Home समाचार AAP राज में खालिस्तान समर्थको की दबंगई: ‘यह पंजाब है, भारत नहीं’-...

AAP राज में खालिस्तान समर्थको की दबंगई: ‘यह पंजाब है, भारत नहीं’- चेहरे पर तिरंगा बनाकर स्वर्ण मंदिर जा रही लड़की को रोका

SHARE

पंजाब में केजरीवाल की आम आदमी पार्टी (AAP) राज में खालिस्तान समर्थको की दबंगई बढ़ती जा रही है। अमृतसर के स्वर्ण मंदिर से एक बेहद चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दिख रहा है कि स्वर्ण मंदिर में एक लड़की को सिर्फ इस लिए जाने नहीं दिया गया, क्योंकि उसके चेहरे पर तिरंगे का टैटू बना हुआ था। वीडियो में स्वर्ण मंदिर का सेवादार यह कहते हुए सुनाई दे रहा है कि ये पंजाब है, भारत नहीं। सेवादार लड़की से बहस करने लगता है और चेहरे से तिरंगा हटाने के लिए कहता है। इतना ही नहीं सेवादार इस दौरान लड़की के साथ बदसलूकी करते हुए भी दिखाई देता है। लोगों का कहना है कि बीटिंग रिट्रीट समारोह के लिए अटारी-वाघा सीमा पर जाने वाले बहुत से लोग अपने चेहरे तिरंगे में रंगवाते हैं। इसके बाद वह स्वर्ण मंदिर भी जाते हैं। ऐसे में लड़की को मंदिर जाने से रोकने पर सोशल मीडिया पर लोग नाराजगी जाहिर कर रहे हैं।

Leave a Reply