Home नरेंद्र मोदी विशेष भारत ने दिया अमेरिका की धरती से चालाक चीन को कड़ा संदेश,...

भारत ने दिया अमेरिका की धरती से चालाक चीन को कड़ा संदेश, दुनिया की तीसरी अर्थव्यवस्था बनने की ओर बढ़ रहे भारत को छेड़ा तो हम भी छोड़ेंगे नहीं

SHARE

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भारत-अमेरिका के बीच हुई ‘टू प्लस टू’ वार्ता के लिए अमेरिका यात्रा पर हैं। सेन फ्रांसिस्को स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास द्वारा उनके सम्मान में आयोजित प्रीतिभोज में राजनाथ ने चीन से लगती सीमा पर भारतीय सैनिकों द्वारा दिखाए गए शौर्य के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा, ‘मैं खुलकर नहीं बता सकता कि उन्होंने (भारतीय सैनिकों) क्या किया और हमने (सरकार) क्या फैसले लिए। लेकिन मैं यह निश्चित तौर पर कह सकता हूं कि अब यह संदेश (चीन को) जा चुका है कि भारत को अगर कोई छेड़ेगा तो भारत भी उसको छोड़नेवाला नहीं है। विश्वभर में लोग अब मानने लगे हैं कि भारत कमजोर देश नहीं रहा है। यह दुनिया का ताकतवर देश है। आज भारत में दुनिया का नेतृत्व करने की क्षमता है। भारत की इस क्षमता को दुनिया ने अब स्वीकार कर लिया है।

भारत में दुनिया का नेतृत्व करने की क्षमता, जल्द बनेंगे तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था
अमेरिका की धरती पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जोर देकर कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत शक्तिशाली देश के रूप में उभरा है और दुनिया की शीर्ष तीन अर्थव्यवस्थाओं में शुमार होने की ओर बढ़ रहा है। सेन फ्रांसिस्को में भारतीय-अमेरिकी समुदाय को संबोधित करते हुए राजनाथ ने अमेरिका को भी संदेश दिया कि भारत ‘जीरो-सम गेम’ (ऐसा खेल जिसमें जीतने वाले का फायदा हारने वाले के नुकसान के बराबर होता है) की कूटनीति में विश्वास नहीं करता और एक देश के साथ उसके संबंध दूसरे देश की कीमत पर नहीं हो सकते।

भारत का ‘जीरो-सम गेम’ कूटनीति में विश्वास नहीं- राजनाथ सिंह
यूक्रेन युद्ध की वजह से रूस के संबंध में अमेरिकी दवाब का सीधे तौर पर जिक्र किए बिना रक्षा मंत्री ने कहा कि भारत ‘जीरो-सम गेम’ कूटनीति में विश्वास नहीं करता। अगर भारत के एक देश के साथ अच्छे संबंध हैं तो इसका मतलब यह नहीं है कि किसी अन्य देश के साथ उसके संबंध खराब हो जाएंगे। भारत इसे (इस प्रकार की कूटनीति) कभी नहीं अपनाएगा। अंतरराष्ट्रीय संबंधों में हम ‘जीरो-सम गेम’ में भरोसा नहीं करते। भारत ऐसे द्विपक्षीय संबंधों में विश्वास करता है जो दोनों देशों के लिए लाभ पर आधारित हों।

भारत की 100वीं वर्षगांठ से पहले जीवंत व्यापार ईकोसिस्टम विकसित करेंगे
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की यह टिप्पणी यूक्रेन संकट पर भारत के रुख और रूस से सस्ता तेल खरीदने के फैसले के बीच आई है। राजनाथ ने कहा, ‘भारत की छवि बदल गई है। भारत की प्रतिष्ठा में बेहतर हुई है। अगले कुछ साल में दुनिया की कोई भी ताकत भारत को दुनिया की तीन शीर्ष अर्थव्यवस्थाओं में शुमार होने से नहीं रोक सकती।’ भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री ने कहा कि अतीत में अगर कोई देश विकसित और समृद्ध होना चाहता था, वे हमेशा भारत के साथ जीवंत व्यापार स्थापित करने के बारे में सोचते थे। उन्होंने कहा, ‘हमारा उद्देश्य 2047 तक तक भारत में इसी तरह का ईकोसिस्टम विकसित करने का होना चाहिए, जब भारत अपनी आजादी की 100वीं वर्षगांठ मनाएगा।’

भारत अब कमजोर देश नहीं, मोदी सरकार ने इतने कम समय में छवि बदल दी
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि अब विश्व भर में लोग मानने लगे हैं कि भारत कमजोर देश नहीं रहा है। यह दुनिया का ताकतवर देश है। आज भारत में दुनिया का नेतृत्व करने की क्षमता है। भारत की इस क्षमता को दुनिया ने अब स्वीकार कर लिया है। राजनाथ ने कहा, 2013 में अपनी अमेरिका यात्रा के दौरान न्यूजर्सी में उन्होंने भारतीय-अमेरिकियों के समूह से कहा था कि भारत की सफलता की कहानी अभी पूरी नहीं हुई है, वह भाजपा के सत्ता में आने का इंतजार कर रही है। आठ साल में मोदी सरकार ने देश में आमूल-चूल बदलाव लाए हैं और भारत की छवि में सुधार हुआ है। इतने कम समय में भारत जैसे देश के लिए इससे बड़ी उपलब्धि और कुछ नहीं हो सकती।’ राजनाथ ने कहा, ‘भारत में ऐसे कई प्रधानमंत्री हुए हैं जो इस पद पर विराजमान होने के बाद देश के नेता बने। लेकिन अटल बिहारी वाजपेयी और नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री बनने से पहले ही देश के नेता थे।’

Leave a Reply