Home समाचार किसान आंदोलन में आई लड़की के साथ गैंगरेप, टॉप ट्रेंड कर रहा...

किसान आंदोलन में आई लड़की के साथ गैंगरेप, टॉप ट्रेंड कर रहा है #किसान_नहीं_बलात्कारी

SHARE

किसान आंदोलन को लेकर एक बड़ी शर्मनाक खबर सामने आई है। पश्चिम बंगाल से दिल्ली के टिकरी बॉर्डर पर आंदोलन में पहुंची एक 25 साल की लड़की की 30 अप्रैल को कोरोना से मौत हो गई। अब इस मामले में नया मोड़ आ गया है। लड़की के पिता ने आरोप लगाया है कि आंदोलन में एक किसान संगठन के टैंट में उसके साथ गैंगरेप किया गया था। पिता की शिकायत पर पुलिस ने 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपितों में अनिल मलिक, अनूप सिंह, अंकुर सांगवान, जगदीश बराड़, कविता आर्या और योगिता सुहाग शामिल हैं। अनूप सिंह हिसार से और अनिल मलिक दिल्ली से आम आदमी पार्टी का कार्यकर्ता है। बताया जा रहा है कि घटना की जानकारी योगेंद्र यादव को भी थी, लेकिन उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को नहीं दी।

मामले के आरोपित सभी लोग चुनाव के समय संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से पश्चिम बंगाल गए थे। वहीं इनकी मुलाकात लड़की और उसके पिता से हुई थी। जिसके बाद लड़की आंदोलन में शामिल होने के लिए इन लोगों के साथ दिल्ली आ गई। लड़की ने पिता को फोन कर बताया कि अनिल और अनूप अच्छे लोग नहीं हैं और अश्लील हरकत करते हैं। अब मामले में गैंगरेप की खबर आने के बाद सोशल मीडिया पर किसान आंदोलन को लेकर चर्चा हो रही है। ट्विटर पर किसान नहीं बलात्कारी टॉप ट्रेंड कर रहा है…

Leave a Reply