Home इतिहास के झरोखे में नरेन्द्र मोदी इतिहास के झरोखे में नरेन्द्र मोदीः 23 सितंबर

इतिहास के झरोखे में नरेन्द्र मोदीः 23 सितंबर

SHARE

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हर दिन देश की सेवा और विकास को समर्पित रहा है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ने हर तारीख को किसी न किसी बड़े बदलाव, ऐतिहासिक निर्णय या अभूतपूर्व उपलब्धि का साक्षी बनते देखा है। आइए देखते हैं आज का यह दिन उनके कार्यकाल और भारत के गौरवशाली इतिहास में क्यों इतना महत्वपूर्ण है और कैसे यह हमारी निरंतर प्रगति की कहानी को बयां करता है-

23 सितंबर 2026
प्रधानमंत्री मोदी ने आयुर्वेद दिवस की शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री ने आयुर्वेद को एक स्वस्थ और संतुलित जीवन के लिए समग्र विज्ञान के रूप में उजागर करते हुए एक संस्कृत सुभाषितम् साझा किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

23 सितंबर 2025
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने नवरात्रि के दूसरे दिन देवी ब्रह्मचारिणी की पूजा-अर्चना की।

प्रधानमंत्री ने देशवासियों से ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान में शामिल होने का आग्रह किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने केन्द्रीय मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा के एक लेख को साझा किया। इस लेख में पिछले सात वर्षों में आयुष्मान भारत द्वारा लाए गए परिवर्तन को दर्शाते हुए जानकारी दी गई है कि किस प्रकार से यह एक वादे से लेकर सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज के लिए एक जन आंदोलन का रूप ले चुका है।

प्रधानमंत्री ने राष्ट्रकवि श्री रामधारी सिंह दिनकर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

23 सितंबर 2024
प्रधानमंत्री मोदी ने न्यूयॉर्क के लॉन्ग आइलैंड में आयोजित एक कार्यक्रम में भारतीय समुदाय की एक विशाल सभा को संबोधित किया। इस कार्यक्रम में 15,000 से अधिक लोग शामिल हुए।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 45वें शतरंज ओलंपियाड में ओपन और महिला दोनों वर्ग में स्वर्ण जीतने पर भारतीय टीम की प्रशंसा की।

प्रधानमंत्री ने न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र में ‘समिट ऑफ द फ्यूचर’ को संबोधित किया। इस शिखर सम्मेलन का विषय ‘बेहतर कल के लिए बहुपक्षीय समाधान’ है। शिखर सम्मेलन में बड़ी संख्या में विश्व के नेताओं ने भागीदारी की।

23 सितंबर 2023
प्रधानमंत्री ने नई दिल्ली में ‘अंतर्राष्ट्रीय अधिवक्ता सम्मेलन 2023’ का उद्घाटन किया।

प्रधानमंत्री ने उत्तर प्रदेश के वाराणसी में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का शिलान्यास किया।

प्रधानमंत्री ने उत्तर प्रदेश के वाराणसी में काशी संसद सांस्कृतिक महोत्सव 2023 के समापन समारोह को संबोधित किया।

प्रधानमंत्री ने एशियाई खेलों में भाग लेने वाले भारतीय खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।

प्रधानमंत्री मोदी ने नारी शक्ति को नमन करते हुए कहा है कि बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी में वे जहाँ भी गए, माताओ, बहनों और बेटियों द्वारा दिखाए गए उत्साह से अभिभूत हो गए थे। श्री मोदी ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम ने उनमें जिस उर्जा का प्रवा‍ह किया है, वह अमृत काल के संकल्पों को और अधिक मजबूत करने जा रही है।

23 सितंबर 2022
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए गुजरात के एकता नगर में पर्यावरण मंत्रियों के राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया।

23 सितंबर 2021
तीन दिवसीय यात्रा पर अमेरिका पहुंचे, वाशिंगटन में भारतीय मूल के लोगों द्वारा भव्य स्वागत, कई कार्यक्रमों में शिकरत। 

23 सितंबर 2020
राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कोविड से निपटने के उपाय और प्रबंधन की स्थिति तथा तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्रियों और स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक।

23 सितंबर 2019
अमेरिका के न्यूयॉर्क में (संयुक्त राष्ट्र) जलवायु कार्रवाई सम्मेलन-2019 में संबोधन, अमेरिका के न्यूयॉर्क में यूनिवर्सल हेल्थ कवरेज पर एक उच्च स्तरीय बैठक में उद्बोधन, संयुक्त राष्ट्र महासभा में भाग लेने आए विश्व के कई राष्ट्र प्रमुखों से मुलाकात।

23 सितंबर 2018
पीएम मोदी ने रांची में प्रधानमंत्री जन अरोग्य योजना की शुरूआत की। 50 करोड़ लोगों के लिए 5 लाख रुपए का सालाना मुफ्त इलाज का शुभारंभ किया।

23 सितंबर 2017
शहंशाहपुर में जनसभा का संबोधन,स्‍वच्‍छता श्रमदान किया, 1918 में हाईफा को स्वतंत्र कराने वाले सैनिकों को श्रद्धांजलि।

23 सितम्बर 2016
फ्रांस के रक्षा मंत्री जॉ यूवे ल द्रॉ से मुलाकात, जापान-इंडिया पार्लियामेंटेरियन्‍स फ्रेंडशिप लीग के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात, उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी द्वारा लिखित पुस्तक Citizen and Society के विमोचन समारोह में शामिल हुए।

23 सितंबर 2105
59 साल बाद हुआ किसी भारतीय प्रधानमंत्री का आयरलैंड दौरा, आयरलैंड के प्रधानमंत्री ऐंडा केनी के साथ संयुक्त प्रेस ब्रिफिंग,डबलिन में भारतीय समुदाय के लोगों का संबोधन, आयरलैंड के बाद शाम में न्यूयॉर्क सिटी पहुंचे।

23 सितंबर 2014
जम्मू और कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की, कर्नाटक के दौरे पर बेंगलुरु पहुंचे । 

Leave a Reply