Home समाचार परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में भारत ने बनाया वर्ल्‍ड रिकॉर्ड, प्रधानमंत्री मोदी...

परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में भारत ने बनाया वर्ल्‍ड रिकॉर्ड, प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई

SHARE

परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में भारत ने एक नया विश्व रिकॉर्ड बनाया है। कर्नाटक स्थित कैगा परमाणु बिजलीघर में देश में निर्मित कैगा-1 परमाणु ऊर्जा इकाई ने 940 दिन तक बिना रुके लगातार काम करने का रिकॉर्ड बनाया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वैज्ञानिकों और इंजीनियरों की सराहना करते हुए बधाई दी है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि एक बार फिर भारतीय वैज्ञानिकों और इंजीनियरों ने वर्ल्‍ड रिकॉर्ड बनाकर देशवासियों का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया कि, ‘भारतीय वैज्ञानिकों और इंजीनियरों ने एक और विश्व रिकॉर्ड कायम किया है। देश में ही डिजाइन कैगा-1 परमाणु ऊर्जा इकाई ने बिना रुके लगातार 940 दिन तक काम किया। ये एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। ’

एक अन्य ट्वीट में प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा कि, ‘भारत के परमाणु ऊर्जा कार्यक्रम से जुड़े सभी लोगों को शुभकामनाएं। आप सबके अथक प्रयासों ने भारत की प्रगति को गति दी है। राष्ट्र को आप पर गर्व है।’

Leave a Reply