Home चुनावी हलचल एनडीए की जीत के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने बिहार के लोगों का...

एनडीए की जीत के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने बिहार के लोगों का जताया आभार, हर व्यक्ति, हर क्षेत्र के विकास का वादा किया

SHARE

बिहार विधान सभा चुनावों में एनडीए ने 125 सीटों के साथ पूर्ण बहुमत हासिल किया है। बिहार की जनता ने एक बार फिर एनडीए और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर भरोसा जताया है। इसके लिए पीएम मोदी ने ट्वीट कर बिहार की जनता का आभार व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री ने बिहार भाजपा के कार्यकर्ताओं का भी अथक परिश्रम के लिए धन्यवाद किया है।

पीएम मोदी ने कहा, ‘बिहार में जनता-जनार्दन के आशीर्वाद से लोकतंत्र ने एक बार फिर विजय प्राप्त की है। BJP के साथ एनडीए के सभी कार्यकर्ताओं ने जिस संकल्प-समर्पण भाव के साथ कार्य किया, वह अभिभूत करने वाला है। मैं कार्यकर्ताओं को बधाई देता हूं और बिहार की जनता के प्रति हृदय से आभार प्रकट करता हूं। इन नतीजों को प्रधानममंत्री मोदी ने बिहार के जनादेश को आत्मनिर्भर बिहार का नया रोडमैप करार दिया है।

पीएम ने ट्वीट कर कहा, ‘बिहार ने दुनिया को लोकतंत्र का पहला पाठ पढ़ाया है। आज बिहार ने दुनिया को फिर बताया है कि लोकतंत्र को मजबूत कैसे किया जाता है। रिकॉर्ड संख्या में बिहार के गरीब, वंचित और महिलाओं ने वोट भी किया और आज विकास के लिए अपना निर्णायक फैसला भी सुनाया है।’

Leave a Reply