Home समाचार देश में कोरोना के नए मामले में कमी जारी, रिकवरी रेट बढ़कर...

देश में कोरोना के नए मामले में कमी जारी, रिकवरी रेट बढ़कर 91.60 प्रतिशत पर

SHARE

देश में कोरोना के दैनिक नए मामलों की संख्या में लगातार कमी दर्ज की जा रही है। आज 1.52 लाख नए मामलों के साथ पिछले 50 दिनों में दैनिक मामलों की संख्या अपने सबसे निचले स्तर पर पहुंच गई है। पिछले 24 घंटे में 1,52,734 नए मामले दर्ज किए गए। लगातार चौथे दिन कोरोना के नए मामलों की संख्या दो लाख से कम दर्ज की गयी।

कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या भी लगातार घट रही है। सक्रिय मामलों की संख्या गिरकर 20,26,092 हो गई है। पिछले 24 घंटे में सक्रिय मामलों की संख्या में कुल 88,416 की कमी आई है। यह अब देश के कुल कोविड पॉजिटिव मामलों का केवल 7.22 प्रतिशत है।

देश में बीमारी से स्वस्थ होने वाले लोगों की दैनिक संख्या लगातार 18वें दिन कोरोना के दैनिक नए मामलों से ज्यादा हैं। पिछले 24 घंटे में बीमारी से 2,38,022 लोग स्लस्थ हुए हैं। पिछले 24 घंटे में दैनिक नए मामलों की तुलना में बीमारी से 85,288 ज्यादा लोग स्वस्थ हुए हैं। महामारी शुरू होने के बाद से पहले ही कुल 2,56,92,342 लोगों में कोविड-19 ठीक हो चुका है और पिछले 24 घंटे में बीमारी से कुल 2,38,022 लोग स्वस्थ हुए हैं। बीमारी से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर भी बेहतर होकर 91.60 प्रतिशत हो गयी है।

पिछले 24 घंटे में कुल 16,83,135 जांच हुई जिसके साथ अब तक हुए जांच की कुल संख्या 34.48 करोड़ है। जहां एक तरफ पूरे देश में कोविड की जांच बढ़ गयी है, वहीं दूसरी तरफ साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट भी लगातार घट रहा है। साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट इस समय 9.04 प्रतिशत है जबकि दैनिक पॉजिटिविटी रेट घटकर आज 9.07 प्रतिशत हो गया। यह लगातार सात दिनों से 10 प्रतिशत से कम बना हुआ है।

टीकाकरण अभियान के तीसरे चरण के तहत आज देश में कोविड-19 के टीके की दी जा चुकी खुराक की संख्या 21.31 करोड़ से ज्यादा गई है।31 मई को सुबह सात बजे तक टीके की कुल 21,31,54,129 खुराक दी जा चुकी हैं।

केंद्र सरकार ने अभी तक राज्यों को 23 करोड़ से अधिक कुल 23,11,68,480 टीके मुफ्त उपलब्ध कराए हैं। राज्यों के पास अब भी लगाए जाने के लिए 1.75 करोड़ से अधिक टीके उपलब्ध हैं। इसके साथ ही 2.73 लाख से अधिक टीके अगले तीन दिनों के भीतर राज्यों को मिल जाएंगे।

Leave a Reply