Home समाचार देश में कुल टीकाकरण 16.49 करोड़ के पार, पिछले 24 घंटे में...

देश में कुल टीकाकरण 16.49 करोड़ के पार, पिछले 24 घंटे में 3.31 लाख से अधिक लोग हुए ठीक

SHARE

देश में कोरोना वायरस के खिलाफ टीकाकरण अभियान में अब तक वैक्सीन की 16.49 करोड़ से अधिक डोज लगाई जा चुकी है। 7 मई को सुबह सात बजे तक कुल 16,49,73,058 वैक्सीन की खुराक दी गईं। पिछले 24 घंटों में 23 लाख से अधिक टीकों की खुराक दी गई। टीकाकरण अभियान के 111वें दिन छह मई को 23,70,298 वैक्सीन की डोज़ दी गई।

देश में पिछले 24 घंटों में 4,14,188 नये मामले दर्ज हुए हैं। महाराष्ट्र, उत्तरप्रदेश, दिल्ली, कर्नाटक, केरल, बिहार, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, आंध्रप्रदेश और राजस्थान जैसे दस राज्यों में 71.81 प्रतिशत नये मामले दर्ज हुए हैं। महाराष्ट्र में एक दिन में सबसे ज्यादा 62,194 नये मामले दर्ज हुए हैं। इसके बाद कर्नाटक का नंबर है, जहां 49,058 नये मामले दर्ज हुए, जबकि केरल में कुल 42,464 नये मामले दर्ज किये गये।

देश में का एक्टिव केस 36,45,164 तक पहुंच गया है। देश के कुल पॉजिटिव मामलों में इसका 16.96 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों के दौरान कुल 78,766 एक्टिव मामले दर्ज किए गए हैं। रिकवरी दर 81.95 प्रतिशत से अधिक है। राष्ट्रीय मृत्यु दर में भी लगातार गिरावट आ रही है और इस समय उसका प्रतिशत 1.09 है।

पिछले 24 घंटों में 3,915 मौतें दर्ज की गईं। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 853 मौतें हुई हैं। इसके बाद उत्तर प्रदेश में 350 मौतें दर्ज की गईं। पिछले 24 घंटों में चार राज्यों में कोरोना से कोई मृत्यु नहीं हुई है। इनमें दमन एवं दीव, दादर एवं नागर हवेली, अरुणाचल प्रदेश, लद्दाख (यूटी) और मिजोरम शामिल हैं।

केंद्र सरकार ने अब तक राज्यों को 17.35 करोड़ से ज्यादा टीके की खुराक प्रदान की हैं। इसमें से बरबादी सहित कुल खपत 16,44,77,100 खुराक हैं। राज्यों के पास अब भी कोविड टीके की 90 लाख से अधिक खुराक उपलब्ध हैं। इसके अलावा अगले तीन दिनों में राज्यों को 10 लाख से अधिक खुराकें मिलेंगी।

Leave a Reply