Home समाचार वैक्सीन की पहली डोज लगाने के मामले में भारत ने अमेरिका को...

वैक्सीन की पहली डोज लगाने के मामले में भारत ने अमेरिका को पीछे छोड़ा

SHARE

देश का कोरोना टीकाकरण अभियान तेज गति के साथ सही दिशा में चल रहा है। मोदी सरकार और अभियान में लगे स्वास्थ्यकर्मियों के प्रयासों से इसमें हर रोज नए मुकाम हासिल हो रहे हैं। नीति आयोग ने शनिवार यानि 5 जून 2021 को कहा कि भारत ने टीकाकरण के मामले में अमेरिका को पीछे छोड़ दिया है। आयोग के मुताबिक भारत में वैक्सीन की पहली डोज 17.2 करोड़ लोगों को दी गई है, जबकि अमेरिका में वैक्सीन की पहली खुराक 16.9 करोड़ लोगों को मिली है। 

नीति आयोग के सदस्य डॉक्टर वीके पॉल ने कहा, “‘कोविड टीका की पहली खुराक देने के मामले में हमने अमेरिका को पीछे छोड़ दिया है। ये सबूत है कि हम लगातार अपनी टीकाकरण अभियान को बेहतर और सघन बनाने की कोशिश कर रहे हैं और आने वाले दिनों में टीकाकरण की रफ्तार को और बढ़ाया जाएगा।” पॉल ने कहा कि अब तक 60 वर्ष से अधिक आयु की करीब 43 प्रतिशत आबादी और 45 साल से ज्यादा उम्र की 37 फीसदी आबादी को कोविड-19 रोधी टीके लगाए जा चुके हैं। 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि देश में कुल 22.75 करोड़ लोगों को कोरोना वायरस वैक्सीन का टीका लगा है। इनमें से 17.2 करोड़ लोगों को वैक्सीन की एक खुराक दी गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि शुक्रवार को देश में 33 लाख 57 हजार 713 लोगों को वैक्सीन का टीका लगाया गया।

मंत्रालय ने कहा कि शुक्रवार को 18 से 44 उम्र वर्ग में 16,23,602 लोगों को वैक्सीन का पहला टीका दिया गया है। वहीं 31,217 लोगों को वैक्सीन का दूसरा टीका भी लगा। 1 मई को टीकाकरण के तीसरे चरण की शुरुआत होने के बाद से सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में 2,58,45,901 लोगों को वैक्सीन की पहली खुराक दी गई है, जबकि 1,18,299 लोगों को वैक्सीन का दूसरा टीका लगा है।

देश में कुल 22,75,67,873 लोगों को वैक्सीन का टीका लगा है। इनमें 99,44,507 स्वास्थ्य कर्मी हैं, जिन्हें वैक्सीन की पहली खुराक दी गई है, 68,40,415 लोगों को वैक्सीन की दूसरी खुराक भी मिल गई है। अब तक 1,60,45,747 फ्रंटलाइन वर्करों को वैक्सीन का पहला टीका लगा है, जबकि 86,34,525 फ्रंटलाइन वर्करों को वैक्सीन की दूसरी खुराक दी गई है। 60 वर्ष से ज्यादा उम्र के लोगों में 6,01,48,354 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज और 1,91,09,193 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज भी दी गई है।

Leave a Reply