Home समाचार #RapeAccusedCM क्यों ट्वीटर पर कर रहा है नंबर 1 ट्रेंड, किस मुख्यमंत्री...

#RapeAccusedCM क्यों ट्वीटर पर कर रहा है नंबर 1 ट्रेंड, किस मुख्यमंत्री पर लगा है बलात्कार का आरोप

SHARE

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर एक मॉडल ने बलात्कार का आरोप लगाया है। मॉडल ने आरोप लगाया है कि साल 2013 में हेमंत सोरेन और सुरेश नागरे नाम के व्यक्ति ने बिना मर्जी के उस के साथ संबंध बनाया था। मॉडल ने आरोप लगाया है कि दोनों ने ना सिर्फ उसका रेप किया, बल्कि उसे और उसके परिवार को लगातार धमकियां दी गईं कि अगर इस बारे में किसी को बताया तो गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। उस समय रेप का ये मामला कोर्ट में गया था, लेकिन मॉडल कुछ निजी कारणों से केस लड़ से पीछे हट गई थी। तब शादी होने और मुंबई से बाहर जाने के कारण केस नहीं लड़ पाई थी। अब मॉडल ने बांद्रा पुलिस को ईमेल भेज कहा कि 2013 के रेप केस को फिर से आगे बढ़ाना चाहती हैं। इसे लेकर सोशल मीडिया पर लोग झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर #RapeAccusedCM टॉप ट्रेंड कर रहा है-

Leave a Reply