Home समाचार चांद पर पहुंचा भारत, दुनिया के बड़े नेताओं ने दी प्रधानमंत्री मोदी...

चांद पर पहुंचा भारत, दुनिया के बड़े नेताओं ने दी प्रधानमंत्री मोदी को बधाई, जानिए किसने क्या कहा-

SHARE

23 अगस्त 2023 का इतिहास में दर्ज हो गया है। भारत ने वो कर दिखाया जिसे कोई नहीं कर सका था। चांद के दक्षिणी हिस्से पर पहुंचने वाला भारत दुनिया का पहला देश है। दुनियाभर के नेताओं को इसे ऐतिहासिक कदम बताया है। दुनिया के बड़े नेताओं ने इस कामयाबी पर भारत को बधाई दी है। रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को चंद्रयान-3 के सफलतापूर्वक उतरने पर बधाई दी। पुतिन ने अपने संदेश में कहा कि यह बाहरी अंतरिक्ष की खोज और विज्ञान एवं इंजीनियरिंग के क्षेत्र में भारत की प्रभावशाली प्रगति का साक्ष्य है।

दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान चांद पर भारत के चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि हन भारत को बधाई देना चाहते हैं, खासदौर पर जब से अंतरिक्ष में सहयोग की जरूरत के बारे में बात की है। हम आपको बधाई देते हैं। ब्रिक्स परिवार के तौर पर यह हमारे लिए एक ऐतिहासिक क्षण है और हम इस महान उपलब्धि की खुशी में आपके साथ है।

नार्वे के प्रधानमंत्री जोनास गहर स्टोर ने अपने संदेश में कहा कि चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफलतापूर्वक सॉफ्ट लैंडिंग करने के लिए भारत को बधाई। चंद्रयान-3 अंतरिक्ष की खोज में एक बड़ी उपलब्धि और महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद ने कहा कि मैं चंद्रमा पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए अपने मित्र नरेंद्र मोदी और भारतीय लोगों को ढेर सारी बधाई देता हूं। यह एक अद्भुत वैज्ञानिक उपलब्धि है और मानवता की सेवा में भारतीय सभ्यता के योगदान का प्रमाण है।मैं सच्चे दिल से भारत की और अधिक सफलता की कामना करता हूं।

संयुक्त अरब अमीरात के प्रधान मंत्री शेख मोहम्मद ने कहा कि चंद्रमा पर सफल लैंडिंग के लिए भारत में हमारे दोस्तों को बधाई। राष्ट्रों का निर्माण दृढ़ता से होता है, भारत इतिहास बनाता रहता है।

भूटान के प्रधानमंत्री लोटे शेरिंग ने इस सफलता पर भारत को बधाई दी है।

नेपाल के प्रधानमंत्री प्रचंड ने भी चंद्रयान 3 के सफल लैंडिग पर प्रधानमंत्री मोदी और इसरो को बधाई दी है।

मालदीव के राष्ट्रपति ने भी प्रधानमंत्री मोदी को बधाई दी।

जमैका के प्रधानमंत्री ने चंद्रयान 3 की सफलता के लिए भारत को बधाई दी है।

मैडागास्कर के राष्ट्रपति ने इसे ऐतिहासिक क्षण बताया।

स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज में कहा कि भारत की इस उपलब्धि ने मानवता के लिए एक नए क्षितिज खोल दिए हैं।

यूरोपीय यूनियन की अध्यक्ष ने इसे भारतीय लोगों के लिए एक ऐतिहासिक मील का पत्थर और गर्व का क्षण बताया और कहा कि भारत की इस सफलता से दुनिया भर के शोधकर्ताओं को फायदा होगा।

आर्मेनिया गणराज्य के प्रधान मंत्री निकोल पशिन्यान ने कहा कि चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग वास्तव में मानवता के लिए एक बड़ी उपलब्धि है जो विज्ञान और प्रौद्योगिकी को और आगे बढ़ाएगी।

भारत में चीन के दूतावास ने भी चंद्रयान 3 की चंद्रमा पर सफल लैंडिंग के लिए बधाई दी है। चीनी दूतावास ने ट्वीट कर कहा, “चंद्रयान3 की चंद्रमा पर सफल लैंडिंग के लिए बधाई.”

भारत में अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी ने चंद्रयान-3 के चंद्रमा पर सफलतापूर्वक उतरने पर भारत, इसरो और उनकी पूरी टीम को बधाई दी।

अमेरिकी राजदूत के साथ ही अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस और अन्य सांसदो नें भी चंद्रयान 3 की सफलता पर बधाई दी है।

इजरायल के राजदूत नाओर गिलोन ने भारत और इसरो को बधाई देते हुए कहा कि इसने सभी को आश्चर्यचकित कर दिया है।

जोहान्सबर्ग में ब्रिक्स सम्मेलन के रात्रिभोज में प्रधानमंत्री मोदी को चंद्रयान -3 की सफलता पर बांग्लादेश की प्रधान मंत्री शेख हसीना सहित कई विश्व नेताओं ने बधाई दी।

Leave a Reply