ भारद्वाज ने फिर से किया उद्घाटन, देश को धोखा, देश से गद्दारी @AamAadmiParty के राष्ट्रीय प्रवक्ता, सच्चाई बताने पर ब्लॉक कर भाग गए @ArvindKejriwal @KejriwalSunita @CMODelhi @PTI_News pic.twitter.com/XocJpIyetY
— Sanjay Makhija-आम इंसान (@SanjayM86792038) September 11, 2022
इस खबर के छपने के बाद दिल्ली के रहने वाले संजय मखीजा ने केजरीवाल सरकार की पोल खोलते हुए एक वीडियो जारी किया है। जिसमें उन्होने बताया है कि 2005 से यह प्लांट चालू है। कोविड काल में ये बंद हो गया था। स्थानीय लोगों के अनुसार यह अभी भी बंद पड़ा है। लेकिन इसका फीता काट कर उद्घाटन कर दिया गया।
इस मुद्दे पर सोशल मीडिया पर लोग क्या कह रहे हैं, आप भी देखिए-
सच्चाई यह है कि यह प्लांट २००२ में ही बन गया था तो आजतक की जिम्मेदारी बनती है कि सौरभ जी से सवाल पूछना चाहिए कि क्यों मीडिया और जनता को झूठ बोल कर गुमराह कर रहे हैं?advt के लालच के कारण चुप रहेंगे या हिम्मत करके पूछेंगे? @SanjayM86792038 @iAnkurSingh @TajinderBagga @gauravbh
— Pankaj Bhimani (@PankajBhimani5) September 11, 2022
केजरीवाल मतलब जुठ की गारंटी.https://t.co/FH93QAkiuT
— ?? (@Prakash74933439) September 11, 2022
2005 में निर्मित प्लांट का पुनः उद्घाटन करने वाले पहले विधायक बने पेचकस बाबु ??
सच्चाई बताए जनता को आज तक वाले भईया ।।।।— i Abhi# (@Abhijeet0907) September 11, 2022
Kitna jhoot boltay.
Sach bolna bachpan se nahi sikhaya?
Bottling plant is since 2005.
Besharmi ki sari hade par kar di…— Sanjay (@sansumman) September 11, 2022
Zhoot. Ye plant toh 2005 se chalu hai. Kejriwal ki poori sarkaar zhooti hai bc !!!
— yokodrama (@AniketA55800654) September 11, 2022
दिल्ली जल बोर्ड जेई, और विधायक के पास 4 महीने से बराबर अनुरोध किया पर कोई सुनवाई नहीं 2 दिन माई एक बार पानी मिला हे वो भी ट्यूबल का (गंगा जल के नाम पर) आधी रात में 2:30 बजे।
अब आप ही बताएं जॉब पर जाएं या रात मैं पानी भरे?— Arun Prajapati (@arunkumar80935) September 10, 2022
Sir जी पहले पीने का साफ पानी तो पहुंचा दीजिये, गंगाजल बाद में देख लेना
— V P AWASTHI (@VPAWASTHI3) September 11, 2022
एक हाथ दारु एक हाथ गंगाजल …..
संस्कारी भ्रस्टाचार …..— KrishnaThakur (@KrishnaSwrnkar) September 10, 2022
वाह रेवड़ी के @ArvindKejriwal वाह ??
कितना #मोटा @aroonpurie के मुंह में दिया हुआ है, वो अब दिख रहा है।
ये होता है गोदी मीडिया.. जो धूर्त @Saurabh_MLAgk जैसे लोगो को सपोर्ट करते है, कोई जरूरत नही होती उसकी फैक्ट चेक करने की। #मोटा नोटो का बंडलhttps://t.co/GKLmwBBxy0— Jain (@JainAumBhikshu) September 11, 2022
एक नंबर का झूठा आदमी है तू, तेरी पार्टी के लोग, और तेरे आका "कालनेमि राक्षस"
ये देखिये , इस प्लांट की सच्चाईhttps://t.co/euUey0Ia9q
— Rahul Kumawat (@iam_sanatani) September 11, 2022
सोचने वाली बात ये है की अपने हो न० 1 न्यूज़ चैनल बताने वाला ऐसे ख़बर चला रहा है। उंग़ली तो उठती है जी।https://t.co/CgsDMohFJJ
— Ashi (@i_ashi_) September 11, 2022
Oye @aroonpurie ? News chala rahe ho ya paan ka galla?
