Home समाचार राहुल गांधी का एक और वीडियो वायरल: भारत जोड़ो यात्रा में राष्ट्रगीत...

राहुल गांधी का एक और वीडियो वायरल: भारत जोड़ो यात्रा में राष्ट्रगीत की जगह बजा गलत गाना, हो रही है किरकिरी

SHARE

सोशल मीडिया पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का एक और वीडियो वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो के कारण कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की काफी किरकिरी हो रही है। राहुल गांधी आजकल भारत जोड़ो यात्रा पर हैं। इसी क्रम में महाराष्ट्र के वाशिम में आयोजित एक कार्यक्रम में राहुल गांधी ने राष्ट्रगीत बजाने को कहा, लेकिन जो बजाया गया वह राष्ट्रगीत नहीं कोई और गाना था। सावधान की मुद्रा में खड़े राहुल गांधी को शुरू में तो पता ही नहीं चला कि ये क्या चल रहा है, लेकिन जब उन्हें लगा कि यह अपना राष्ट्रगीत नहीं है तो फिर इसे बंद करने को कहा। वैसे राहुल गांधी के कहने के बाद भी मंच पर मौजूद कई नेता समझ नहीं पा रहे थे कि वे कहना क्या चाह रहे हैं। देखिए वीडियो-

सोशल मीडिया पर इसको लेकर लोग राहुल गांधी को ट्रोल कर रहे हैं। वे इस वीडियो को शेयर कर तंज कस रहे हैं। यूजर्स वीडियो शेयर कर कहने लगे कि ये क्या हो रहा है जो भारत के राष्ट्रगीत की जगह नेपाल का राष्ट्रगान बज रहा है। आप भी देखिए लोग किस तरह से मजे ले रहे हैं-

Leave a Reply