Home इतिहास के झरोखे में नरेन्द्र मोदी इतिहास के झरोखे में नरेन्द्र मोदीः 21 सितंबर

इतिहास के झरोखे में नरेन्द्र मोदीः 21 सितंबर

SHARE

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हर दिन देश की सेवा और विकास को समर्पित रहा है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ने हर तारीख को किसी न किसी बड़े बदलाव, ऐतिहासिक निर्णय या अभूतपूर्व उपलब्धि का साक्षी बनते देखा है। आइए देखते हैं आज का यह दिन उनके कार्यकाल और भारत के गौरवशाली इतिहास में क्यों इतना महत्वपूर्ण है और कैसे यह हमारी निरंतर प्रगति की कहानी को बयां करता है-

21 सितंबर 2026
प्रधानमंत्री मोदी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक सुभाषित साझा किया है। संस्कृत श्लोक के माध्यम से पीएम ने क्षमा, विद्या और अहिंसा को लेकर संदेश दिया है।

21 सितंबर 2025
प्रधानमंत्री मोदी ने महालया के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं।

प्रधानमंत्री मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से राष्ट्र को संबोधित किया। शक्ति की उपासना के पर्व नवरात्रि के शुभारम्भ पर सभी नागरिकों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने कहा कि नवरात्रि के प्रथम दिन से ही, राष्ट्र आत्मनिर्भर भारत अभियान की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम आगे बढ़ा रहा है। श्री मोदी ने कहा कि 22 सितंबर को सूर्योदय से ही, देश अगली पीढ़ी के वस्तु और सेवाकर (जीएसटी) सुधारों को लागू करेगा

21 सितंबर 2024
प्रधानमंत्री मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन की ओर से उनके गृहनगर विलमिंगटन में आयोजित क्वाड शिखर सम्मेलन में भाग लेने और न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा में समिट ऑफ द फ्यूचर को संबोधित करने के लिए अमेरिका की तीन दिवसीय यात्रा पर रवाना हुए।

21 सितंबर 2023
प्रधानमंत्री और सदन के नेता श्री नरेन्द्र मोदी ने लोकसभा में संविधान (128वां संशोधन) विधेयक, 2023 को लेकर उनके समर्थन और सार्थक बहस के लिए सभी राजनीतिक दलों को धन्यवाद दिया। यह विधेयक नए संसद भवन में कामकाज का पहला मद था, जिस पर कल लोकसभा में बहस हुई और इसे पारित किया गया।

प्रधानमंत्री ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के पक्ष में मतदान करने वाले सभी राज्यसभा सांसदों को धन्यवाद दिया।

21 सितंबर 2022
नई दिल्ली में प्रधानमंत्री केयर्स फंड के न्यासी बोर्ड की बैठक की अध्यक्षता की, केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक की अध्यक्षता की।

21 सितंबर 2021
फ्रांस के राष्ट्रपति महामहिम इमैनुएल मैक्रों के साथ टेलीफोन पर बातचीत की, अफगानिस्तान में हाल के घटनाक्रम सहित विभिन्न क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा की।

फाइल फोटो

21 सितंबर 2020
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बिहार में 14,000 करोड़ रुपये के 9 राजमार्ग परियोजनाओं का शिलान्यास और घर तक फाइबर कार्यक्रम का शुभारंभ।

21 सितंबर 2019
सात दिवसीय दौरे पर अमेरिका पहुंचे, Houston में उर्जा क्षेत्र के सीईओ से मुलाकात, अमेरिका के Houston में भारतीय समुदाय के लोगों से मुलाकात।

21 सितंबर 2017
राष्ट्रीय स्वयंसेवकों के संस्थापकों में से एक लक्ष्मणराव इनामदार की जन्मशती समारोह में उद्बोधन।

21 सितंबर 2016
प्रधानमंत्री आवास ‘7 लोक कल्याण मार्ग’ पर द्वीपों के सम्‍यक विकास पर समीक्षा बैठक।

21 सितम्बर 2105
अमेरिका के General Electric के ग्लोबल चेयरमैन व CEO Jeffrey R Immelt से मुलाकात।

21 सितम्बर 2014
न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री जॉन KEY को चुनाव में जीत हासिल करने पर टेलीफोन कर बधाई दी।

Leave a Reply