Home पोल खोल 92 साल के सोरोस को बूढ़ा कहने पर भड़के कांग्रेस से भगाए...

92 साल के सोरोस को बूढ़ा कहने पर भड़के कांग्रेस से भगाए गए संजय झा, अब लग रही है लताड़

SHARE

भारत विरोधी अमेरिकी अरबपति जॉर्ज सोरोस के समर्थन में कांग्रेसी नेता तो सामने आए ही हैं, कांग्रेस से बाहर निकाल दिए गए नेता संजय झा भी खुलकर उनके पक्ष में आ गए हैं। बीबीसी डॉक्यूमेंट्री और हिंडनबर्ग रिपोर्ट के बाद सोरोस ने बयान देकर भारत को कमजोर और अस्थिर करने की कोशिश की है। जार्ज सोरोस के बयान पर गौर करें तो आपको पता चलेगा कि इसी तरह की भाषा का इस्तेमाल तो कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी करते रहे हैं। राहुल गांधी ही नहीं, लेफ्ट लिबरल इकोसिस्टम से जुड़े विपक्षी दलों के कई और नेता भी इसी भाषा का इस्तेमाल करते हैं। कई बार वे इस तरह की भाषा बोलते हैं कि जिससे आंदोलन भड़के। ऐसे में सोरोस के पक्ष में बोलने पर संजय झा सोशल मीडिया पर निशाने पर आ गए। असल में विदेश मंत्री एस जयशंकर के 92 साल के सोरोस को ‘बूढ़ा’ कहने पर संजय झा ने आपत्ति जताई। एस जयशंकर ने कहा था कि सोरोस बूढ़े, अमीर, जिद्दी, पूर्वाग्रही और खतरनाक हैं, जो कहानियां बनाने में माहिर हैं। वह न्यूयॉर्क में बैठकर अब भी यह सोचते हैं कि दुनिया उनके हिसाब से चले। विदेश मंत्री के इस बयान पर संजय झा ने कहा कि किसी बुजुर्ग व्यक्ति को बूढ़ा कहकर मजाक उड़ाने के लिए आपको शर्म आनी चाहिए। यह गलत है। 

संजय झा के यह लिखते ही यूजर्स ने उनके पुराने ट्वीट निकाल उन्हें लताड़ लगानी शुरू कर दी। इतना ही नहीं संजय झा के पक्ष में आए कुछ कांग्रेसी पक्षकार भी निशाने पर आ गए। आप खुद देख लीजिए लोग किस तरह से इन्हें फटकार लगा रहे हैं।

Leave a Reply