दिल्ली के विवादास्पद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का दोहरा रवैया एक बार फिर सामने आया है। केजरीवाल की सारी राजनीति ही झूठ पर टिकी हुई है। राजनीति में नहीं जाएंगे, कोई घर-गाड़ी नहीं लेंगे, कोई सुरक्षा नहीं लेंगे कहकर दिल्ली के लोगों को बरगला सब सुविधा भोगने वाले केजरीवाल आजकल गुजरात में ज्यादा देखे जा रहे हैं। सोमवार, 12 सितंबर को गुजरात दौरे पर एक आप कार्यकर्ता रिक्शावाले के यहां केजरीवाल के खाने का इंतजाम किया गया। खुद को आम आदमी बताने के लिए केजरीवाल ऑटो में बैठकर खाना खाने जाने लगे। इसपर पुलिस ने उन्हें रोककर कहा कि आपको इस श्रेणी की सुरक्षा मिली हुई है और आप इस तरह नहीं जा सकते। तब दिल्ली और पंजाब सरकार से Z+ सुरक्षा पाने वाले केजरीवाल ने यह कहकर माहौल बनाने की कोशिश की कि उन्हें सुरक्षा की जरूरत नहीं है। ऐसे में उनके दोहरापन पर लोग तंज कस रहे हैं। बीजेपी सांसद प्रवेश साहिब सिंह ने चार्टर प्लेन में बैठे केजरीवाल की एक तस्वीर ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा है कि आम आदमी हैं जी हम तो, ऑटो में चलते हैं, जब पार्टी प्रचार के लिए जाता हूं तो “चार्टर प्लेन” से नहीं ट्रेन से जाता हूं।
आम आदमी हैं जी हम तो, ऑटो में चलते हैं,
जब पार्टी प्रचार के लिए जाता हूँ तो “चार्टर प्लेन” से नहीं ट्रेन से जाता हूँ :- @ArvindKejriwal pic.twitter.com/Hy4fIhcw5X— Parvesh Sahib Singh (@p_sahibsingh) September 13, 2022
इसके बाद सोशल मीडिया पर केजरीवाल की किरकिरी हो रही है। लोगों का कहना है कि केजरीवाल कहते कुछ हैं और करते कुछ हैं। लोग उनके दोहरापन पर लताड़ लगा रहे हैं।
गुजरात जाकर @ArvindKejriwal जी कह रहे उन्हें सिक्योरिटी नहीं चाहिए, ऑटो में चलना है,सिक्योरिटी में बंधा हुआ महसूस करते हैं।गृहमंत्री @AmitShah जी से निवेदन है कि जब केजरीवाल जी दिल्ली लौटें तो उनकी सारी सिक्योरिटी हटाकर और सरकारी गाड़ी की जगह ऑटो देकर उन्हें स्वतंत्र महसूस कराएं। pic.twitter.com/x7oJdnyd0s
— Sushant Sinha (@SushantBSinha) September 12, 2022
केजरीवाल की ऑटो-पॉलिटिक्स-राज्य नया, स्क्रिप्ट वही! ये पब्लिक है सब जानती है, केजरीवाल जी! pic.twitter.com/oT3oKAKQVf
— BJP Delhi (@BJP4Delhi) September 13, 2022
पहले एक विज्ञापन था “ऊंचे लोग ऊंची पसंद” ठीक उसी तरह ये दृश्य है कि “झूठे लोग, झूठ ही पसंद”!
जो @ArvindKejriwal पहले कहते थे कि हम तो आम आदमी है Auto से चलते हैं जी वो अब Chartered Plane की सैर कर रहे हैं।
शानदार दोगलापन.. pic.twitter.com/EnW1OijvH1
— Adesh Gupta (@adeshguptabjp) September 13, 2022
हां, पैदल जाना चाहिए…
गुजरात पहुंचने में टाइम लगेगा, तो बीजेपी की परेशानी थोड़ी तो कम होगी।— Anurag Chauhan (@AnuraggSingh) September 13, 2022
2014 से 2022 हो गया केजरीवाल दिल्ली में कितनी बार Auto से जनता के बीच गया
कितनी बार दिल्ली के ऑटो वालों के घर खाना खाया??
कितनी बार बिना सिक्योरिटी के केजरीवाल को देखा गया???सब कुछ दिल्ली में किए घोटालों को छुपाने का प्रयास है
— मोहित गुप्ता टीम नमो (@GuptaMohitBjp) September 13, 2022
— Kailash Jha (@iKailashJha) September 13, 2022
अभी गुजरात में अरविन्द केजरीवाल ऑटो में जनसंपर्क के लिए निकले और सिक्यूरिटी न लेने के लिए अड़ गए –बोले ,मुझे नहीं चाहिए सिक्यूरिटी ,मैं जनता का आदमी हूँ –उम्मीद करता हूँ कि दिल्ली में भी वे अब अपना यही सिद्धांत अपनाएंगे और दिल्ली व पंजाब से मिली सुरक्षा वापस कर देंगे —
— Amitabh Agnihotri (@Aamitabh2) September 13, 2022
ये ऑटो ही है.. मॉडिफ़ायड ऑटो दिखता प्राइवट हवाई जहाज़ जैसा है pic.twitter.com/AwQk05FynJ
— Neelkant Bakshi ?? (@neelkantbakshi) September 13, 2022
पंजाब का ऑटो वाला आप का ही कार्यकर्त्ता निकला था। खाने गया था रेवड़ीवाल ऑटो में और लौटा इनोवा में।@DrKumarVishwas pic.twitter.com/1oUKaxkzOh
— pramila (@pramila2710) September 12, 2022