Home समाचार पीएम मोदी के नेतृत्व में स्थापित हो रहे हैं नए-नए कीर्तिमान, कोरोना...

पीएम मोदी के नेतृत्व में स्थापित हो रहे हैं नए-नए कीर्तिमान, कोरोना टीकाकरण के मामले में भारत अव्वल

SHARE

कोरोना महामारी से निपटने के लिए दुनियाभर में टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। लेकिन टीकाकरण के मामले में भारत ने दुनिया के सभी देशों को पीछे छोड़ दिया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार और स्वास्थ्यकर्मी पूरी लगन और तत्परता के साथ काम कर रहे हैं, जिसका नतीजा है कि टीकाकरण अभियान में भारत नए-नए मुकाम हासिल कर रहा है। भारत में अब तक 23. 27 करोड़ से ज्यादा कोरोना वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है। देश में रोजाना टीके की औसतन 38 लाख डोज दी जा रही हैं। इस तरह भारत दुनिया का सबसे तेज टीकाकरण अभियान चलाने वाला देश बन गया है।

देश का कुल टीकाकरण कवरेज 23.27 करोड़ से अधिक

वैक्सीन डोज दिया गया    पहला डोज       दूसरा डोज

हेल्थकेयर वर्कर्स          99.68 लाख      68.62 लाख

फ्रंटलाइन वर्कर्स          1.62 करोड़       86.71 लाख

18 से 44 वर्ष           2.86 करोड़       1.68 लाख

45 से 60 वर्ष           7.10 करोड़       1.13 करोड़

60 वर्ष से अधिक         6.06 करोड़      1.92 करोड़

(7 जून, 2021, सुबह 8 बजे तक)

कोरोना टीकाकरण के मामले में सबसे आगे भारत

  • 5 जून, 2021 : भारत ने 17.2 करोड़ लोगों को वैक्सीन की पहली डोज लगाने के मामले में अमेरिका (16.9 करोड़ डोज) को पीछे छोड़ दिया।
  • 19 अप्रैल, 2021 : भारत 92 दिन में 12 करोड़ टीके लगाकर सबसे तेज टीकाकरण करने वाला देश बन गया। इतने टीके लगाने में अमेरिका को 97 दिन लगे।
  • 11 अप्रैल, 2021 : भारत ने 85 दिनों में 10 करोड़ से अधिक टीकों की डोज दी, वहीं अमेरिका को 10 करोड़ डोज लगाने में 89 दिन लग गए।
  • 7 अप्रैल, 2021 : भारत 30,93,861 वैक्सीन खुराक की औसत दैनिक दर के साथ दुनिया में सबसे तेजी से टीकाकरण वाला देश बन गया।
  • 11 फरवरी, 2021 : भारत ने महज 26 दिनों में 70 लाख लोगों को कोरोना टीका लगाने का वर्ल्ड रेकॉर्ड बनाया। 26 दिनों में अमेरिका ने 65 लाख टीके लगाए थे।
  • 3 फरवरी, 2021: भारत 18 दिनों में दुनिया में सबसे तेज गति से 40 लाख लोगों का कोरोना टीकाकरण करने वाला देश बन गया।
  • 29 जनवरी, 2021 : 13 दिन में 30 लाख लोगों को टीके लगाकर भारत ने नया रिकॉर्ड बनाया, वहीं अमेरिका में 18 दिन लग गए।
  • 22 जनवरी, 2021 : 6 दिन में 10,43,534 लोगों को टीका लगाकर भारत ने सबसे तेज टीकाकरण का रिकॉर्ड बनाया। अमेरिका को 10 लाख टीके लगाने में 10 दिन लगे।

Leave a Reply