प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का फ्रांस की राजधानी पेरिस में भव्य स्वागत किया गया। सोमवार, 10 फरवरी को पेरिस के ओरली एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री मोदी का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। एयरपोर्ट के बाहर भारी संख्या में मौजूद भारतीय समुदाय के लोग मोदी-मोदी के नारे लगा रहे थे। रंग-बिरंगी परिधानों में भारतीय तिरंगा थामे लोग नारे लगाते हुए झूम रहे थे। प्रवासी भारतीय प्रधानमंत्री से मिलने के लिए बेकरार दिख रहे थे। प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों का अभिवादन करते हुए उनसे बातचीत की। उन्होंने लोगों से हाथ मिलाकर उनका हालचाल भी जाना। कई लोग भारतीय वाद्य यंत्र लेकर आए थे और उसे बजाते हुए नाच भी रहे थे। प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत करने वाले लोगों में काफी संख्या में बच्चे भी आए थे। प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें दुलार भी किया। देखिए तस्वीरें-
देखिए वीडियो-