Home समाचार सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है कांग्रेस अध्यक्ष खरगे...

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है कांग्रेस अध्यक्ष खरगे का वीडियो, हो रही है फजीहत

SHARE

सोशल मीडिया पर कांग्रेस के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। लोग वीडियो को देखकर कांग्रेस अध्यक्ष पर तंज कस रहे हैं। असल में लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने गुरुवार, 21 मार्च, 2024 को नई दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस अध्यक्ष खरगे के साथ पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और उनके बेटे राहुल गांधी भी मौजूद थे। इस दौरान मल्लिकार्जुन खरगे पानी पीने से पहले सोनिया गांधी और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से अनुमति ले रहे हैं। देखिए वीडियो-

लोग इस वीडियो को लेकर कह रहे हैं कि कांग्रेस पार्टी में एक अध्यक्ष को भी पानी पीने के लिए गांधी परिवार से अनुमति लेनी पड़ती है। सोशल मीडिया पर यूजर्स इस वीडियो को जमकर शेयर कर रहे हैं और कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष का मजाक उड़ा रहे हैं। यूजर्स ये भी कह रहे हैं कि इससे पता चल रहा है कि कांग्रेस में सीनियर लीडर पार्टी क्यों छोड़ रहे हैं? क्योंकि इस पार्टी में पानी पीने के लिए भी गांधी परिवार की इजाजत लेनी पड़ती है।

Leave a Reply