Home इतिहास के झरोखे में नरेन्द्र मोदी इतिहास के झरोखे में नरेन्द्र मोदीः 14 मई

इतिहास के झरोखे में नरेन्द्र मोदीः 14 मई

SHARE
फाइल फोटो- वाराणसी नामांकन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हर दिन देश की सेवा और विकास को समर्पित रहा है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ने हर तारीख को किसी न किसी बड़े बदलाव, ऐतिहासिक निर्णय या अभूतपूर्व उपलब्धि का साक्षी बनते देखा है। आइए देखते हैं आज का यह दिन उनके कार्यकाल और भारत के गौरवशाली इतिहास में क्यों इतना महत्वपूर्ण है और कैसे यह हमारी निरंतर प्रगति की कहानी को बयां करता है-

14 मई 2026
प्रधानमंत्री मोदी ने एक सुभाषितम् शेयर करते हुए लिखा कि विद्या जीवन की ऐसी पूंजी है, जिससे बड़े से बड़े लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। विद्या हमें अज्ञानता के अंधकार से निकालकर सफलता और आत्मविश्वास की ओर ले जाती है।

14 मई 2025
प्रधानमंत्री ने न्यायमूर्ति भूषण रामकृष्ण गवई के सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लिया।

14 मई 2024
प्रधानमंत्री मोदी ने वाराणसी में मां गंगा का पूजन-दर्शन किया।

श्री काल भैरव जी के मंदिर में दर्शन-पूजन किया।

प्रधानमंत्री ने वाराणसी से लगातार तीसरी बार नामांकन किया।

प्रधानमंत्री ने इंडिया टीवी न्यूज चैनल को इंटरव्यू दिया।

प्रधानमंत्री ने झारखंड के कोडरमा में चुनावी रैली को संबोधित किया।

14 मई 2023
प्रधानमंत्री मोदी ने वॉलमार्ट के सीईओ डग मैकमिलन के साथ बैठक की।

प्रधानमंत्री ने दिल्ली में राष्ट्रीय आधुनिक कला संग्रहालय में जन शक्ति कला प्रदर्शनी का दौरा किया। प्रदर्शनी में मन की बात के कुछ प्रसंगों पर आधारित कला के अद्भुत नमूनों को प्रदर्शित किया गया है।

14 मई 2022
प्रधानमंत्री ने संयुक्त अरब अमीरात का नया राष्ट्रपति चुने जाने पर शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाह्यान को बधाई दी।

14 मई 2021
पीएम किसान योजना के तहत साढ़े नौ करोड़ से ज्यादा किसानों के बैंक खाते में 19 हजार करोड़ से ज्यादा की राशि जारी की और किसानों से बातचीत की।

14 मई 2020
डेनमार्क की प्रधानमंत्री मैटी फ्रैडरिक्‍सन के साथ टेलीफोन पर बातचीत, बिल एंड मिलिंडा गेट्स फाउंडेशन के सह-अध्‍यक्ष बिल गेट्स से वीडियो कॉन्‍फ्रेंस के माध्‍यम से बातचीत।

14 मई 2019
उत्तर प्रदेश के बलिया, बिहार के बक्सर व सासाराम और चंडीगढ की चुनावी रैलियों में उद्बोधन।

14 मई 2018
शलभासन का अभ्यास करते हुए 3डी एनिमेटेड वीडियो को साझा किया।

14 मई 2017
एस्‍सेल समूह के 90 वर्ष पर आयोजित समारोह में संबोधन।

14 मई 2016
उज्जैन के निनौरा में आयोजित सिंहस्थ के सार्वभौमिक संदेश पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में उद्बोधन।

14 मई 2015
चीन के शान्सी प्रांत की राजधानी शीआन पहुंचे, टैराकोटा योद्धा संग्रहालय का दौरा और दाशिंगशान मंदिर का भ्रमण, बिग वाइल्‍ड गूज पगोड़ा में राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने स्वागत किया, पोट सिटी, साउथ सिटी वाल में राष्ट्रपति द्वारा आयोजित रात्रिभोज में भाग लिया।

Leave a Reply