बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं। इस बार वे बुधवार, 22 फरवरी को साइकिल चलाते हुए अपने दफ्तर पहुंचे। इतना ही नहीं बिहार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री तेज प्रताप यादव ने कहा कि इसकी प्रेरणा उन्हें उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव ने सपने में आकर दी। तेज प्रताप ने कहा कि सुबह 9 बजे जब वे सो रहे थे, तब उनके सपने में नेताजी आए। नेताजी ने उनसे बहुत सी बातें कीं। उन्हें गले लगाया और साथ में साइकिल भी चलाई। इससे उन्हें साइकिल से दफ्तर आने की प्रेरणा मिली। तेज प्रताप ने नेताजी के फोटो के साथ ऊबड़-खाबड़ सड़क पर साइकिल चलाते अपनी एक पुरानी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ‘आज दिनांक 22.2.2023 को सुबह मैंने स्वप्न मे स्वर्गीय मुलायम सिंह जी को देखा। उन्होंने मुझे गले लगा कर स्नेहिल आशीर्वाद दिया.. मेरी कोशिश रहेगी कि मैं उनके दिखाए रास्ते पर आजीवन चलूं…आज मैं अपने मंत्रालय अरण्य भवन साइकिल से जा रहा हूं।’
आज दिनांक 22.2.2023 को सुबह मैंने स्वप्न मे स्वर्गीय मुलायम सिंह जी को देखा। उन्होंने मुझे गले लगा कर स्नेहिल आशीर्वाद दिया.. मेरी कोशिश रहेगी कि मैं उनके दिखाए रास्ते पर आजीवन चलूं…आज मैं अपने मंत्रालय अरण्य भवन साइकिल से जा रहा हूँ। pic.twitter.com/dhwbIGQU6O
— Tej Pratap Yadav (@TejYadav14) February 22, 2023
तेज प्रताप के यह ट्वीट करते ही लोग उन्हें ट्रोल करने लगे। सोशल मीडिया पर लोग उनके साइकल से दफ्तर जाने वाले ट्वीट पर मजे लने लगे। एक यूजर्स ने तो यहां तक लिख दिया कि अच्छा हुआ आपको मिया खलीफा जी का सपना नहीं आया तेजू भाईया, वरना उसके दिखाई रास्ते पर ‘घुसना’ पड़ता। आप भी देखिए लोग किस तरह से तेज प्रताप को ट्रोल कर रहे हैं…
अच्छा हुआ आपको मिया खलीफा जी का सपना नहीं आया तेजू भईया वरना उसके दिखाई रास्ते पे ‘घुसना’ पड़ जाता।🥺
— ex. capt (@thephukdi) February 22, 2023
कभी ऐसा सपना नहीं आया की #Bihar की जानता के लिए कुछ करो तेज प्रताप ??
— huzaif jamil (@HuzaifJ) February 22, 2023
बिहार के मुख्यमंत्री के प्रबल दावेदार आप ही हैं।
आपको मुख्यमंत्री और तेजस्वी जी को उपमुख्यमंत्री बनना चाहिए।
— बिहार Bihar (@Bihar_Nawada) February 22, 2023
आप बिहार की शान है, आपको तो अमेरिका का राष्ट्रपति होना चाहिए.
— 𝗽𝗿𝗮𝗺𝗼𝗱 (@PramodTater) February 22, 2023
आप भगवान हो।
दुनिया बेवजह मंदिर, मस्जिद, चर्च और गुरुद्वारे जा रही हैं, भगवान तो आप के अंदर हैं।
हम सबको आपकी पूजा करनी चाहिए।
ये बिहार की धरती का शौभाग्य हैं की आप जैसे भगवान खुद यहाँ जन्म लिए।
🙏🙏
— Gaurav Sharma (@gaurav971722436) February 22, 2023
शुक्र तेजू भैया के सपने में संजय गांधी नही आये वरना तेजू भैया अपने कार्यालय जाते वक्त रास्ते मे आने वाले सभी युवाओं की नशबंदी करवा देते और कार्यालय के कर्मचारियों की नसबंदी खुद तेजू भैया करते।
तेजू भैया जिंदाबाद।।
— Nuke (@Saffron_is_) February 22, 2023
पर तेजु भैया ये साइकिल से तो आप 2020 में कहीं गये थे। pic.twitter.com/YN5iYbPY4B
— Lala (@FabulasGuy) February 22, 2023
अगर आप पूरे बिहार में सड़क व्यवस्था ठीक नहीं कर सकते तो कम से कम आप अपने कार्यालय की ओर जाने वाले सड़क का ही मरम्मत करवा लिजिए ताकि बस आपको कोई दिक्कत न हो।हम बिहारियों का क्या हमें तो ऐसी सड़कों पर चलने का आदत सा हो गया है।
— Santosh Rathore (@_SantoshRathore) February 22, 2023
सड़क साइकिल चलाने लायक ही है 🤣 pic.twitter.com/45S4HEuUnT
— Social Tamasha (@SocialTamasha) February 22, 2023
लालू यादव, तेजप्रताप से:- pic.twitter.com/wkdV98vIH8
— manish tiwary (@manishkmrtiwary) February 22, 2023
#WATCH | Patna: Bihar’s Environment, Forest and Climate Change minister and RJD leader Tej Pratap Yadav rides a bicycle to the secretariat. He says that he saw late SP patron Mulayam Singh Yadav in his dreams and took inspiration from him to use a bicycle to save the environment. pic.twitter.com/Zh3EDruEAC
— ANI (@ANI) February 22, 2023