प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज 29 जनवरी, 2025 को दिल्ली के करतार नगर इलाके में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी (आप- AAP) और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। प्रधानमंत्री ने कहा कि ‘ये 21वीं सदी है। इस सदी के 25 साल पूरे हो चुके हैं। आपने 21वीं सदी के पहले 14 साल देखे हैं, उसमें कांग्रेस का कार्यकाल भी देखा है। फिर 11 साल इस ‘आप’दा सरकार को दिए। लेकिन दिल्ली की समस्या तो वहीं की वहीं है। 25 साल इन दोनों ने आपकी दो-दो पीढ़ी को बर्बाद कर दिया है। जब दिल्ली की बात आती है तो किसी ने 14 साल राज किया, किसी ने 11 साल राज किया। फिर भी वही जाम, वही गंदगी, वही टूटी-फूटी सड़कें, गलियों में बहता गंदा पानी, वही जल-भराव, वही प्रदूषण, पीने के पानी के लिए लोग तरस रहे हैं, हाहाकार हो रहा है। कुछ नहीं बदला।’
जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि ‘इन हालातों से दिल्ली को बाहर निकालना है की नहीं निकालना है। आपका एक वोट इन मुसीबतों से मुक्ति दिला सकता है। आपके वोट की ताकत है। हमें 11 साल के पेंडिंग काम भी पूरे करने हैं और आने वाले 25-30 साल की तैयारियां भी करनी हैं। इसलिए, मैं दिल्ली वासियों से आग्रह पूर्वक कहना चाहता हूं कि मोदी की दिल्ली की सेवा करने का कुछ मौका दीजिए। आपने 25 साल कांग्रेस भी देखी ‘आप’दा भी देखी। अब एक बार कमल को भी देख लीजिए।’
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ‘भाजपा सरकार का ट्रैक रिकॉर्ड है कि जो कहती है, वो करके दिखाती है। आजादी के अनेक दशकों बाद भी, देश में करोड़ों लोग टॉयलेट, बिजली, गैस कनेक्शन, बैंक खाते, ऐसी सुविधाओं से वंचित थे। 2014 में देश में सिर्फ ये आंकड़ा चौकाने वाला है। 2014 में जब आप लोगों ने मुझे बिठाया। उसके पहले सिर्फ 3 करोड़ ग्रामीण परिवारों के पास नल का कनेक्शन था। बीते 5 साल में 12 करोड़ नए परिवारों को नल से जल की सुविधा पहुंचाई गई है। अगर भाजपा, दुर्गम गांवों में पानी का नल पहुंचा सकती है, तो दिल्ली के हर घर को भी नल से साफ-साफ जल दे सकती है।’
भाजपा जो कहती है, वो करके दिखाती है।
2014 के पहले केवल 3 करोड़ परिवारों के घर नल से जल पहुँचता था। पिछले 5 वर्षों में 12 करोड़ से अधिक नये परिवारों तक नल से जल पहुँचा है।#आ_रही_है_भाजपा pic.twitter.com/esRmAfim5i
— Arun Singh (@ArunSinghbjp) January 29, 2025
उन्होंने कहा कि ‘ ‘आप’दा वालों ने दिल्ली को पानी माफिया के भरोसे छोड़ दिया है। इन लोगों ने तीन चुनावों में यमुना जी की सफाई के नाम पर वोट मांगे। आज कह रहे हैं कि यमुना जी से वोट थोड़े मिलता है, हम यमुनाजी की सफाई नहीं करेंगे। बेशर्मी से ये कहने की इनकी हिम्मत। ये चौंकाने वाला चरित्र है। बेशर्मी है, बेईमानी है, बदनीयती है। ये दिल्ली वालों को पानी के लिए तरसाना चाहते हैं। ये चाहते हैं कि, हमारे पूर्वांचली साथी हर साल गंदगी में ही छठी मैया की पूजा करें।’
AAP-दा वालों ने दिल्ली को पानी माफिया के भरोसे छोड़ दिया है…
इन लोगों ने तीन चुनावों में यमुना जी की सफाई के नाम पर वोट मांगे…
आज कह रहे हैं कि यमुना जी वोट नहीं देतीं।
ये ‘AAP-दा’ वालों की सरासर बेशर्मी है, बेईमानी है, बदनीयती है।
-प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी… pic.twitter.com/XP4BOYJlYY
— BJP Scheduled Tribe Morcha (@BJPSTMORCHA) January 29, 2025
आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि ‘अपने राजनीतिक स्वार्थ में ‘आप’दा वालों ने एक और घोर पाप किया है। और ये पाप कभी भी माफ नहीं हो सकता है, इतिहास कभी माफ नहीं करेगा। आपका ईकोसिस्टम भले ही इसपर कपड़ा टांगने की कोशिश कर रही हो। लेकिन देश नहीं भूल सकता। दिल्ली नहीं भूल सकता। हरियाणा का एक-एक बच्चा नहीं भूल सकता। दिल्ली के एक पूर्व मुख्यमंत्री ने हरियाणा के लोगों पर घिनौने आरोप लगा दिए हैं। हार के डर से AAP-दा वाले बौखला गए हैं। क्या हरियाणा दिल्ली से अलग है? क्या हरियाणा वालों के बच्चे, परिवार और नाते-रिश्तेदार दिल्ली में नहीं रहते। क्या हरियाणा के लोग अपने ही बच्चों के पानी में जहर मिला सकते हैं। हरियाणा का भेजा हुआ यही पानी दिल्ली में रहने वाला हर कोई पीता है, पिछले 11 साल से ये प्रधानमंत्री भी पीता है, सभी न्यायमूर्ति और बाकी सभी सम्मानित लोग भी पीते हैं। ये सिर्फ हरियाणा का अपमान नहीं है, ये भारतीयों का अपमान है। हमारे संस्कारों का अपमान है। हमारे चरित्र का अपमान है। ऐसी ओछी बातें करने वालों को दिल्ली इस बार जरूर सबक सिखाएगी। इन ‘आप’दा वालों की लुटिया यमुना जी में ही डूबेगी।’
