Home इतिहास के झरोखे में नरेन्द्र मोदी इतिहास के झरोखे में नरेन्द्र मोदीः 22 सितंबर

इतिहास के झरोखे में नरेन्द्र मोदीः 22 सितंबर

SHARE
22 सितंबर 2025 त्रिपुर सुंदरू मंदिर,त्रिपुरा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हर दिन देश की सेवा और विकास को समर्पित रहा है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ने हर तारीख को किसी न किसी बड़े बदलाव, ऐतिहासिक निर्णय या अभूतपूर्व उपलब्धि का साक्षी बनते देखा है। आइए देखते हैं आज का यह दिन उनके कार्यकाल और भारत के गौरवशाली इतिहास में क्यों इतना महत्वपूर्ण है और कैसे यह हमारी निरंतर प्रगति की कहानी को बयां करता है-

22 सितंबर 2026
प्रधानमंत्री ने संस्कृत में एक सुभाषितम साझा किया, जिसमें साधुता के माध्यम से सुख, समृद्धि और कल्याण पाने पर जोर दिया गया है।

22 सितंबर 2025
प्रधानमंत्री ने नवरात्रि के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं।

प्रधानमंत्री ने नवरात्रि के पहले दिन देवी शैलपुत्री की पूजा-अर्चना की।

प्रधानमंत्री ने नवरात्रि के अवसर पर पंडित जसराज जी का भजन साझा किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर में 5,100 करोड़ रुपये से अधिक लागत के विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास और उद्घाटन किया।

प्रधानमंत्री ने ईटानगर में स्थानीय व्यापारियों और खुदरा विक्रेताओं से भेंट की।

प्रधानमंत्री ने ईटानगर में व्यापारियों और उद्यमियों से बातचीत की।

प्रधानमंत्री ने त्रिपुरा के उदयपुर स्थित माता त्रिपुर सुंदरी मंदिर में पूजा-अर्चना की। श्री मोदी ने कहा, “मैंने सभी भारतीयों की खुशहाली और समृद्धि के लिए प्रार्थना की।”

प्रधानमंत्री ने उज्ज्वला परिवार से जुड़ने वाली सभी माताओं और बहनों को बधाई दी।

प्रधानमंत्री मोदी ने इस त्यौहारी सीजन में ‘जीएसटी बचत उत्सव’ मनाने के लिए सभी नागरिकों को एक पत्र लिखा है। श्री मोदी ने कहा, “जीएसटी की निम्न दरें प्रत्येक परिवार के लिए अधिक बचत और व्यवसायों के लिए अधिक सुगमता का प्रतीक हैं।”

प्रधानमंत्री मोदी ने महाराजा अग्रसेन जी की जयंती के अवसर पर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

22 सितंबर 2024
प्रधानमंत्री मोदी ने डेलावेयर में क्वाड शिखर सम्मेलन के मौके पर संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति जोसेफ बाइडेन से मुलाकात की। एक विशेष सद्भावना के रूप में, राष्ट्रपति बाइडेन ने विलमिंगटन में अपने घर पर इस बैठक की मेजबानी की।

QUAD नेताओं के कैंसर मूनशॉट कार्यक्रम को प्रधानमंत्री मोदी ने संबोधित किया।

प्रधानमंत्री ने विलमिंगटन, डेलावेयर में क्वाड नेताओं के छठे शिखर सम्मेलन में भाग लिया।

प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिका के विलमिंगटन, डेलावेयर में क्वाड शिखर सम्‍मेलन के दौरान जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा से मुलाकात की।

प्रधानमंत्री मोदी और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज ने अमेरिका के विलमिंगटन में छठे क्वाड शिखर सम्मेलन के दौरान मुलाकात की। मई 2022 के बाद से यह उनकी नौवीं मुलाकात थी।

प्रधानमंत्री मोदी ने न्यूयॉर्क में भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित किया।

22 सितंबर 2023
अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की।

प्रधानमंत्री मोदी ने भारत मंडपम में टीम जी20 के साथ बातचीत की।

महिला सांसदों ने कल रात ऐतिहासिक नारी शक्ति वंदन अधिनियम के पारित होने पर अपनी प्रसन्नता व्यक्त करने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की।

नारी शक्ति वंदन अधिनियम के पारित होने के बाद प्रधानमंत्री मे पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

22 सितंबर 2021
नई दिल्ली से अमेरिका की तीन दिवसीय यात्रा के लिए रवाना, क्वाड समिट और संयुक्त राष्ट्र महासभा में संबोधन समेत कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।

22 सितंबर 2020
वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान गुवाहाटी के कोनवोकेशन समारोह को संबोधित किया।

22 सितंबर 2019
अमेरिका के ह्यूस्टन में श्री सिद्धि विनायक मंदिर का उद्घाटन किया, ह्यूस्टन में भारतीय समुदाय के कार्यक्रम ‘हाउडी मोदी’ में उद्बोधन, ‘हाउडी मोदी’ कार्यक्रम में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का भी उद्बोधन, टेक्सास के ह्यूस्टन में दावूदी बोहरा समुदाय के सदस्यों से मिले, ह्यूस्टन में कश्मीरी पंडितों के साथ मुलाकात, ह्यूस्टन में सिख समुदाय के सदस्यों के साथ मुलाकात।

22 सितंबर 2018
छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चम्पा में किसान सम्मेलन को संबोधित किया, कई महत्वपूर्ण आधारभूत परियोजनाओं की आधारशिला रखी, ओडिशा के तालचर में तालचर खाद कारखाने को दोबारा चालू करने के कार्य का पट्टिका का अनावरण कर शुभारम्भ किया, ओडिशा के झारसुगुड़ा हवाई अड्डे का उद्घाटन किया।

22 सितंबर 2017
वाराणसी में अनेक विकास परियोजनाओं के शुभारम्‍भ के अवसर पर उद्बोधन, तुलसी मानस मन्दिर, दुर्गा माता मन्दिर का दौरा किया,रामायण पर डाक टिकट जारी किया।

22 सितंबर 2016
रियो पैरालंपिक में पदक जितकर भारत को गौरवान्वित करने वाले खिलाड़ियों से मुलाकात की।

22 सितंबर 2015
1965 के युद्ध में मिली जीत और भारतीय जवानों के बलिदान की स्‍वर्ण जयंती के अवसर पर अमर जवान ज्‍योति पर श्रद्धांजलि अर्पित की, केंद्रीय कैबिनेट की बैठक की अध्यक्षता की।

22 सितंबर 2014
पंजाब के मुख्‍यमंत्री प्रकाश सिंह बादल से मुलाकात और प्रदेश के मुद्दों को लेकर विचार विमर्श।

Leave a Reply