कांग्रेस के नेतृत्व वाले I.N.D.I. Alliance के नेताओं की हरकत से लगता है कि वे फिर से विपक्ष में ही रहना चाहते हैं। I.N.D.I. Alliance के नेताओं ने 19 दिसंबर को एक शर्मनाक हरकत की। I.N.D.I. Alliance के नेता कल्याण बनर्जी ने संवैधानिक पद की गरिमा को ठेस पहुंचाते हुए उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ की मिमिक्री कर लोकतंत्र के मंदिर को शर्मिंदा करने की कोशिश की। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि ममता बनर्जी की पार्टी के सांसद कल्याण बनर्जी उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की मिमिक्री कर उनका मजाक उड़ा रहे है। सबसे शर्मनाक बात यह है कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी इस दौरान जगदीप धनखड़ की नकल उतारने वाले कल्याण बनर्जी का वीडियो शूट कर हंस रहे हैं। देखिए वीडियो-
वीडियो में दिख रहा है कि कल्याण बनर्जी संसद भवन परिसर में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का नकल कर मजाक उड़ा रहे हैं और कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी के बेटे राहुल गांधी सामने खड़े होकर बाकी सासंदों के साथ एन्जॉय करते हुए वीडियो बना रहे हैं। उपराष्ट्रपति ने इस घटना को शर्मनाक बताते हुए कहा कि यह हास्यास्पद और अस्वीकार्य है कि एक सांसद मजाक उड़ा रहा है और दूसरा सांसद उस घटना का वीडियो बना रहा है। राज्यसभा सभापति ने कहा कि गिरावट की कोई हद नहीं है। मैंने एक वीडियो देखा टीवी पर एक बड़े नेता वीडियो बना रहे थे आपके, जब एक दूसरे सांसद नकल निकाल रहे थे। सदबुद्धि आए उनको। कुछ तो सीमा होती होगी। कुछ जगह तो बख्शो।
जब टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी मिमिक्री कर रहे थे, उस समय वहां कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, प्रमोद तिवारी, जयराम रमेश, मनोज झा, डी राजा, कार्ति चिदंबरम समेत कई सीनियर नेता मौजूद थे। इसे लेकर लोगों में काफी गुस्सा है। सोशल मीडिया पर विपक्षी सांसदों की किरकिरी हो रही है। लोग कह रहे हैं कि विपक्ष के गिरावट की कोई हद नहीं है। और कितना गिरेंगे ये! कम से कम संवैधानिक पद का तो इज्जत रख लेते! सदन के इस अपमान पर लोग विपक्षी सांसदों को लताड़ लगा रहे हैं।
#WATCH | TMC MP Kalyan Banerjee mimics Rajya Sabha Chairman Jagdeep Dhankhar in Parliament premises pic.twitter.com/b835BUGRoR
— ANI (@ANI) December 19, 2023
TMC MP कल्याण बनर्जी उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ जी का नक़ल कर के उनका मजाक उड़ाते रहे और @RahulGandhi समेत बाकी विपक्षी सांसद वीडियो बनाते रहे और तमाशा देखते रहे
शर्मनाक !! कम से कम संवैधानिक पद का तो इज्जत रख लेते😡 pic.twitter.com/wpwqoYnGoD
— Modi Bharosa (@ModiBharosa) December 19, 2023
पप्पू @RahulGandhi cheering Kalyan Banerjee who’s mocking धनकड़ जी @VPIndia pic.twitter.com/ATeV0ZH25J
— iMac_too (@iMac_too) December 19, 2023
TMC MP Kalyan Banerjee mimicking Rajya Sabha Chairman Jagdeep Dhankhar and @RahulGandhi is filming it. They are mocking him in the Parliament premises!
New low for dotted I.N.D.I Alliance! pic.twitter.com/xo3p0ur5El
— BALA (@erbmjha) December 19, 2023
लोकतंत्र के मंदिर में TMC सांसद कल्याण बनर्जी द्वारा सभापति जगदीप धनखड़ जी का मजाक उड़ाया जा रहा है और @RahulGandhi उसका वीडियो बना रहे है
ये लोकतंत्र का अपमान नहीं तो क्या है ?pic.twitter.com/ZbkutzzoQZ— Social Tamasha (@SocialTamasha) December 19, 2023
Reviewing TMC MP Kalyan Banerjee’s disrespectful comments towards the Vice-President and Rajya Sabha Chairman Jagdeep Dhankhar reveals a lack of regard for both the esteemed individual and the Vice-President’s position. pic.twitter.com/L3HHHvUMR3
— Political Kida (@PoliticalKida) December 19, 2023
विपक्ष के गिरावट की कोई हद नहीं है.
देश के उपराष्ट्रपति और राज्य सभा के सभापति जी का राहुल गाँधी और घमंडिया गठबंधन के सदस्यों ने किया संसद भवन परिसर में अपमान!
और कितना गिरेंगे ये! शर्मनाक !! कम से कम संवैधानिक पद का तो इज्जत रख लेते! pic.twitter.com/NfgUGNoGM4
— BJP Central Media (@BJPCentralMedia) December 19, 2023
In a shamefull incident TMC MP Kalyan Banerjee seen imitating, mocking and mimicking VP and Chairman RS Jagdeep Dhankar inside Parliament complex,
Rahul Gandhi seen filming it pic.twitter.com/zf7CROEkWO— Megh Updates 🚨™ (@MeghUpdates) December 19, 2023
ये है #INDIAAlliance का असली चेहरा 👇
संसद परिसर के अंदर @VPIndia जी की नकल करना, मजाक उड़ाना।
वयोवृद्ध युवा नेता राहुल गांधी का मूर्खों की तरह वीडियो बनाना और सहयोगियों का उस पर हंसना!
अमित शाह जी सही कहते हैं-
नहीं सुधरे तो 2024 में इतने भी नहीं बचोगे।#WinterSession2023 pic.twitter.com/ZItrHsnxf5
— Sunil Deodhar (@Sunil_Deodhar) December 19, 2023
देश याद रखेगा…
जब देश के उपराष्ट्रपति और संवैधानिक संस्था का माखौल बनाया जा रहा था, तो शहज़ादा खड़ा होकर वीडियो बना रहा था।
भारत तोड़ने वालों का साथ लेकर भारत जोड़ने का स्वांग रचने वालों का मुख्य एजेंडा, जोड़ना नहीं तोड़ना ही है।
घमंडियों के घमंड का अंत 2024 में देश की जनता… pic.twitter.com/WMN10oRBOK
— Sambit Patra (@sambitswaraj) December 19, 2023
I.N.D.I अलायन्स के सांसदों ने मर्यादा की सभी सीमाएँ लाँघ दी हैं!
देश के उपराष्ट्रपति व राज्यसभा के सभापति जी का राहुल गाँधी और घमंडिया गठबंधन के सदस्यों द्वारा संसद भवन परिसर में किया गया अपमान अत्यंत निंदनीय है।
विपक्ष को संवैधानिक पदों और संस्थाओं के प्रति कोई सम्मान नहीं है। pic.twitter.com/XgIxzBerM9
— Arjun Ram Meghwal (@arjunrammeghwal) December 19, 2023