प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। यह वीडियो गुजरात के वनतारा का है। प्रधानमंत्री ने गुजरात में जामनगर जिले के वनतारा में बने सबसे बड़े वन्यजीव रेस्क्यू सेंटर का उद्घाटन किया। वन्यजीवों के बचाव, पुनर्वास और संरक्षण का यह केंद्र वनतारा के नाम से जाना जाता है। यहां 2,000 से अधिक प्रजातियों के वन्यजीव हैं। इसके साथ ही यहां दुनिया भर से बचाकर लाए गए 1.5 लाख से ज्यादा विलुप्त और संकटग्रस्त जानवर हैं। यहां दुनिया का सबसे बड़ा वन्यजीव अस्पताल भी है। यहां जानवरों के इलाज के लिए तमाम सुविधाएं उपलब्ध हैं। वनतारा में दुनियाभर से लाए गए घायल और बीमार जानवरों को इलाज के बाद उनके प्राकृतिक प्रवास के लिए छोड़ दिया जाता है। वनतारा दुनिया का सबसे बड़ा हाथी देखभाल केंद्र है। यह दुनिया का सबसे बड़ा संरक्षण और प्रजनन केंद्र भी है।
प्रधानमंत्री मोदी ने वनतारा स्थित वन्यजीव केंद्र और अस्पताल का दौरा करने के दौरान वहां की सुविधाओं और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। प्रधानमंत्री ने यहां जानवरों को सहलाया, उन्हें दुलार किया और खाना भी खिलाया। उन्होंने शेर के शावकों को दूध भी पिलाया। प्रधानमंत्री ने यहां कई अन्य जानवरों को खाना खिलाने के साथ उन्हें गले लगाया और प्यार से थपथपाया भी। इस दौरान उन्हें कई दुर्लभ और लुप्त होते जा रहे जानवरों को देखने का भी मौका मिला। देखिए तस्वीरे-
देखिए वीडियो-
प्रधानमंत्री मोदी के वनतारा दौरे का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। आप भी देखिए लोग वीडियो शेयर करने के साथ क्या कह रहे हैं…
एक बब्बर शेर दुसरे शेर के साथ 🐯
आज तक की सबसे बेस्ट वीडियो 🤟🔥नरेंद्र मोदी जी गुजरात में वन्य जीव बचाव और संरक्षण केंद्र वनतारा का उद्घाटन किया और उसका दौरा किया, जहां 1.5 लाख से ज़्यादा बचाए गए जानवर रहते हैं।
उन्होंने इसकी उन्नत पशु चिकित्सा सुविधाओं का पता लगाया, दुर्लभ… pic.twitter.com/MaOcPFbCyD
— Chandan Sharma (@ChandanSharmaG) March 4, 2025
हम भारत के भरत खेलते, शेरों की संतान से
कोई देश नहीं दुनिया में बढ़कर अपने हिन्दुस्तान सेप्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी ने गुजरात में वन्यजीव बचाव, पुनर्वास और संरक्षण केंद्र, वनतारा का उद्घाटन किया pic.twitter.com/A6rxBP7Ine
— Kapil Mishra (@KapilMishra_IND) March 4, 2025
शेरों के संग शेरदिल नेता! 🦁🇮🇳
प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी ने वनतारा में वन्यजीव बचाव, पुनर्वास और संरक्षण केंद्र का उद्घाटन किया और शेरों के संग बिताए खास पल। प्रकृति और पशु संरक्षण के प्रति उनकी यह प्रतिबद्धता प्रेरणादायक है! 🌿✨#SherDilPM #Vantara… pic.twitter.com/S03BhJ1vbt— Jitu Jirati (Jitendra) (@jiratijitu) March 4, 2025
वनतारा में शेर… 🔥 pic.twitter.com/ZRnxa3IDWk
— Ajit Singh Mehta (मोदी का परिवार) (@AjitSinghTonk) March 4, 2025