Ye water bottling plant 2002 se chal raha hai, jisme 10000 ko capacity thi, isse AAPTard ne dubara inauguration kiya sirf news banane ke liye
2002 News Link : Delhi Jal Board to sell bottled water https://t.co/I5H0nkn8Uc pic.twitter.com/xbAzsdgvfv
— Dilip Jain | दिलीप जैन ?? (@dilipjain1979) September 11, 2022
केजरीवाल ने जन्म से पहले ही दिल्ली में स्कूल बनवा दिए
आम आदमी पार्टी के बुराड़ी से विधायक संजीव झा ने हाल ही में एक ट्वीट किया- अरविंद केजरीवाल द्वारा बनवाया गया दिल्ली का ये सरकारी स्कूल कहां है बताइये? इस ट्वीट में जो फोटो लगाई गई है वह रात का है और रात में बच्चे बस्ता लिए हुए दिख रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग सवाल उठा रहे हैं रात में कौन सा स्कूल खुलता है। ये फोटोग्राफी के जरिये चेहरा चमकाने की कोशिश है। इसके साथ ही लोगों ने यह भी कहा कि ये स्कूल तो 1950 से है फिर केजरीवाल ने कैसे बनवा दिया। केजरीवाल का जन्म तो 1968 में हुआ। भ्रष्टाचार और घोटालों में फंस चुके केजरीवाल और उनके साथियों को समझ नहीं आ रहा है कि जनता का ध्यान घोटालों से कैसे हटाया जाए। यही कारण है कि वे कब क्या बोलते हैं उन्हें भी पता नहीं होता।
आज मैं अपने साथ देश ही नहीं दुनिया के सबसे अच्छे शिक्षामंत्री मनीष सिसोदिया को लेकर आया हूं। इन्हें(BJP) लगता है दुनिया में सबकुछ बिकता है। 75 साल के इतिहास में एक भी शिक्षामंत्री का नाम मुझे बता दे कोई जो सुबह 6 बजे स्कूलों को दौरा करता हो?: दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल, भावनगर pic.twitter.com/ChWsqlqhYr
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 23, 2022
केजरीवाल ने कहा- सिसोदिया को छोड़कर एक भी शिक्षामंत्री नहीं जो सुबह 6 बजे स्कूलों का दौरा करता हो
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनकी आम आदमी पार्टी की पूरी राजनीति ही झूठे वादे पर टिकी हुई है। गुजरात के भावनगर में कुछ दिनों पहले केजरीवाल ने कहा, ”आज मैं अपने साथ देश ही नहीं दुनिया के सबसे अच्छे शिक्षामंत्री मनीष सिसोदिया को लेकर आया हूं। इन्हें(BJP) लगता है दुनिया में सबकुछ बिकता है। 75 साल के इतिहास में एक भी शिक्षामंत्री का नाम मुझे बता दे कोई जो सुबह 6 बजे स्कूलों को दौरा करता हो?” केजरीवाल के यह कहते ही सोशल मीडिया पर लोगों ने उनकी खिंचाई शुरू कर दी थी और सवाल किया था कि सुबह 6 बजे कौन सा स्कूल खुलता है।
घर से निकलते ही…… कुछ दूर चलते ही @ArvindKejriwal pic.twitter.com/OqWfHwgVQ4
— Social Tamasha (@SocialTamasha) September 7, 2022
पंजाब चुनाव से पहले कहा- 24 घंटे पानी का इंतजाम करेंगे, चुनाव बाद कहा- यह केंद्र सरकार की जिम्मेदारी
झूठ बोलने और यूटर्न में रिकार्ड बनाने वाले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पंजाब चुनाव से पहले कहा था पंजाब के कई जिलों में पानी की किल्लत है। हम सत्ता में आएंगे तो 24 घंटे पानी का इंतजाम करेंगे। लेकिन अब चुनाव के बाद कह रहे हैं पानी की समस्या दूर करना केंद्र सरकार की जिम्मेदारी है। AAP के राज्यसभा सांसद सुशील गुप्ता ने SYL का पानी हरियाणा लाने का वादा किया है। वहीं पंजाब में AAP की सरकार है तो इस तरह देखा जाए तो SYL का पानी हरियाणा लाने में कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए लेकिन पंजाब का स्टैंड रहा है कि SYL नहीं बनने देंगे। यहीं पेंच फंस गया है। सतलुज-यमुना लिंक (SYL) नहर के मुद्दे पर बुरी तरह घिर चुकी आम आदमी पार्टी के मुखिया केजरीवाल ने अब पीएम नरेंद्र मोदी से मांग की कि वह इसका समाधान करें।