Home समाचार देश में अब तक दो करोड़ से अधिक लोग हुए कोरोना से...

देश में अब तक दो करोड़ से अधिक लोग हुए कोरोना से स्वस्थ, 18 करोड़ लोगों को लगा टीका

SHARE

देश में अब तक दो करोड़ से अधिक कुल 2,00,79,599 लोग कोरोना संक्रमण से स्वस्थ हो चुके हैं। इसके साथ ही राष्ट्रीय रिकवरी दर 83.50 प्रतिशत पर पहुंच गई है। पिछले 24 घंटों में 3,44,776 लोग ठीक हुए हैं। पिछले चार दिनों में से तीसरी बार दैनिक नए मामलों की तुलना में नई रिकवरी की संख्या अधिक रही है।

देश में कुल सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 37,04,893 रह गई। यह देश में कुल पॉजिटिव मामलों का 15.41 प्रतिशत है। पिछले चौबीस घंटे में कुल सक्रिय मामलों में 5,632 मामलों की गिरावट दर्ज की गई। देश के कुल सक्रिय मामलों में से 79.7 प्रतिशत मामले 12 राज्यों से हैं।

टीकाकरण अभियान के तीसरे चरण के तहत देश में लगाए गए कोरोना टीकों की कुल संख्या करीब 18 करोड़ हो गई है। 14 नई सुबह 7 बजे तक कुल मिला कर 17,92,98,584 टीके लगाये जा चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 20 लाख से अधिक टीकों की खुराकें दी गई हैं। टीकाकरण अभियान के 118वें दिन 13मई को 20,27,162 टीके लगाये गए।

पिछले 24 घंटों के दौरान 3,43,144 नए मामले दर्ज किए गए। पिछले 24 घंटों के दौरान दर्ज किए गए नए मामलों के 72.37 प्रतिशत में दस राज्यों की भागीदारी है। महाराष्ट्र ने सबसे अधिक 42,582 मामले दर्ज किए गए हैं। 39,955 मामलों के साथ केरल दूसरे स्थान पर है जबकि कर्नाटक ने 35,297 नए मामले दर्ज कराये हैं।

पिछले 24 घंटों के दौरान 4000 मौतें दर्ज की गईं। नई मौतों के 72.70 प्रतिशत में दस राज्यों की भागीदारी है। महाराष्ट्र में सबसे अधिक 850 मौतें दर्ज की गईं, जबकि 344 मौतों के साथ कर्नाटक दूसरे स्थान पर रहा।

केंद्र सरकार ने अभी तक दुनियाभर से प्राप्त 9,294 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स, 11,835 ऑक्सीजन सिलेंडर, 19 ऑक्सीजन जेनेरेशन प्लांट, 6,439 वेंटिलेटर और लगभग 4.22 लाख रेमडेसिविर शीशियां राज्यों को दिए हैं।

 

Leave a Reply