Home समाचार पीएम मोदी ने हटाया विपक्ष के चेहरे से नकाब! कांग्रेस लाखों करोड़,...

पीएम मोदी ने हटाया विपक्ष के चेहरे से नकाब! कांग्रेस लाखों करोड़, NCP 70 हजार करोड़, TMC 23 हजार करोड़, घोटालों की गारंटी की खुली पोल

SHARE

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 23 जून 2023 को बिहार की राजधानी पटना में हुई विपक्ष की बैठक के छुपे एजेंडे को देश सामने रख दिया है। विपक्षी चेहरे से नकाब हटाते हुए भोपाल में 27 जून 2023 को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 10 लाख कार्यकर्ताओं को संबोधित करते पीएम मोदी ने कहा कि आजकल बार-बार एक शब्द आता है- गारंटी। ये सारे विपक्षी दल… ये लोग गारंटी हैं भ्रष्टाचार की, ये गारंटी हैं लाखों-करोड़ रुपयों के घोटालों की। कुछ दिन पहले इनका एक ‘फोटो ऑप’ कार्यक्रम हुआ… उस फोटो में जो लोग हैं उन सब का मिल कर टोटल लगाएंगे तो ये सारे मिल कर 20 लाख करोड़ रुपये के घोटाले की गारंटी हैं। कांग्रेस का अकेले ही लाखों करोड़ का घोटाला है। इसी तरह उन्होंने एनसीपी, आरजेडी, टीएमसी जैसे दलों पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों को गिनाया। पीएम मोदी ने कहा कि उनकी ये बेचैनी दिखलाती है कि देश की जनता ने 2024 के चुनाव में भाजपा को वापस लाने का मन बना लिया है। 2024 में फिर एक बार भाजपा की प्रचंड विजय तय है, इसी वजह से तमाम विपक्षी दल बौखलाए हुए हैं।

पीएम मोदी ने कहा- जिसने देश को लूटा है उसका हिसाब होकर रहेगा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्षी दलों को दया का पात्र और भ्रष्टाचारियों का मिलाप बताते हुए कहा कि ये 20 लाख करोड़ के घोटाले की गारंटी दे सकते हैं। पीएम मोदी ने कहा कि अगर उनकी (विपक्ष) घोटालों की गारंटी हैं, तो मोदी की भी एक गारंटी है। मेरी गारंटी है कि हर घोटालेबाज पर कार्रवाई। हर चोर लुटेरे पर कार्रवाई की गारंटी। जिसने गरीब को लूटा है, देश को लूटा है, उसका हिसाब तो होकर होकर रहेगा। आज जब जेल की सलाखें दिख रही हैं। तब ये कवायद दिख रही है। पीएम मोदी ने कहा कि इनका कॉमन मिनिमम प्रोग्राम है कि भ्रष्टाचार पर कार्रवाई से बचना। भाजपा कार्यकर्ता इसे जन-जन तक पहुंचाएंगे, तब लोग देखेंगे उनका असली मंशा क्या है? 20 लाख करोड़ के भ्रष्टाचार की गारंटी!

कांग्रेस, एनसीपी, आरजेडी, टीएमसी के घोटालों की लिस्ट लंबी
पीएम मोदी ने कहा कि कुछ दिन पहले पटना में फोटो सेशन हुआ था। जितने लोग उस फोटो सेशन में शामिल हुए थे। इस बैठक में शामिल दलों के इतिहास को देखेंगे, उन सबको मिला लें, तो कम से कम 20 हजार करोड़ के घोटालों की गारंटी है। कांग्रेस ने तो अकेले करोड़ों रुपये के घोटाले किए हैं। पीएम मोदी ने कांग्रेस, एनसीपी, आरजेडी, टीएमसी जैसे दलों पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों को गिनाते हुए कहा, ‘कांग्रेस का घोटाला ही अकेले लाखों-करोड़ों का है। एक लाख 86 करोड़ का कोयला घोटाला, एक लाख 76 हजार करोड़ का टूजी घोटाला, 70 हजार करोड़ का कॉमनवेल्थ घोटाला, 10 हजार करोड़ का मनरेगा घोटाला, हेलीकॉप्टर से सबमरीन तक, कोई ऐसा क्षेत्र नहीं है, जो कांग्रेस के घोटाले का शिकार ना हुआ है। दूसरा देखिए आरजेडी, हजारों करोड़ के घोटाले का आरोप है। चारा घोटाला, अलकतरा घोटोला, बाढ़ राहत घोटाला, आरजेडी के घोटालों की इतनी लंबी सूची है कि अदालतें भी थक गई। डीएमके पर अवैध तरीके से सवा लाख करोड़ की संपत्ति बनाने का आरोप, टीएमसी पर भी 23 हजार करोड़ के घोटाले का आरोप, रोजवैली घोटाला, शारदा घोटाला, गोतस्करी घोटाला, कोयला तस्करी घोटाला। एनसीपी पर करीब 70 हजार करोड़ के घोटालों का आरोप है। पीएम मोदी ने कहा कि इन पार्टियों के घोटालों का मीटर कभी डाउन नहीं होता।

