Home इतिहास के झरोखे में नरेन्द्र मोदी इतिहास के झरोखे में नरेन्द्र मोदीः 18 अगस्त

इतिहास के झरोखे में नरेन्द्र मोदीः 18 अगस्त

SHARE

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हर दिन देश की सेवा और विकास को समर्पित रहा है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ने हर तारीख को किसी न किसी बड़े बदलाव, ऐतिहासिक निर्णय या अभूतपूर्व उपलब्धि का साक्षी बनते देखा है। आइए देखते हैं आज का यह दिन उनके कार्यकाल और भारत के गौरवशाली इतिहास में क्यों इतना महत्वपूर्ण है और कैसे यह हमारी निरंतर प्रगति की कहानी को बयां करता है-

18 अगस्त 2026
प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर सुभाषित शेयर कहा कि कि मनुष्य को सदैव आत्मसम्मान, साहस और स्वाभिमान के साथ जीवन जीना चाहिए। सच्चा पुरुषार्थ और पराक्रम इसी में है कि व्यक्ति किसी भी परिस्थिति में अपने सिद्धांतों और मूल्यों से समझौता न करे, बल्कि सत्य, धैर्य और आत्मगौरव के साथ अपने आदर्शों पर दृढ़ रहे।

प्रधानमंत्री मोदी ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

18 अगस्त 2025
उपराष्ट्रपति पद के लिए एनडीए उम्मीदवार थिरु सीपी राधाकृष्णन जी ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रूस के राष्ट्रपति पुतिन से बात की।

प्रधानमंत्री मोदी ने अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला के साथ बातचीत की, जो देश के लिए गौरव का क्षण था। इस मुलाकात के दौरान, दोनों ने कई विषयों पर चर्चा की, जिनमें अंतरिक्ष में श्री शुक्ला के अनुभव, विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भारत की प्रगति और देश के महत्वाकांक्षी मानव अंतरिक्ष उड़ान कार्यक्रम – गगनयान जैसे विषय शामिल थे।

प्रधानमंत्री ने जीवन और व्यापार में सुगमता लाने के लिए अगली पीढ़ी के सुधारों पर उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की।

18 अगस्त 2024
प्रधानमंत्री मोदी ने सुश्री पैतोंगतार्न शिनावात्रा को थाईलैंड की प्रधानमंत्री निर्वाचित होने पर बधाई दी।

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

18 अगस्त 2023
प्रधानमंत्री मोदी ने जी-20 स्वास्थ्य मंत्रियों की बैठक को संबोधित किया।

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया साइट लिंक्डइन पर एक पोस्ट की है, जिसमें उन्होंने समतावादी और सामूहिक समृद्धि अर्जित करने की दिशा में भारत की उल्लेखनीय प्रगति के बारे में बताया है। उन्होंने दो शोधकार्यों से दिलचस्प संक्षिपत विवरण साझा किए हैं। एक एसबीआई रिसर्च से लिया गया है और दूसरा एक प्रसिद्ध पत्रकार श्री अनिल पद्मनाभन का है।

प्रधानमंत्री ने बेंगलुरू के केम्ब्रिज ले-आउट में भारत के पहले थ्री-डी मुद्रित डाकघर की सराहना की।

प्रधानमंत्री मोदी ने दमन में आयोजित भाजपा क्षेत्रीय पंचायत परिषद को संबोधित किया।

18 अगस्त 2022
नई दिल्ली में पूर्व राष्ट्रपति श्री राम नाथ कोविंद और उनके परिवार से मुलाकात की।

प्रधानमंत्री ने जम्मू एवं कश्मीर के लोकप्रिय नेता श्री कुलदीप राज गुप्ता के निधन पर दुख व्यक्त किया। प्रधानमंत्री ने कहा है कि श्री कुलदीप राज गुप्ता ने अपना जीवन जन कल्याण के साथ-साथ समाज के सशक्तिकरण के लिये समर्पित कर दिया था।

18 अगस्त 2021
नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्रिपरिषद की बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें कई फैसले लिए गए।

फाइल फोटो

18 अगस्त 2019
भूटान में भव्य स्वागत, रॉयल यूनिवर्सिटी ऑफ भूटान के छात्रों को संबोधित किया, भूटान के प्रधानमंत्री डॉ लोटे शेरिंग के साथ संयुक्त वक्तव्य।

18 अगस्त 2018
केरल में बाढ़ की स्थिति का सर्वेक्षण किया, बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए अधिकारियों के साथ बैठक।

18 अगस्त 2017
CBFC के नये अध्यक्ष प्रसून जोशी से मुलाकात, नेपाल के प्रधानमंत्री शेरबहादुर देउबा से दूरभाष पर बातचीत।

18 अगस्त 2016
नई दिल्ली में भाजपा के नए मुख्यालय का शिलान्यास किया।

18 अगस्त 2015
बिहार के आरा में विकास परियोजनाओं के शुभारंभ के अवसर पर उद्बोधन, बिहार के सहरसा के पटेल मैदान में परिवर्तन रैली में संबोधन, श्रीलंका के चुनाव में शानदार प्रदर्शन के लिए रानिल विक्रमसिंघे को बधाई दी।

18 अगस्त 2014
भारत के कैथोलिक पादरी सम्‍मेलन केअध्‍यक्ष बेसलियोस क्‍लीमिस कार्डिनल थोटुनकल से शिष्‍टाचार भेंट, आर्ष विद्या गुरूकुलम के संस्‍थापक स्‍वामी दयानंद सरस्‍वती से मुलाकात।

Leave a Reply