Home समाचार कांग्रेस नेता सज्जन सिंह वर्मा को सोशल मीडिया पर लग रही है...

कांग्रेस नेता सज्जन सिंह वर्मा को सोशल मीडिया पर लग रही है लताड़, राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने जारी किया नोटिस

SHARE

मध्य प्रदेश में कांग्रेस के नेता सज्जन सिंह वर्मा ने लड़कियों को लेकर विवादित बयान दिया है। मध्य प्रदेश में लड़कियों की शादी की उम्र 21 साल किए जाने पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि जब लड़कियां 15 साल में प्रजनन लायक हो जाती हैं तो शादी की उम्र 21 साल करने की क्या जरूरत है। इस पर राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने सज्जन सिंह वर्मा को नोटिस जारी कर दो दिन के भीतर जवाब देने को कहा है। कांग्रेस नेता सज्जन सिंह वर्मा के इस बयान की सोशल मीडिया पर आलोचना हो रही है। यूजर्स उन्हें लताड़ लगा रहे हैं।

Leave a Reply