Home समाचार पहली बार एक दिन में 4 लाख से अधिक मरीज हुए स्वस्थ,...

पहली बार एक दिन में 4 लाख से अधिक मरीज हुए स्वस्थ, पिछले 24 घंटों में सक्रिय मामलों में आई 1,63,232 की कमी

SHARE

देश में पहली बार एक दिन में 4 लाख से अधिक कोरोना मरीज स्वस्थ हुए हैं। पिछले 24 घंटों में 4,22,436 रिकवरी दर्ज की गई। पिछले 14 दिनों में 3,55,944 मामलों की औसत दैनिक रिकवरी दर्ज की गई है। देश की कुल रिकवरी आज 2,15,96,512 तक पहुंच चुकी है। इसके साथ ही राष्ट्रीय रिकवरी दर बढ़कर 85.60 प्रतिशत पर पहुंच गई है। नई रिकवरी के 75.77 प्रतिशत में दस राज्यों की भागीदारी है।

पिछले 24 घंटों में 2,63,533 नए मामले दर्ज किए गए। देश में दर्ज किए गए दैनिक नए मामले अब लगातार दूसरे दिन तीन लाख से कम हैं। 38,603 दैनिक नए मामलों के साथ कर्नाटक ने सबसे अधिक संख्या दर्ज कराई जबकि 33,075 दैनिक नए मामलों के साथ तमिलनाडु दूसरे स्थान पर रहा। पिछले 24 घंटों में सक्रिय मामलों में 1,63,232 मामलों की गिरावट दर्ज की गई है। कुल सक्रिय मामले अब गिरकर 33,53,765 तक आ गए हैं। अब यह देश के कुल पॉजिटिव मामलों का 13.29 प्रतिशत है।

राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तीसरे चरण के तहत देश में लगाये गए कोविड-19 टीकों की कुल संख्या 18 मई को लगभग 18.44 करोड़ तक पहुंच चुकी है।18 मई को सुबह सात बजे तक कुल मिला कर 18,44,53,149 टीके लगाये जा चुके हैं। टीकाकरण अभियान के 122वें दिन 17 मई को 15,10,418 टीके लगाये गए।

पिछले 24 घंटों में 4,329 मौतें दर्ज की गईं। नई मौतों के 75.98 प्रतिशत में दस राज्यों की भागीदारी है। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 1000 मौतें दर्ज की गईं, जबकि 476 दैनिक मौत के साथ कर्नाटक दूसरे स्थान पर है। राष्ट्रीय मृत्यु दर वर्तमान में 1.10 प्रतिशत पर है।

इसके साथ ही विदेशी सहायता को तेजी से मंजूरी दी जा रही है। अब तक कुल मिलाकर 11,321ऑक्सीजन कंसंट्रेटरों, 15,801ऑक्सीजन सिलेंडरों, 19 ऑक्सीजन जेनेरेशन प्लांटों, 7,470 वेंटिलेटरों, 5.5 लाख रेमडिसिविर इंजेक्शनों को वितरित किया जा चुका है।

Leave a Reply