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि 5 फरवरी को ‘आप’दा जाएगी- भाजपा आएगी। दिल्ली में बनने वाली भाजपा सरकार अपने वायदे पूरे करेगी। 8 तारीख के बाद जब दिल्ली में भाजपा की सरकार बनेगी जो भी वादे आपको किए गए हैं, वो सारे के सारे वादे समय-सीमा में पूरे किए जाएंगे। ये मोदी की गारंटी है। और आप जानते हैं कि मोदी की गारंटी…यानि गारंटी पूरा होने की गारंटी।
#WATCH दिल्ली: प्रधानमंत्री मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, “…दिल्ली में बनने वाली भाजपा सरकार अपने वादों को पूरा करेगी। मैं फिर दोहराता हूं 8 तारीख के बाद जब दिल्ली में भाजपा की सरकार बनेगी तो आपसे किए गए सभी वादे समय सीमा के अंदर पूरे किए जाएंगे, यह मोदी की गारंटी है।” pic.twitter.com/a7bwI8dZVr
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 29, 2025
रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने यह भी कहा कि ‘ये ‘आप’दा वाले इतने अहंकार में डूबे हैं कि खुद को दिल्ली के मालिक समझ बैठे हैं। इनका ये अहंकार दिल्ली की जनता इस चुनाव में तोड़ने वाली है। दिल्ली की महिलाओं का ‘आप’दा पार्टी से भरोसा उठ चुका है। आपदा की बड़ी-बड़ी घोषणाओं पर दिल्ली की बहनें भरोसा ही नहीं कर रहीं। वो पूछ रही हैं कि 11 साल राज करने के बाद आज घोषणा क्यों कर रहे हो। ये घोषणाएं पहले लागू क्यों नहीं कीं।
दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “ये ‘आप’दा वाले इतने अहंकार में डूबे हैं कि खुद को दिल्ली के मालिक समझ बैठे हैं। इनका यह अहंकार दिल्ली की जनता इस चुनाव में तोड़ने वाली है। यह लोग खुद को दिल्ली की माता-बहनों का सुरक्षा कवच कहते हैं…” pic.twitter.com/6ChunzPPIK
— IANS Hindi (@IANSKhabar) January 29, 2025
प्रधानमंत्री मोदी ने यह भी कहा कि ‘आप सभी को इनकी ‘आप’दा वालों की एक और चाल से सावधान रहना है। ‘आप’दा को हार का अहसास हो चुका है। इनके हर विधायक को लेकर जनता में बहुत गुस्सा है। इसलिए ‘आप’दा और कांग्रेस ने पर्दे के पीछे एक-दूसरे से गठबंधन कर लिया है। ‘आप’दा वाले कोशिश कर रहे हैं कि उसका नहीं तो कांग्रेस का विधायक जीत जाए। ताकि बाद में मिलकर के सत्ता हथियाने का काम हो जाए। ऐसे तो दिल्ली पर डबल ‘आप’दा आ जाएगी। इसलिए आपको घर-घर जाना है। सबको कहना है कि कमल निशान पर ही वोट दें। आप याद रखना, ‘आप’दा नहीं सहेंगे, बदल के रहेंगे।
‘आप-दा’ को हार का एहसास हो चुका है, इनके हर विधायक को लेकर जनता में बहुत गुस्सा है।
इसलिए आप-दा और कांग्रेस ने पर्दे के पीछे एक दूसरे से गठबंधन कर लिया है।
आप-दा वाले कोशिश कर रहे हैं कि उसका नहीं तो कांग्रेस का विधायक जीत जाए, ताकि बाद में मिलकर सत्ता हथियाने का काम हो जाए…… pic.twitter.com/xUPa06Zmbm
— BJP Delhi (@BJP4Delhi) January 29, 2025
प्रधानमंत्री ने रैली में अपने भाषण की शुरुआत महाकुंभ की भगदड़ में मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए की। उन्होंने कहा कि ‘महाकुंभ में जो दुखद हादसा हुआ है, उस हादसे में हमें कुछ पुण्यात्माओं को खोना पड़ा है। कई लोगों को चोटें भी आई हैं। मैं प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। मैं यूपी सरकार के साथ निरंतर संपर्क में हूं। मौनी अमावस्या की वजह से करोड़ श्रद्धालु आज वहां पहुंचे हुए हैं। कुछ समय के लिए स्नान की प्रक्रिया में रूकावटें आईं थीं। लेकिन अब कई घंटों से सुचारू रूप से यात्रा स्नान कर रहे हैं।