Home समाचार सोशल मीडिया पर रवीश कुमार की हो रही है थू-थू, जानिए यूजर्स...

सोशल मीडिया पर रवीश कुमार की हो रही है थू-थू, जानिए यूजर्स क्यों लगा रहे हैं क्लास!

SHARE

एनडीटीवी इंडिया के एंकर रवीश कुमार सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे हैं। ट्विटर पर उनकी थू-थू हो रही है। दरअसल 21 जून को टीकाकरण अभियान में रिकॉर्ड 86 लाख लोगों को वैक्सीन डोज दिए गए। लेकिन कांग्रेस के करीबी रवीश कुमार को ये उपलब्धि रास नहीं आई। उन्होंने अपने प्राइम टाइम में कहा कि पल्स पोलियो के सामने पिट गया आज का टीका अभियान, इसमे 86 लाख डोज़ ही लगे। इसके साथ ही उन्होंने अपने फेसबुक पेज पर भी लिखा कि फ़रवरी 2012 में पल्स पोलियो के तहत एक दिन में 17 करोड़ से अधिक बच्चों को पोलियो की दो बूंद दवा पिलाई गई थी। मोदी सरकार एक दिन में 86 लाख टीके ही लगा पाती है। आज का अभियान पूरी तरह फ्लाप रहा। यह अभियान धूल झोंकने से ज़्यादा कुछ नहीं है। भारत में एक दिन में 17 करोड़ बच्चों को पोलिंग की दो बूंद पिलाने का रिकार्ड है।

इसके बाद लोगों मे उन्हें खरी-खोटी सुनानी शुरू कर दी और कहा कि पोलियो अभियान महीने-दो महीने में एक बार होता है, जबकि टीकाकरण अभियान रोज चल रहा है और इस समय भारत में पोलियो अभियान शुरू होने में 30 साल लग गए थे। आप भी देखिए किस तरह यूजर्स क्लास लगा रहे हैं…

Leave a Reply