Home इतिहास के झरोखे में नरेन्द्र मोदी इतिहास के झरोखे में नरेन्द्र मोदीः 12 अक्टूबर

इतिहास के झरोखे में नरेन्द्र मोदीः 12 अक्टूबर

SHARE
12 अक्टूबर 2023 पार्वती कुंड उत्तराखंड

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हर दिन देश की सेवा और विकास को समर्पित रहा है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ने हर तारीख को किसी न किसी बड़े बदलाव, ऐतिहासिक निर्णय या अभूतपूर्व उपलब्धि का साक्षी बनते देखा है। आइए देखते हैं आज का यह दिन उनके कार्यकाल और भारत के गौरवशाली इतिहास में क्यों इतना महत्वपूर्ण है और कैसे यह हमारी निरंतर प्रगति की कहानी को बयां करता है-

12 अक्टूबर 2026
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर एक संस्कृत श्लोक साझा कर मां भगवती की परम शक्ति को नमन किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने राजमाता विजयाराजे सिंधिया को उनकी जन्म-जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

12 अक्टूबर 2025
प्रधानमंत्री ने राजमाता विजयाराजे सिंधिया को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

प्रधानमंत्री ने सेशेल्स के राष्ट्रपति चुनाव में जीत पर डॉ. पैट्रिक हर्मिनी को बधाई दी।

प्रधानमंत्री मोदी ने नई दिल्ली स्थित भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान में आयोजित एक कृषि कार्यक्रम में किसानों के साथ संवाद किया।

प्रधानमंत्री ने अभिनेता राम चरण और अनिल कामिनेनी के साथ भेंट के दौरान तीरंदाजी को लोकप्रिय बनाने के उनके प्रयासों की सराहना की।

12 अक्टूबर 2024
प्रधानमंत्री ने राजमाता विजयाराजे सिंधिया को उनकी जन्म-जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

प्रधानमंत्री ने विजयादशमी के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी।

प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) को आज अपने 100वें वर्ष में प्रवेश करने पर बधाई दी।

प्रधानमंत्री मोदी दिल्ली में विजयादशमी कार्यक्रम में शामिल हुए।

12 अक्टूबर 2023
प्रधानमंत्री ने राजमाता विजया राजे सिंधिया जी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

प्रधानमंत्री मोदी ने उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में पार्वती कुंड में दर्शन और पूजा की।

प्रधानमंत्री ने उत्तराखंड के पार्वती कुंड और गुंजी में सेना, बीआरओ और आईटीबीपी के समर्पित कर्मियों के साथ बातचीत की।

प्रधानमंत्री ने उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में लगभग 4200 करोड़ रुपये की अनेक विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी और राष्ट्र को समर्पित की।

प्रधानमंत्री ने वीडियो संदेश के माध्यम से कौशल दीक्षांत समारोह 2023 को संबोधित किया।

12 अक्टूबर 2022
नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्रीपरिषद की बैठक की अध्यक्षता की,कई विकास कार्यक्रमों को मंजूरी मिली।

फाइल फोटो

12 अक्टूबर 2021
नई दिल्ली में 28वें राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के स्थापना दिवस कार्यक्रम को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित किया, अफगानिस्तान पर ‘जी20 विशेष शिखर सम्मेलन’ में भाग लिया।

12 अक्टूबर 2020
एक वर्चुअल कार्यक्रम में राजमाता विजया राजे सिंधिया के सम्मान में 100 रुपये का स्मृति सिक्का जारी किया।

12 अक्टूबर 2019
तमिलनाडु के ममल्लापुरम में समुद्र तट पर प्लॉगिंग,चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ औपचारिक मुलाकात।

12 अक्टूबर 2018
नई दिल्ली में National Human Rights Commission के रजत जयंती स्थापना दिवस समारोह में संबोधन।  

12 अक्टूबर 2017
तमिलनाडु के उपमुख्यमंत्री ई पलानीसामी से नई दिल्ली में मुलाकात और राज्य के मुद्दों पर विचार विमर्श। 

12 अक्टूबर 2016

Schneider Electric के सीईओ Jean-Pascal Tricoire से नई दिल्ली में मुलाकात और बातचीत।

12 अक्टूबर 2015
बिहार के जहानाबाद और भभुआ में परिवर्तन रैलियों में संबोधन, कार्यशाला में वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के साथ विचार विमर्श किया।

12 अक्टूबर 2014
विधानसभा चुनाव के मद्देनजर महाराष्ट्र के पंढरपुर, ठाणे, तुलजापुर, लोहा और मुबंई में चुनावी रैलियों को संबोधित किया।

Leave a Reply