Home समाचार बिहार में सरकार बदलने से शांतिदूतों के हौसले बुलंद, सीवान में महावीरी...

बिहार में सरकार बदलने से शांतिदूतों के हौसले बुलंद, सीवान में महावीरी अखाड़ा शोभायात्रा पर पथराव, 6 पुलिसकर्मियों समेत 18 लोग गंभीर रूप से घायल

SHARE

बिहार में सरकार बदलने का असर अब हर क्षेत्र में दिखाई देने लगा है। जहां आपराधिक घटनाओं में बढ़तोरी हुई है, वहीं साम्प्रदायिक तनाव भी नजर आने लगा है। सीवान में महावीरी अखाड़ा शोभायात्रा के दौरान दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प हो गयी। शोभायात्रा पर एक समुदाय के लोगों ने जमकर पथराव कर दिया। हालात को काबू करने पहुंची पुलिस पर भी पथराव किया। इससे 6 पुलिसकर्मियों के साथ ही 18 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। 

सोशल मीडिया में सीवान के बड़हरिया में गुरुवार (08 सितंबर, 2022) की शाम दो समुदायों के बीच हुई हिंसक झड़प का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें कुछ असामाजिक तत्वों को मस्जिद पर चढ़कर महावीरी अखाड़ा शोभायात्रा पर ईंट-पत्थर फेंकते हुए देखा जा सकता है। आसपास के घरों से महिलाएं भी पत्थर फेंकती दिख रही हैं। इसके बाद शोभायात्रा में शामिल लोगों ने भी पथराव किया। एक गुमटी में आग भी लगा दी गई।

दो समुदायों के बीच इस विवाद की शुरुआत उस समय हुई, जब बड़हरिया थाना क्षेत्र के पुरानी बाजार पश्चिम टोला में हरदिया गांव का जुलूस गाजे-बाजे के साथ जा रहा था। इसी दौरान मस्जिद के पास किसी बात को लेकर दो पक्षों के लोगों के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। इसके बाद शांतिदूतों ने मस्जिद पर चढ़कर ऊपर से ईंट पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। इस घटना के बाद जुलूस में भगदड़ मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे। इस पथराव में दोनों ही समुदायों के करीब एक दर्जन लाेग घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

महावीरी अखाड़ा शोभायात्रा की सुरक्षा में पुलिसकर्मी भी तैनात थे। पुलिसकर्मियों ने पथराव कर रहे शांतिदूतों को खदेड़ने की कोशिश की। लेकिन शांतिदूतों ने पुलिसकर्मियों पर पथराव कर उन्हें भागने के लिए मजबूर कर दिया। इससे सब इंस्पेक्टर, दो एएसआई समेत छह पुलिसकर्मी भी गंभीर रूप से घायल हो गए। दो पुलिसकर्मियों का सिर फट गया। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घटना के बाद पूरा इलाका पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है। तनाव को देखते हुए धारा 144 लागू कर दिया गया है और पुलिस मौके पर कैंप कर रही है। अब तक 10 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। 

 

Leave a Reply