Home समाचार देश में पिछले 24 घंटों में 3,53,818 कोरोना मरीज हुए स्वस्थ, अब...

देश में पिछले 24 घंटों में 3,53,818 कोरोना मरीज हुए स्वस्थ, अब तक 17 करोड़ से अधिक टीकाकरण

SHARE

देश में पिछले 24 घंटों में 3,53,818 कोरोना के मरीज स्वस्थ हुए हैं। इसके साथ ही देश में स्वस्थ होने वाले कोरोना मरीजों की कुल संख्या 1,86,71,222 हो गई है। अब राष्ट्रीय रिकवरी दर 82.39 प्रतिशत है। दस दिनों के दौरान औसतन रोजाना ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 3.28 लाख से अधिक रही है।

देश में कोविड-19 टीकाकरण ने 17 करोड़ का आंकड़ा छू लिया है। पूरी दुनिया में भारत ने सबसे तेजी से 17 करोड़ कोविड वैक्सीन की डोज लगाई हैं। इस आंकड़े तक पहुंचने में चीन को 119 दिन और अमेरिका को 115 दिन लगे। 10 मई सुबह सात बजे तक कुल 17,01,76,603 वैक्सीन की खुराक दी गई हैं। पिछले 24 घंटों में 6.8 लाख से अधिक टीके लगाए गए हैं।

देश में पिछले 24 घंटों में 3,66,161 नये मामले दर्ज हुए हैं। पिछले 24 घंटों में दस राज्यों में 73.91 प्रतिशत नये मामले दर्ज हुए हैं। महाराष्ट्र में एक दिन में सबसे ज्यादा 48,401 नए मामले दर्ज हुए। इसके बाद कर्नाटक में 47,930 नए मामले दर्ज हुए, जबकि केरल में कुल 35,801 नए मामले दर्ज किए गए।

अब राष्ट्रीय मृत्यु दर में गिरावट आने लगी है और इस समय वह 1.09 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों में 3,754 मौतें दर्ज की गईं। दस राज्य ऐसे हैं, जहां हालिया मृत्यु का आंकड़ा 72.86 प्रतिशत है। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 572 मौतें हुई हैं। इसके बाद कर्नाटक में रोजाना के हिसाब से 490 मौतें दर्ज की गईं। पिछले 24 घंटों में दमन एवं दीव, दादर एवं नागर हवेली, नगालैंड, अरुणाचल प्रदेश और लक्षद्वीप में कोई मौत नहीं हुई है।

केंद्र सरकार ने अब तक राज्यों को वैक्सीन की 17,93,57,860 खुराक नि:शुल्क मुहैया की हैं। इनमें से बरबाद हो जाने वाली वैक्सीनों को मिलाकर कुल 16,89,27,797 खुराकों की खपत हुई है। इसके अलावा, 9,24,910 से अधिक वैक्सीन खुराक अगले तीन दिनों में राज्यों को मिल जाएंगी।

कोरोना संकट काल में दुनिया भर से 6,738 ऑक्सीजन कंसेन्ट्रेटर, 3,856 ऑक्सीजन सिलेंडर, 16 ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट, 4,668 वेंटीलेटर/बाई पीएपी/सी पीएपी और तीन लाख से ज्यादा रेमडेसिविर इंजेक्शन भारत को सहायता में मिले हैं। इस सहायता को कस्टम क्लीयरेंस के बाद राज्यों को भेज दिया गया है।

Leave a Reply