Home समाचार एक बार फिर फेक न्यूज फैलाते पकड़े गए कांग्रेस नेता शशि थरूर,...

एक बार फिर फेक न्यूज फैलाते पकड़े गए कांग्रेस नेता शशि थरूर, PIB ने खोली झूठ की पोल

SHARE

कांग्रेस नेता शशि थरूर एक बार फिर फेक न्यूज फैलाते पकड़े गए हैं। इस बार उन्होंने ट्वीट किया, ‘अंडमान में कोरोना की गंभीर स्थिति को लेकर चिंतित हूं। जीबी पंत अस्पताल में हर रोज 4-5 मौतें हो रही हैं। 4 लाख लोगों के लिए केवल 50 वेंटिलेटर उपलब्ध हैं। लोगों में लक्षण दिखने के बाद भी टेस्टिंग नहीं हो रही है।’ कोरोना संकट काल में इस तरह का ट्वीट कर उन्होंने सनसनी फैलाने की कोशिश की। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के करीबी शशि थरूर के इस ट्वीट पर पीआईबी के फैक्ट चेक विभाग ने जांच शुरू की तो पता चला कि ये खबर पूरी तरीके से गलत है। पीआईबी ने कहा कि अंडमान को लेकर सोशल मीडिया पर कई झूठे दावे किए जा रहे हैं। जबकि अंडमान में हर 10 लाख लोगों पर सबसे ज्यादा टेस्ट हो रहे हैं। दूसरी लहर में कुल 16 लोगों की मौत हुई है और रिकवरी रेट भी सबसे ज्यादा 96 प्रतिशत है।

पीआईबी फैक्ट चेक के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स ने शशि थरूर को ट्रोल कर ना शुरू कर दिया।

Leave a Reply