प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज 13 नवंबर को छत्तीसगढ़ के मुंगेली में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि आपका सपना ही मोदी का संकल्प है।
“आपका सपना ही ‘मोदी का संकल्प’ है”
प्रधानमंत्री श्री @narendramodi मुंगेली, छत्तीसगढ़ में विजय संकल्प महारैली को संबोधित कर रहे हैं।https://t.co/T6DWIHinkX
— G Kishan Reddy (@kishanreddybjp) November 13, 2023
प्रधानमंत्री ने कहा कि आज जब मैं मुंगेली आया हूं, महामाया माई की इस धरती पर आया हूं, तो पूरे छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के कुशासन की समाप्ति का जयघोष हो रहा है। ये जयघोष है पहला चरण – कांग्रेस पस्त, दूसरा चरण – कांग्रेस अस्त। प्रथम चरण के मतदान से ये स्पष्ट हो गया है कि कांग्रेस छत्तीसगढ़ से जा रही है।
आज जब मैं मुंगेली आया हूं, महामाया माई की इस धरती पर आया हूं, तो पूरे छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के कुशासन की समाप्ति का जयघोष हो रहा है।
ये जयघोष है
पहला चरण – कांग्रेस पस्त,
दूसरा चरण – कांग्रेस अस्त।प्रथम चरण के मतदान से ये स्पष्ट हो गया है कि कांग्रेस छत्तीसगढ़ से जा रही है।… pic.twitter.com/87dwyqlB7b
— BJP (@BJP4India) November 13, 2023
उन्होंने कहा कि भाजपा के आने का मतलब है…छत्तीसगढ़ का तेज विकास होगा। नौजवानों के सपने पूरे होंगे। यहां की महतारी-बहनों का जीवन और आसान होगा। भ्रष्टाचार पर लगाम, भ्रष्टाचार पर सख्त कार्रवाई।
‘BJP के आने का मतलब है, छत्तीसगढ़ का तेज विकास होगा…नौजवानों के सपने पूरे होंगे, यहां की महतारी-बहनों का जीवन और आसान होगा, भ्रष्टाचार पर लगाम, भ्रष्टाचार पर सख्त कार्रवाई’- @narendramodi#chhattisgarhelection2023 #PMModi #BJP #ChhattisgarhElection pic.twitter.com/lT6nun4Ctp
— India TV Hindi (@IndiaTVHindi) November 13, 2023
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘भाजपा का ट्रैक रिकॉर्ड और गारंटी दोनों यही है कि भाजपा ने बनाया है, भाजपा ही संवारेगी। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार के जाने का काउंट डाउन शुरू हो चुका है। कांग्रेस के जिन नेताओं ने आपको 5 साल लूटा है, उनकी विदाई का समय आ गया है।’
भाजपा का ट्रैक रिकॉर्ड और गारंटी दोनों यही है कि भाजपा ने बनाया है, भाजपा ही संवारेगी।
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार के जाने का काउंट डाउन शुरू हो चुका है।
कांग्रेस के जिन नेताओं ने आपको 5 साल लूटा है, उनकी विदाई का समय आ गया है।
– पीएम @narendramodi pic.twitter.com/me4H8v9W8O
— BJP (@BJP4India) November 13, 2023
उन्होंने कहा, ‘जब छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनी थी, तब मुख्यमंत्री के पद के लिए ढ़ाई-ढ़ाई साल का एग्रीमेंट हुआ था। लेकिन पहले ढ़ाई साल में ही मुख्यमंत्री जी ने इतना लूटा, इतना भ्रष्टाचार किया कि लूट के पैसों का अंबार जमा कर लिया। जब ढ़ाई साल पूरा होने को आए, तो तिजोरी दिल्ली वालों के लिए खोल दी। दिल्ली के हर नेता को खरीद लिया और एग्रीमेंट धरा का धरा रह गया।
#WATCH कांग्रेस में पुराने समर्पित लोग आज किनारे पर बैठे हैं, उनमें भी बहुत गुस्सा है। उनको लगता है कि एक बहुत बड़ा धोखा हुआ है। जब छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार बनी तक मुख्यमंत्री पद के लिए 2.5-2.5 साल का समझौता हुआ था। परन्तु पहले 2.5 साल में ही मुख्यमंत्री ने इतना भ्रष्टाचार… pic.twitter.com/4DTN8dZJA4
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 13, 2023
मुंगेली में विजय संकल्प महारैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘जिस कांग्रेस को गणित सिखाने का इतना शौक है, उनसे मेरे कुछ सवाल हैं… कांग्रेस के इन गणितबाजों को बताना होगा कि मुख्यमंत्री को महादेव सट्टेबाजी घोटाले में से कितना पैसा मिला? कांग्रेस के बाकी नेताओं के हिस्से में कितना माल आया? दिल्ली दरबार तक इसमें से कितना पैसा पहुंचा?’
VIDEO | “I want to ask some questions to Congress. The ‘Mahadev betting app scam’ is worth Rs 508 crore and the probe agencies have recovered loads of cash in this case. A close aide of the Chhattisgarh CM is also in jail. Congress should reveal how much money did the CM receive… pic.twitter.com/wXZ85mIceX
— Press Trust of India (@PTI_News) November 13, 2023
रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, ‘कांग्रेस के गणितबाजों से सवाल PSC घोटाले को लेकर छत्तीसगढ़ के युवाओं का भी है…जिन हजारों युवाओं ने दिन-रात पढ़ाई करके, परीक्षा पास की थी, उनको किस फॉर्मूले से बाहर निकाला गया? कांग्रेस नेताओं के बच्चों को गणित के किस फॉर्मूले से भर्ती किया गया?’ उन्होंने कहा कि दिल्ली से जो पत्रकार मित्र और राजनीतिक विश्लेषक आते हैं वो सीना तानकर कहते हैं शर्त लगा लो, छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री(भूपेश बघेल) खुद हार रहे हैं।’
दिल्ली से जो पत्रकार मित्र और राजनीतिक विश्लेषक आते हैं वो सीना तानकर कहते हैं शर्त लगा लो, छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री(भूपेश बघेल) खुद हार रहे हैं: मुंगेली में विजय संकल्प महारैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी pic.twitter.com/kieN2SvZ9L
— NBT Hindi News (@NavbharatTimes) November 13, 2023