जेल की सलाखें सामने देखकर हो रही जुगलबंदी
पीएम मोदी ने कहा कि हर चोर-लुटेरे पर कार्रवाई की गारंटी है। जिसने गरीब को लूटा है, देश को लूटा है उसका हिसाब तो हो कर ही रहेगा। इन्हें जेल की सलाखें सामने दिख रही हैं तो ये जुगलबंदी हो रही है।

जो पानी पी-पी कर गाली देते थे, आज साष्टांग होते हैं
पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा के घोर विरोधी दलों में 2014 और 2019 से ज्यादा छटपटाहट है। पीएम ने कहा कि जिन लोगों को पहले लोग अपना दुश्मन बताते थे, पानी पी-पी कर गाली देते थे, आज उनके सामने साष्टांग होते हैं। उनकी ये बेचैनी दिखलाती है कि देश की जनता ने 2024 के चुनाव में भाजपा को वापस लाने का मन बना लिया है। 2024 में फिर एक बार भाजपा की प्रचंड विजय तय है, इसी वजह से तमाम विपक्षी दल बौखलाए हुए हैं।

पटना में 4 घंटे तक चली थी 15 विपक्षी दलों की बैठक
बिहार की राजधानी पटना में 23 जून को 15 विपक्षी दलों ने चार घंटे अधिक लंबी बैठक की थी। बैठक के दौरान विपक्षी दलों ने भाजपा को सत्ता से हटाने के लिए अगला लोकसभा चुनाव एक साथ लड़ने का संकल्प लिया था। लेकिन अब पीएम मोदी ने इनकी जुगलबंदी की पोल खोल दी है। ये जेल जाने के डर से एकजुट हो रहे हैं।

कांग्रेस सहित इन दलों के प्रमुख घोटालों पर एक नजर-

कांग्रेस के कुछ प्रमुख घोटाले

जवाहर लाल नेहरू के घोटाले
1. साइकिल घोटाला
2. मूंदड़ा घोटाला
3. तेजा लोन घोटाला
4. प्रताप सिंह कैरौ घोटाला
5. जीप घोटाला

इंदिरा गांधी के घोटाले
1. मारुति घोटाला
2. अंतुले घोटाला
3. इंडियन ऑयल घोटाला
4. चुरुहट लॉटरी घोटाला

राजीव गांधी के घोटाले
1. बोफोर्स तोप घोटाला
2. सेंट किड्स घोटाला
3. पनडुब्बी घोटाला
4. एयर इंडिया घोटाला

मनमोहन सरकार के घोटाले
1. अगस्ता वेस्टलैंड घोटाला
2. कॉमवेल्थ घोटाला
3. इसरो घोटाला
4. टू जी स्पेक्ट्रम घोटाला
5. आदर्श घोटाला
6. आईपीएल घोटाला
7. सत्यम घोटाला
8. कोयला घोटाला
9. ऑयल फॉर फूड घोटाला

लालू यादव के आरजेडी का घोटाला
1. अलकतरा घोटाला
2. इंजीनियरिंग कॉलेज घोटाला
3. व्याख्याता नियुक्ति घोटाला
4. सिपाही नियुक्ति घोटाला
5. नलकूप घोटाला
6. कम्बल खरीद घोटाला
7. रेलवे घोटाला
8. चारा घोटाला
9. बाढ़ राहत घोटाला

ममता बनर्जी के टीएमसी का घोटाला
1. शिक्षक भर्ती घोटाला
2. शारदा चिटफंड घोटाला
3. पशु तस्करी घोटाला
4. कोयला खदान घोटाला
5. रोजवैली घोटाला

शरद पवार के एनसीपी का घोटाला
1. महाराष्ट्र राज्य सहकारी बैंक घोटाला
2. महाराष्ट्र सिंचाई घोटाला
3. अवैध खनन घोटाला

देशवासियों को घोटालेबाजों के प्रति जागरूक होने की जरूरत
कांग्रेस से लेकर माया, ममता, मुलायम, लालू, सीपीएम, सीपीआई, शरद पवार, सब साझीदारों ने पूरे देश को लूटा है। अगर ये दोबारा आए तो फिर लूटने का काम लेंगे। इसीलिए देशवासियों को इनके प्रति जागरूक होने की जरूरत है। इस लिस्ट को देखिए और जागरूक मतदाता बनिए।

Leave a Reply