Home समाचार झारखंड में जबरदस्त बिजली कटौती: परेशान साक्षी धोनी ने किया ट्वीट, हेमंत...

झारखंड में जबरदस्त बिजली कटौती: परेशान साक्षी धोनी ने किया ट्वीट, हेमंत सरकार की हो रही है किरकिरी

SHARE

झारखंड में लोगों को जबरदस्त बिजली कटौती का सामना करना पड़ रहा है। राज्य के ज्यादातर हिस्सों का पारा 40 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा है। ऐसे में सही बिजली आपूर्ति नहीं होने से लोगों को काफी ज्यादा परेशानी हो रही है। बिजली संकट के कारण आम लोगों के साथ उद्योगों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर भी असर हो रहा है। झारखंड में जब से हेमंत सोरेन की सरकार बनी है हर चीज की स्थिति खराब होती जा रही है। राज्य में रोजाना 5 से 7 घंटे तक बिजली काटी जा रही है। बिजली की कटौती से परेशान महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी ने अपनी नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने बिजली कटौती को लेकर सोशल मीडिया पर भी टिप्पणी की है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘झारखंड के एक करदाता होने के नाते मैं यह जानना चाहती हूं कि यहां आखिर इतना बिजली संकट क्यों है? हम बिजली बचाने को लेकर अपनी भूमिका गंभीरता से निभा रहे हैं।’

साक्षी धोनी के ट्विटर पर यह लिखते ही उनका यह ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। यूजर्स हेमंत सरकार पर तंज कसने लगे। सोशल मीडिया पर हेमंत सरकार की किरकिरी हो रही है।

Leave a Reply