Home समाचार कांग्रेस ने भाजपा नेता को अपना जेनरल सेक्रेटरी चुन लिया, तो क्या...

कांग्रेस ने भाजपा नेता को अपना जेनरल सेक्रेटरी चुन लिया, तो क्या इसी वजह से कांग्रेस अपना चुनाव नहीं करवा रही है?

SHARE

मध्य प्रदेश में कांग्रेस ने एक ऐसा कारनामा किया है जिससे पूरी पार्टी शर्मासार हो गई है। राज्य में कांग्रेस पार्टी के यूथ विंग ने बीजेपी के एक कार्यकर्ता हर्षित सिंघाई को अपना महासचिव चुन लिया है। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि यूथ कांग्रेस की तरफ से जिस नेता को महासचिव बनाया गया वह करीब नौ महीने पहले ही कांग्रेस छोड़कर बीजेपी का दामन थाम चुके थे।

हर्षित सिंघाई को जबलपुर नॉर्थ विधानसभा क्षेत्र के यूथ कांग्रेस चुनाव में महासचिव चुना गया। जब पार्टी नेताओं को इस बारे में जानकारी मिली तो हास्यास्पद स्थिति बन चुकी थी। हर्षित सिंघाई को इस बात की सूचना तब मिली जब उन्हें बधाई संदेश मिलने लगे। इसी साल मार्च में ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ कांग्रेस छोड़ चुके हर्षित इन बधाई संदेशों को देखकर हैरान रह गए।

पार्टी को शर्मसार करने वाली इस खबर से यह भी साफ है कि लगातार मिल रही हार के बाद भी कांग्रेस जमीनी हकीकत से कोसो दूर है। आम लोगों के साथ नेताओं का कोई जुड़ाव नहीं है। साथ ही करीब 9 महीने बीत जाने के बाद भी कांग्रेस ने अपना रिकॉर्ड अपडेट नहीं किया और एक बीजेपी नेता को पदाधिकारी चुन लिया।

मध्य प्रदेश यूथ कांग्रेस के ये चुनाव नतीजे पार्टी के आंतरिक चुनाव प्रक्रिया पर भी सवाल उठाते हैं। यह पार्टी के अंदर निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से चुनाव के साथ लोकतांत्रिक प्रक्रिया से पदाधिकारियों के चयन को भी कटघरे में खड़ा करता है। पार्टी छोड़ चुके एक नेता के चुनाव में खड़ा होना और मिले वोटों के आधार पर प्रदेश महासचिव बना दिया जाना, यह कांग्रेस में ही संभव है। सवाल यह भी है कि क्या इसी वजह से कांग्रेस अपना चुनाव नहीं करवा रही है?

इसको लेकर सोशल मीडिया पर पार्टी की काफी किरकिरी हो रही है। आप भी देखिए-

Leave a Reply