Home समाचार देश में लगातार सातवें दिन कोरोना से ठीक होने वाले लोगों की...

देश में लगातार सातवें दिन कोरोना से ठीक होने वाले लोगों की संख्या नए मामलों से ज्यादा

SHARE

देश में लगातार सातवें दिन कोरोना से स्वस्थ वाले लोगों की संख्या नए मामलों से ज्यादा है। पिछले 24 घंटे में बीमारी से 3,69,077 लोग स्वस्थ हुए। कोरोना से स्वस्थ होने वाले लोगों की कुल संख्या 2,23,55,440 हो गई है। स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर बढ़कर 86.74 प्रतिशत हो गई है। स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या में 10 राज्यों की 75.11 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

इसके साथ ही कोरोना के दैनिक नए मामलों की संख्या पिछले चार दिनों से तीन लाख से कम बनी हुई है। पिछले 24 घंटे में 2,76,110 नए मामले दर्ज किए गए। पिछले 24 घंटे में सामने आए नए मामलों में 10 राज्यों की 77.17 प्रतिशत हिस्सेदारी है। तमिलनाडु में सबसे ज्यादा 34,875 और उसके बाद कर्नाटक में 34,281 नए मामले दर्ज किए गए।

देश में कोविड-19 के सक्रिय मामलों की संख्या गिरकर 31,29,878 हो गई। यह देश के कुल पॉजिटिव मामलों का 12.14 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में सक्रिय मामलों की संख्या में 96,841 की कमी आई है। देश के कुल सक्रिय मामलों में आठ राज्यों की हिस्सेदारी 69.23 प्रतिशत है।

भारत में पिछले 24 घंटे में 20.55 लाख से ज्यादा जांच हुई जो अब तक किसी एक दिन में हुई सबसे ज्यादा जांच है। इस उपलब्धि के साथ भारत ने कल बना अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया। दैनिक पॉजिटिविटी रेट इस समय 13.44 प्रतिशत है। देश में पिछले 24 घंटे में कुल 20,55,010 जांच हुईं।

पिछले 24 घंटों में 3,874 मौतें हुई हैं। नई मौतों में दस राज्यों की हिस्सेदारी 72.25 प्रतिशत है। महाराष्ट्र में सबसे अधिक 594 लोगों की मृत्यु हुई। इसके बाद कर्नाटक में 468 मौतें हुईं। राष्ट्रीय मृत्यु दर इस समय 1.11 प्रतिशत है।

देशव्यापी टीकाकरण अभियान के तीसरे चरण का विस्तार होने के साथ अब तक दिए गए कोविड-19 टीके के कुल संख्या करीब 18.70 करोड़ हो गयी है। 20 मई को सुबह सात बजे तक टीके की कुल 18,70,09,792 खुराक दी जा चुकी हैं।

Leave a Reply