Home समाचार कांग्रेस नेता प्रमोद कृष्णम ने प्रियंका गांधी का बताया एक खत्म फिल्म!

कांग्रेस नेता प्रमोद कृष्णम ने प्रियंका गांधी का बताया एक खत्म फिल्म!

SHARE

सोशल मीडिया पर एक ट्वीट काफी वायरल हो रहा है। इस ट्वीट में समाजवादी पार्टी के नेता आईपी सिंह ने दावा किया है कि कांग्रेस नेता प्रमोद कृष्णम ने पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को एक खत्म फिल्म बताया था। आईपी सिंह ने लिखा है कि एक ढोंगी और पाखंडी और खुद को कांग्रेस नेता कहने वाला आचार्य प्रमोद कृष्णम अपनी ही पार्टी की नेत्री प्रियंका गांधी वाड्रा के बारे में पत्रकारों से कह रहा था की ‘प्रियंका गांधी एक खत्म फिल्म हैं’। आज कहीं का नही रहा तो छटपटा रहा है। इसकी असलीयत जाननी हो तो गुलाम नबी आजाद से सम्पर्क करें।

हैरानी की बात यह है कि प्रमोद कृष्णम कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा के बड़े समर्थक हैं। प्रमोद कृष्णम उत्तर प्रदेश में चुनाव के दौरान प्रिंयका के पक्ष में हवा बनाते दिखते हैं, लेकिन इस खुलासे से पार्टी के सभी लोग चकित हैं। दरअसल समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के टीका लगाने के बयान पर प्रमोद कृष्णम ने तंज कसते हुए कहा था कि भाजपा की वैक्सीन नहीं लगवाएंगे केंद्र सरकार की वैक्सीन लगवाएंगे। अब इन्हें कौन समझाये कि भैया केंद्र सरकार भी भाजपा की है।

प्रमोद कृष्णम के इस ट्वीट के बाद सपा नेता उन्हें निशाने पर लिए हुए हैं।

Leave a Reply